Anda Kolhapuri Recipe-अंडा कोल्हापुरी बनाने की विधि

Last Updated: August 6, 2025

1 Min Read
share

Share

Anda Kolhapuri Recipe, Anda Kolhapuri कोल्हापुरी अंडा करी एक लोकप्रिय महाराष्ट्रीयन व्यंजन है। जो अंडे और मसालेदार ग्रेवी से बनाया जाता है। यह व्यंजन अपने तीखे और स्वादिष्ट स्वाद के लिए जाना जाता है यह व्यंजन रोटी पराठे के साथ परोसा जाता है।

तैयारी का समय: 25 से 30 मिनट
पकाने का समय:: 40 से 50 मिनट
सरविंग- 8

सामग्री:

तेल- 2 बड़े चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
धनिया बीज- 1 बड़े चम्मच
लौंग- 5
हरि ईलायची- 4
काली इलायची- 2
दालचीनी- 1 इंच
लाल मिर्च- 3-4
कश्मीरी लाल मिर्च- 6-7
ताज़ा नारीयल- 1/2 कप (घीसा हुआ)
सफ़ेद तिल- 1 छोटा चम्मच
खसखस- 1 छोटा चम्मच
टमाटर- 5
लहसुन की कालिया- 10-12
काजू- 20
नमक स्वाद अनुसार

तड़का और ग्रेवी

तेल- 2 बड़े छम्मच
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च- 2
तेज पत्ता- 1
प्याज- 3 मीडियम आकार की (कटी हुई)
अदरक लहसून का पेस्ट- 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च- 3
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर-1 बड़े चम्मच
मिर्च पौडर- 1 चम्मच

सब्जियाँ और अंडे मिलाने के लिए

मकखन- 2 बड़े चम्मच
शिमला मिर्च- 1
प्याज़- 1
उबले अण्डे- 8
हल्दी पाउडर- 1 चुटकी
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 चुटकी
गरम मसाला- 1 चुटकी
ताजा हरा धनिया- 1/2 कप (घीसा हुआ)

अंतिम

ताज़ा क्रीम- 2-3 बड़े चम्मच
भुना कसूरी मेथी पाउडर- 1 चुटकी
नींबू का रस- 1/2 चम्मच
ताजा हरा धनिया पत्तिया- 1/2 कप (कटा हुआ)

विधि:

1- एक कढ़ाई को तेज आंच पर रखें और इसमें तेल डालें। तेल को गर्म होने दे, फिर तेल में 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच धनिया के बीज, 4 लौंग, 5 साबुत काली मिर्च, 1 बड़ी इलायची, 2 हरी इलायची, 1 इंच दालचीनी, 3-4 तीखी लाल मिर्च, 7-8 कश्मीरी लाल मिर्च, 1/2 कप नारियल (घीसा हुआ), 1 चम्मच सफेद तिल, 1 चम्मच खसखस, 5-6 टमाटर, 8 से 10 लहसुन की कलिया, 20-25 काजू और थोड़ा-सा पानी और नमक स्वाद अनुसार डाले।

2- इन सभी मसालों को तीन-चार मिनट पकाएँ या जब तक टमाटर गल न जाए, जब तक टमाटर गल जाए। आंच बंद कर दे और ग्रेवी को ठंडा होने दे, ठंडा होने के बाद इसे बारिक पेस्ट बना ले, ग्रेवी तैयार है।

3- कढ़ाई को तेज आंच पर रखे उसमें तेल डाले और गर्म होने दे, इसके बाद इसमे 1/2 चम्मच जीरा, 2 सुखी लाल मिर्च, 1 तेजपत्ता, 3 मीडियम साइज की प्याज डाले, प्याज को सुनहरा होने तक भुने।

4- फिर 2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, 3 हरी मिर्च बड़ी (कटी हुई) डाले, अच्छे से चम्मच चलायें। अब आंच कम कर दे फिर इसमे 1-2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा-सा पानी डालें। तेज आंच पर जब तक पकाए जब तक कि तेल अलग ना हो जाए इसमें केवल चार-पांच मिनट तक का समय लगेगा।

5- इसके बाद तैयार पेस्ट डाले अच्छे से चम्मच और तेज आंच पर एक दो मिनट पकायें। फिर ढक्कन ढ़क कर मध्यम आंच पर तब तक पकाय जब तक तेल अलग ना हो जाए अगर ग्रेवी थोड़ी सुख जाए तो थोड़ा-सा पानी डाले और अच्छे से पकाओ।

6- जब ग्रेवी पक जाए तो ग्रेवी का गढापन सही करें, आप अपने पसंद के अनुसार रख सकते हैं लेकिन यह आमतौर पर अर्थ गाढा और बहुत पतला नहीं होता आंच बंद कर दो।

7- एक पेन को आंच पर रखें इसमें 2 चम्मच मक्खन डालें, मक्खन को पिघलने दे। फिर इसमें 1 शिमला मिर्च (कटी हुई), 1 प्याज (कटी हुई) और आठ उबले हुए अंडे डाले साथ ही 1 चुटकी हल्दी पाउडर, 1 चुटकी कश्मीरी लाल मिर्च पौडर, 1 चुटकी गरम मसाला और थोड़ा-सा ताज़ा हरा धनिया पत्तियाँ डाले। दो-तीन मिनट तक पकायें आंच बंद कर दो।

8- अब इसे ग्रेवी में मिला दे और इसमें 2-3 चम्मच ताजा क्रीम, 1 चुटकी भूनी कसूरी मेथी पाउडर, नींबू का रस और ताजा हरा धनिया पत्तियाँ डालें अच्छे से चम्मच चलाए।

आपकी स्वादिष्ट मसालेदार Anda Kolhapuri अंडा करी तैयार है, इसे बटर ,नान, तंदूरी रोटी के साथ परोसे।

Anda Kolhapuri Recipe Is Reday.

सुझाव:

*अंडा उबला हुआ ले।

*जब ग्रेवी तैयार करे तो अच्छे से पकाए जब तक उसमें से तेल बाहर न आ जाए।

*कोल्हापुरी अंडा करी बनाने के लिए इसमें आप अपनी इच्छा अनुसार नमक मिर्ची रख सकते है।