Afgani Paneer Recipe अफगानी पनीर की विधी

Last Updated: August 6, 2025

1 Min Read
share

Share

Afgani Paneer Recipe अफगानी पनीर की विधि बहुत सरल है जो पनीर, काजू, मसालों से बनाई जाती है अफगानी पनीर को चावल रोटी के साथ परोसें।

तैय्यारी का समय: 10 – 15 मिनट
पकाने का समय: 25 – 30 मिनट

सामग्री:

पनीर- 300 ग्राम
नमक स्वाद अनुसार
काली मिर्च- चुटकी भर
अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
नींबू का रस- 1 चम्मच
तेल- 2 बड़े चम्मच
बड़ी इलियाची- 1
दालचीनी- 1
जीरा- 1 चुटकी
प्याज- 2 (कटी हुई)
अदरक- 2 इंच
लहसुन- 12-13 कालिया
हरी मिर्च- 3
काजू- 14-15
नमक- चुटकी भर
दही- 1 कप
पुदीना- 8-10 पत्ते
हरा धनिया पट्टियां
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
गरम मसाला- 1/4 चम्मच
धनिया पाउडर- 1-2 बड़े चम्मच
जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
चाट मसाला- 1/2 चम्मच

तेल- 1 चम्मच
मक्खन- 2 बड़े चम्मच
हिंग- 1/4 चम्मच
चीनी- चुटकी भर
काली मिर्च- चुटकी भर
कसूरी मेथी पाउडर- 2 चम्मच

विधि:

1- एक कटोरी में 300 ग्राम पनीर डालें और उसमें नमक स्वाद अनुसर, छुटकी भर काली मिर्च, 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट और नींबू का रस डालें सभी सामग्री को पनीर में अच्छे से मिला ले।

2- एक कढ़ाई में थोड़ा तेल डाल कर पनीर के टुकड़ों को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक तल ले और कटोर में निकाल ले।

3- अब कढ़ाई को तेज आंच पर रखें, उसमें तेल डालें और गर्म होने दें, अब इसमें 3 हरी इलायची, 1 तेजपत्ता, 1 बड़ी इलायची, 1 दालचीनी का टुकड़ा और 1 चुटकी जीरा डालें फिर इस मे 2 प्याज (कटी हुई) डाले, 2 इंच अदरक, 12-13 लहसुन की कलियां, 3 हरी मिर्च, 15 काजू, 1 चुटकी भर नमक डालें।

4- इने सभी मसालों को एक 2 मिनट तक पकने दे। फिर इसमें एक कप गर्म पानी डाले, ढक्कन ढक कर 5/6 मिनट तक पकाएं, फिर आंच बंद कर दें और सभी साबुत मसाले (दालचीनी, तेजपत्ता) हटा दें, मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दे।

5- मिश्रण को मिक्सर जार में डालें और इसमें 8/9 पुदीना के पत्ते, थोड़ा सा हरा धनिया, 1/4 हल्दी पाउडर, 1/4 गरम मसाला, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 जीरा पाउडर, और 1/2 चम्मच चाट मसाला डालें सभी मसाले को पीस ले।

6- एक कढ़ाई को तेज आंच पर रखें इसमें 1 चम्मच तेल डाले, 2 चम्मच मक्खन डालें अब इस्में 1/4 चम्मच हिंग डालें और मसाले की ग्रेवी भी डाल दे अच्छी तरह से चम्मच चलाये उबाल आने दे। फिर आंच धीमी कर दे और ग्रेवी को दो-तीन मिनट तक पकने दे।

7- यदि ग्रेवी बहुत ज्यादा गाढ़ी हो गई हो तो आप इसमें थोड़ी गरमी पानी मिला सकते हैं, अंत में चुटकी भर चीनी, चुटकी भर काली मिर्च और 1/2 चम्मच कसूरी मेथी डालें और पनीर तले हुआ भी डाले पनीर के साथ ग्रेवी को दो-तीन मिनट तक पकाए फिर आंच बंद कर दें।

आपका स्वादिष्ट Afgani Paneer Recipe अफगानी पनीर की विधी मलाईदार पनीर अफगानी तैयार है

सुझाव:

*अफगानी पनीर बनाने के लिए आपको अच्छी गुणवत्ता वाला पनीर चुनना चाहिए, पनीर को नरम और मुलायम होना चाहिए।