Indain Style Easy Pav Bhaji Recipe पाव भाजी विभिन्न सब्जियां (जैसे आलू, टमाटर, मटर, फूलगोभी, शिमला मिर्च) को मसाला (जैसे पाव भाजी मसाला, हल्दी मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर) के साथ पकाकर बनाई जाती है। भाजी को आमतौर पर बारीक कटी हुई प्याज, धनिया पत्तियां, और नींबू के साथ गार्निश किया जाता है पाव भाजी स्वादिष्ट और मसलेदार होती है इस भाजी को पाव के साथ परोसा जाता है।

सामग्री:
तेल- 1 बड़ा चम्मच
मक्खन (बटर)- 3 टेबलस्पून
जीरा- 1 बड़ा चम्मच
प्याज- 4 (बारिक कटि हुई)
अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
हरी शिमला मिर्च- 1 टेबलस्पून
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च का पेस्ट- 1/2 टेबलस्पून
भुना जीरा पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
धनिया बीज पाउडर- 2 बड़े चम्मच
टमाटर- 5 (बारीक कटे हुये)
फूलगोभी-1/2 कप (कटे हुए)
मटर १/२ कप उबले हुए
आलू (उबले हुए मसले हुए)- 5-6
पाव भाजी मसाला -2 बड़े चम्मच
पानी- 1 कप
नमक- 1/2 बड़ा चम्मच
धनी पत्तिया- सजाट के लिए
लाडी पाव
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 बड़ा चम्मच
विधि:
1- एक पैन में तेल और मक्खन गर्म करके, उसमें जीरा डालें और उसे तड़ने दे। इसमें प्याज डालें और हल्की सुनहरी होने तक भुनें। फिर इसमे अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डाले 2-3 मिनट तक पकाएं।
2- अब इसमे हरी शिमला मिर्च डाले और एक मिनट तक पकाए ।इसमें कश्मीरी लाल मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च पेस्ट, भुना जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डाले और 1/2 मिनट तक पकाइए।
3- अब इसमें टमाटर डालें नरम होने तक पकाएँ। इसमें फूलगोभी, मटर और मसले हुए आलू डालें अच्छे तरह से मिलाएँ पाव भाजी मसाला डालें और कुछ मिनट तक पकाएँ।
4- मिश्रान को आप जितना पतला या गढ़ा चाहिए उसके अनुसर पानी डाले। अब इसमें स्वादुसार नमक डाले सब्जियों को मिलाने के लिए थोड़ा सा मेश करे। मिश्रन को अच्छे से पकाये, फिर आंच बंद कर दे।
5- एक पेन में मक्खन, पाव भाजी मसाला, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पत्तियों के साथ पाव को सेख ले।
6- पाव भाजी को कटे हुए धनिया, मक्खन और नींबू के साथ गरम गरम पड़ोसे।
स्वादिष्ट Indain Style Easy Pav Bhaji Recipe पाव भाजी बनाने की रेसिपी पाव भाजी तैयार है।
सुझाव:
* पाव भाजी बनाने के लिए आप जो भी सब्जी ले रहे हैं जैसे मटर, फूलगोभी, शिमला मिर्च सारी सब्जियों को एक कुकर में थोड़े से पानी के साथ दो-तीन सीटी आने तक उबाल ले ऐसा करने से भाजी जल्दी पक जाती है।





