दुबई स्टाइल कुनाफा बार चॉकलेट रैसिपि(Dubai Style Kunafa Bar Chocolate in Hindi)

Last Updated: August 6, 2025

1 Min Read
share

Share

यह रेसिपी मिडल ईस्टर्न स्वाद को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पेश करती है। दुबई में इसे आमतौर पर फैंसी मिठाई की तरह परोसा जाता है, जहाँ कुरकुरी कुनाफा लेयर के बीच रिच चॉकलेट गनाश और ऊपर डिज़्लड चॉकलेट या गोल्ड डस्ट भी होता है। यह डार्क चॉकोलेट के उपयोग से बनाई जाती है। Dubai style kunafa baar chocolate कि रेसिपी नीचे इसकी रैसिपि दी गई है।

तैयारी का समय: 20 मिनट
पकाने का समय: 25 मिनट
सेट होने का समय: :2 घंटे
सर्विंग: 10-12 बार

सामग्री:

कुनाफा(Kunafa) लेयर के लिए:

कोनाफा डो या सेवई (kataifi dough)- 250 ग्राम
मक्खन- 100 ग्राम (पिगला हुआ)
चीनी- 2 बड़े चम्मच
इलायची पौडर- 1/2 चम्मच

चॉकलेट(Chocolate) गनाश लेयर के लिए:

डार्क चॉकलेट या मिल्क चॉकलेट- 200 ग्राम
ताज़ा क्रीम- 100 मिली

गार्निश (Garnish) के लिए:

पिस्ता- कटा हुआ
सोने की परत (gold dust)- अगर uplabdh हो
चॉकलेट या सफेद चॉकलेट

स्टेप 1: कुनाफा लेयर बनाना:

1- कुनाफा डो (या सेवई) को छोटे टुकड़ों में कांटे क्रश करे।

2- पिघले मकखन, चीनी, इलाइची पाउडर, को अच्छे से मिलाएँ

3- इसे कुनाफा डो मे मिलाकर अच्छे से कोट करे।

4- एक बेकिंग ट्रे या चौकोर मोल्ड को ग्रीस करे और उसे आधी कुनाफा मिश्रण दबाकर बेस बना ले।

5- 180 C डिग्री सेल्सियस प्रति पर ओवन मे 10 से 12 मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक बेक करे। (तवा पर भी सेख सकते हैं धीमी आंच पर)।

स्टेप 2: चॉकलेट गनाश बनाना

1. चॉकलेट और क्रीम को डबल बॉयलर या माइक्रोवेव में मेल्ट करें।

2. उसमें है हेज़लनट पेस्ट और नमक का चुटकी डाले, स्मूद गनाश बनने तक मिलये।

3. तैयार गनाश को कुनाफा लेयर पर डाले और फेला दे।

स्टेप 3: टॉप लेयर और सेटिंग

1. बचा हुआ कुनाफा मिश्रण ऊपर फेला दे और हल्का दबाये।

2. फिर से 10 मिनट बेक करे या सिर्फ हल्का टोस्ट करें।

3. ट्रे को फ्रिज में 2 घंटे तक रखें।

4. सेट होने के छोटे बार में काटे।

स्टेप 4 : सजावत(Decoration)

1. ऊपर से पिस्ता और थोड़ी सी सोने की परत या खाने योग्य सोने की चादर लगाये।

2. आप चाहें तो थोड़ी सी मिठास के लिए चीनी सिरप का भी उपयोग कर सकते हैं।

टिप्स(Pro Tips):

* ओवरबेक न करे, नही तो चॉकलेट हार्ड हो जाता है।

*अच्छी क्वालिटी की बढ़िया सेवइयां का उपयोग करे, ताकि क्रिस्पी बने।

*चॉकलेट बनाते समय क्रीम और चॉकलेट का सही अनुपात करो।