How To Make Paneer Lababdar At Home| Easy Panjabi Curry Recipe”पनीर लबाबदार बनाने की विधि

Last Updated: August 6, 2025

1 Min Read
share

Share

How To Make Paneer Lababdar At Home- Paneer Lababdar (पनीर लबाबदार) एक लोकप्रिए व्यंजन है जो पनीर और क्रीमी ग्रेवी से बनाया जाता है। पनीर लबाबदार को रोटियां चावल के साथ परोसा जाता है।

तैयारी का समय: 15 से 20 मिनट
पकाने का समय:: 25 से 30 मिनट
सरविंग- 5

सामग्री:

बेस ग्रेवी-

तेल- 2-3 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
लहसुन की कलिया – 8
अदरक- 2 इंच
हरी मिर्च- 2-3
प्याज- 2 मीडियम साइज की (कटी हुई)
तेजपत्ता- 2
दालचीनी- 1 इंच
हरि ईलाची- 3-4

टमाटर- 3
नमक- स्वाद अनुसार
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च- 4
काजू- 15-16
खरबूजे के बीज- 3 बड़े चम्मच

पनीर भूनने के लिए

तेल- 3-4 चम्मच
पनीर-500 ग्राम
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
नमक- स्वाद अनुसार

अंतिम खाना पकाने के लिए

तेल- 3-4 चम्मच
जिरा- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 2
प्याज- 2 मीडियम साइज की (कटी हुई)
अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 बड़े चम्मच

पाउडर मसाले

हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पौडर-1 चम्मच
टमाटर- 2 (कटेहुये)
नमक- स्वाद अनुसार
शिमला मिर्च- 1 (कटी हुई)
ताजी क्रीम- 3-4 चम्मच
मक्खन- 2 बड़े चम्मच
भूनी हुई कसूरी मेथी पाउडर- 1/2 चम्मच
गरम मसाला- 1 चुटकी
पनीर- 30-35 ग्राम (घीसा हुआ)
हरा धनिया पत्तीया- 1/2 कप (कटा हुआ)

विधि:

1- एक बर्तन के अंदर 2-3 चम्मच तेल डाले, तेल को गर्म होने के बाद 1 चम्मच जीरा, 8-10 लहसुन की कलियां, 1 इंच अदरक, 2-3 हरी मिर्च, 2 प्याज( कटी हुई), 2 तेजपत्ता, 1 दालचीनी, 3-4 हरि इलायची डाले। चम्मच चलये प्याज़ को हल्का सुनहरा होने तक भुने।

2- फिर इसमे 3 टमाटर (कटे हुए), नमक स्वाद अनुसर, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर,1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 4-5 कश्मीरी लाल मिर्च, 15-16 काजू, 3 चम्मच खरबूजे के बीज डाले सभी मसालों को अच्छे से मिलाय तेज आंच पर जब तक पकाए जब तक टमाटर नम ना हो जाए।

3- जब आवश्यकता अनुसार पानी डाले ढककर मध्यम आंच पर पकायें जब तक टमाटर पूरी तरह गल जाये तो आंच बंद कर दे फिर इसमे से तेज पत्ता और दालचीनी निकल दे।

4- ग्रेवी को पूरी तरह से ठंडा होने दें और उसे बारीक पीस दें, आपकी वेज ग्रेवी तैयार है।

5- पनीर को भुनने के लिए एक कढ़ाई को तेज आंच पर रखें और उसमें तेल डालें और तेल को गर्म होने दें। फिर इसमे पनीर डाले 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और नमक स्वाद अनुसर डाले तेज़ आंच पर तब तक पकाएँ जब तक कि पनीर हल्का सर तल ना जाए भुने हुए पानीर को एक अलग कटोरे में निकाल ले।

6- अब कढ़ाई को तेज आंच पर रखें इस में 3-4 चम्मच तेल डालें, 1 चम्मच जीरा, 2 हरी मिर्च (कटी हुई), 2 प्याज़ मीडियम साइज़ की (कटी हुई) डाले प्याज़ को सुनहरा होने तक होने फिर इसमें 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डाले अच्छे से दो-तीन मिनट तक भुने।

7- अब आंच कम कर दे और इसमें 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर डालकर अच्छे से चम्मच चलाय थोड़ा-सा पानी डालकर मसालों का अच्छे से पकाए।

8- जब मसाले अच्छे से पक जाएँ तब उसमे 2 टमाटर (कटे हुए) और नमक स्वाद अनुसर डाले टमाटर को जब तक पकाएँ जब तक वह गल ना जाए।

9- फिर इसमे 1 शिमला मिर्च (बारिक कटी हुई) डाले और तेज आंच पर 1-2 मिनट तक पकायें बेस ग्रेवी को डाले ध्यान रहे कि इसे छान कर डाले अच्छी तरह से चम्मच चलाय 5 मिनट तक तेज आंच पकाये।

10-अब इसमें पनीर डाल दे,3-4 चम्मच ताजी क्रीम, 2 चम्मच मख्खन, भुनी हुई मेथी का पाउडर, 1 चुटकी गरम मसाला, 30-35 ग्राम पनीर (घिसा हुआ) डाल दे अच्छे तरह से चम्मच चलाए फिर ताज़ा हरा धनिया पत्तियाँ डालें आंच बंद कर दो।

आपका How To Make Paneer Lababdar At Home पनीर लबाबदार तैयार है।

सुझाव:

*पनीर में फ्रेश क्रीम ना हो तो घर के दूध की मलाई भी डाल सकते है।

*पनीर लबाबदार में नमक और मिर्च अपने स्वाद अनुसार रखें।