Yogurt Paneer Curry- Delicious दही वाला पनीर की विधि”

Last Updated: August 6, 2025

1 Min Read
share

Share

Yogurt Paneer Curry- Delicious, Yogurt Paneer Curry दही वाला पनीर थोड़ा मलाईदार होता है। दही पनीर बनाने के लिए दही काजू, तरबूज के बीच का उपयोग किया जाता है। यह बहुत ही सरल विधि है जो बहुत स्वादिष्ट होती है।

तैयारी का समय: 15-20 मिनट
पकाने का समय: 30-35 मिनट
सरविंग- 5

सामग्री:

मैरिनेशन के लिए

पनीर- 500 ग्राम
सरसों का तेल- 1 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
कसूरी मेथी- 1 चम्मच
काला नमक- 1/4 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- पनीर को तलने के लिए

ग्रेवी के लिए

मगज (तरबूज की बीज)- 1/4 कप
काजू- 2 कप
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वाद अनुसार
सरसों का तेल- 2 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
हरि इलायची- 3
लौंग- 2
हरी मिर्च- 3
अदरक- 1 इंच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
कसूरी मेथी-1 चम्मच
हरा धनिया पत्तियां- सजावत के लिए

विधि:

1- एक कटोरे में 1 चम्मच सरसों का तेल, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच जीरा पाउडर, 1/2 चम्मच कसुरी मेथी, 1/4 चम्मच काला और नमक स्वाद अनुसार डालें। इन सभी मसालों को अच्छे से मिलाय पनीर को मैरिनेशन में अच्छी तरह से कोर्ट करें और इसे एक तरफ रख दे।

2- एक पेन को मध्यम आंच पर रखें उसमें हल्का तलने के लिए तेल डालें मेरीनेट किए हुए पनीर को सभी तरफ से हल्का तल ले और पेन से निकाल ले। पनीर को बाद मे उपयोग करने के लिए अलग रख दें।

3- तरबुज के बीज और काजू के को 7-8 मिनट तक पानी में उबाले गर्म पानी से छान ले और बारिक पीस पेस्ट बना ले।

4- एक बड़ा कटोरा ले हमसे 2 कप दही, पीसा हुआ काजू और मगज का पेस्ट डालें स्वादनुसर मसाले डाले जैसे- 1 चम्मच तीखी लाल मिर्च, 1 चम्मच धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर 1 चम्मच और नमक स्वाद अनुसार डाले। अच्छी तरह से मिलाय ग्रेवी बनाने के लिए अलग रख दें।

5- ग्रेवी बनाने के लिए एक कढ़ाई को तेज आंच पर रखें, उसमें सरसों का तेल डालें और उसे तब तक गर्म करें जब तक कि तेल गर्म होकर धुआ ना छोड़ने लगे जब तेल गर्म हो जाए धुआ निकलने लगे तो आंच धीमी कर दे और 1 चम्मच जीरा, 2 इलायाची, 2 लौंग हरी मिर्च 3 और अदरक 1 इंच डालकर एक मिनट तक पकायें।

6- फिर कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच और थोड़ा-सा पानी डाले अच्छे से चम्मच चलायें अब इसमें तैयार दही का मिश्रन डाले और धीमी आंच पर लगातार चम्मच चलाते हुए पकायें।

7- जब ग्रेवी बनने लगे तो मध्यम तेज आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकायें या जब तक ग्रेवी सही से पक न जाये। बीच-बीच में चम्मच चलाते रहे अगर ग्रेवी गाढी होने लगे तो थोड़ा गरम पानी डाले और गाढ़ापन सही करे।

8- अब इसमें हल्का तला पनीर, गरम मसाला, कसूरी मेथी डाले धीरे से चम्मच चलाय और वह दो-तीन मिनट तक पकाय।

9- मसाले की जांच करें और स्वाद अनुसर सही करें ताजा हरा धनिया पत्तियां डाले आंच बंद कर दो।

आपका Yogurt Paneer Curry- Delicious, दही वाला पनीर तैयार है इसको रोटी, नान या चावल के साथ पड़ोसे।

सुझाव:

दही पनीर में अन्य सामग्री जैसे टमाटर, शिमला मिर्च आदि भी डाल सकते है।