Paneer Changezi Recipe की रेसिपी बहुत ही सरल तरीके से बता रहे हैं, जो टमाटर की ग्रेवी से बनती है और पनीर को मैरीनेट करके तवे पर ग्रिल कर लिया जाता है। पहले इसे ग्रेवी को पनीर को तवे के ऊपर पकाते हैं, बहुत अच्छे से यह रेसिपी बनती है। Paneer Changezi Recipe- पनीर चंगेजी को आप तंदूरी रोटी के साथ सर्व करो।

तैयारी का समय: 10 से 15 मिनट
पकाने का समय: 1 घंटा
सरविंग- 6
सामग्री:
टमाटर- 6
तेल- 2 बड़े चम्मच
प्याज- 1 बड़े साइज़ की (कटी हुई)
अदरक लहसुन का पेस्ट- 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च- 2-3 (कटी हुई)
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
पनीर- 350 ग्राम
मेरिनेडे
दही- 2 बड़े चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट-1 चम्मच
हरी मिर्च- 2-3 (कटी हुई)
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चुटकी
गरम मसाला- 1 चुटकी
नमक- स्वाद अनुसार
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
नींबू का रस चम्माच
तेल- 2 बड़े छम्माच
अंतिम खाना पकाने के लिए
तेल- 1 बड़े चम्मच
दही- 1/3 कप
ताजा क्रीम- 2 बड़े चम्मच
गरम मसाला- 1 बड़ी चुटकी
पीली मिर्ची पाउडर- 1 बड़े चम्मच
गरम- पानी थोड़ा-सा
कसूरी मेथी पाउडर- 1 चुटकी
हरी मिर्च- 2-3 सिलाईस मे (कटी हुई)
चाट मसाला- एक चुटकी
ताजा धनिया- एक मुट्ठी
गार्निश
हरा धनिया काटा हुआ
अदरक फ्लक्स
हरी मिर्ची 2-3
विधि:
1- बेस ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले आपको टमाटर को उबालना होगा टमाटरों में क्रॉस कट लगाए और गर्म पानी में डालें और 10 मिनट तक उबालें।
2- टमाटर को 10 मिनट उबलने के बाद उन्हें छन्नी का प्रयोग करके छान ले और एक कटोरे में डाल दे जब टमाटर ठंडा हो जाए तो उसे निकाल कर मिक्सचर जार में डालें और पिसकर मोटा पूरी बना ले।
3- इसके बाद एक कढ़ाई को गर्म करें, फिर उसमें 2 छम्मच तेल डाले। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें 1 (कटी हुई) प्याज डाले और उन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा होना तक भुने बीच-बीच में छम्मच चलाते रहे।
4- जब प्याज सुनहरा हो जाए तो उसमें एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डाले मिलाये और एक मिनट पकाए।
5- अब आंच धीमी कर दे और सभी मसाले पाउडर डालें, जेसे- 2-3 हरी मिर्च (कटी हुई), 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच जीरा पाउडर डाले, थोड़ा-सा पानी डाले सभी मसालों को अच्छे से पकाए।
6- जब ग्रेवी में से तेल अलग हो जाए तो टमाटर पूरी डालें और नमक स्वाद अनुसर डाले अच्छी तरह से चम्मच चलाओ फिर ग्रेवी को मध्यम आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं और ग्रेवी तैयारी है।
7- अब एक बड़ा कटोरा ले, उसमे 2 बड़े चम्मच दही (फेटी हुई), 1 बड़े चम्मच अदरक लहसून का पेस्ट, 2-3 हरी मिर्च (पिसी हुई), 2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 चुटकी हल्दी, 1 चुटकी गरम मसाला, नमक स्वाद अनुसर, 1 चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच तेल डाले।
8- इन सभी मसालों को अच्छे से मिलाएँ, फिर पनीर के टुकडों को रखें और धीरे से मैरिनेट से कोर्ट करें।
9- एक नॉन स्टिकी पेन तेज आंच पर रखें, फिर उसमें तेल डाले और पनीर के टुकड़े को दोनो तरफ से हल्का सुनहरा भूरा होने तक सेख ले, फिर उन्हें एक कटोरी में डाले और एक तरफ रखे।
10- इसके बाद एक बड़ा तवा को तेज आंच पर रखे, इसमे 2 बड़े चम्मच तेल डाले, तेल गर्म होने के बाद ग्रेवी जो बनाया था वह डाले 1/3 कप दही, 2 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम, 1 चुटकी गरम मसाला और 1 चम्मच पिली मिर्च पाउडर डाले।
11- सभी मसालों को अच्छे से मिलाये तेज आंच पर 8-10 मिनट तक पकायें बीच-बीच में चम्मच चलाते रहे।
12- 10-12 मिनट बाद ग्रेवी थोड़ी दर्दी हो जाएगी, भुरभुरी हो जायगी यह चंगेजी के लिए एकदम सही बनावट है। अब थोड़ा-सा पानी डाले, 5-6 मिनट तक पकाए।
13- अब इसमें पनीर, 2-3 हरी मिर्च ,1 चुटकी गरम मसाला, 1 चुटकी चाट मसाला, 1 चुटकी कसूरी मेथी डाले और अच्छी तरह से मिलाय,2-3 मिनट तक पकाए पनीर को ग्रेवी में लपेटें।
14- अंत में ताजा हरा धनिया पत्तियां डाले और आंच बंद कर दे।
आपका स्वादिष्ट Paneer Changezi Recipe तैयार है।
सुझाव:
*ताजे पनीर का उपयोग करें।





