Mango Pickle Recipe Step 6 आम का अचार बनाने की विधि

Last Updated: August 6, 2025

1 Min Read
share

Share

Mango Pickle Recipe Step 6, Mango Pickle अचार एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है। जो आम (कच्चे आम) से बनाया जाता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट पिकले है, जो भोजन के साथ परोसा जाता है। Mango Pickle आम का अचार विभिन्न तरीकों से बनाया जा सकता है। नीचे आम के अचार(Mango Pickle) की रेसिपी दी गई है।

तैयारी का समय: 10 मिनट
बनाने का समय: 15-20 मिनट

सामग्री:

आम- 5 किलो (कच्चे आम)
सरसों का तेल- 1 किलो
धनिया पाउडर- 100 ग्राम
सौफ पाउडर- 100 ग्राम
हल्दी पाउडर-250 ग्राम
जीरा पाउडर- 50 ग्राम
मेथी के बिच- 50 ग्राम
कलौंजी- 10-15 ग्राम
मिर्च पाउडर- 50 ग्राम
नमक स्वाद अनुसार

विधि:

1- आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छे से साफ करके धो ले, फिर कच्चे आप को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट ले और उसकी गुठली निकाल कर फेंक दे।

2- अब सभी आम में थोड़ा सा नमक लगाएं, पूरी रात ऐसे ही रख दें और अगले दिन दो घंटे की धूप लगाएं।

3- अब आम को एक बड़े थाल (बर्तन) में ले, आम मे सभी मसाले जैसे- धनिया पाउडर 100 ग्राम,हल्दी पाउडर 250 ग्राम, मिर्च पाउडर स्वाद अनुसर, जीरा पाउडर 50 ग्राम, मेथी के बिच 50 ग्राम, कलौंजी 10 ग्राम के स्वाद अनुसार और नमक स्वाद अनुसार डालें।

4- सभी मसालों को अच्छे से मिलाय है इसमें 750 सरसों का तेल डालकर सभी मसालों को अच्छे से मिलाय आप इस समय आम के अचार का स्वाद चखे और नमक में अपने स्वाद अनुसार रखें।

5- अब एक डब्बा ले उसे अच्छे से धो कर साफ करें ध्यान रखें कि डिब्बे में थोड़ा भी पानी न हो।

6- अब डब्बे में 200 ग्राम सरसों का तेल डालें अब उसके अंदर आम का अचार डालें। पूरा आम का अचार डब्बे में डालने के बाद ऊपर से 100 ग्राम तेल डाले और ढक्कन बंद कर।

आप का स्वादिष्ट Mango Pickle Recipe Step 6, आम का अचार(Mango Pikle) तैयार है।

सुझाव:

*आम का अचार बनाने के लिए कच्चे आम का उपयोग करना चाहिए।

*आम का अचार बनाने के लिए मिर्च पाउडर और नमक अपने स्वाद अनुसार रखे।

*ध्यान रहे कि कलौंजी चार में ज्यादा नए डाले, इसासे अचार का रंग देखने में काला हो सकता है।

*अचार को तीन चार दिन तक धूप में रखें ऐसा करने से अचार जल्दी खराब नहीं होगा।

*ध्यान रहे कि आचार में कभी भी गिला चम्मच न डाले, इससे अचार ख़राब हो जाता है।

*अचार को हमेशा साफ चम्मच से ही निकाले।