Vej Creamy Pasta In Brocoli Sauce Recipe Step By Step: No Maida No Butter(वेज क्रेमी पासता इन ब्रोकोली सॉस)

Last Updated: August 6, 2025

1 Min Read
share

Share

ब्रोकोली पास्ता एक स्वादिष्ट व्यंजन है। इसे बनाना भी बहुत सरल है इसकी रेसिपी नीचे दी गई है।

सामग्री:

ब्रोकोली प्यूरी

अवशयस्कता अनुसार पानी
नमक- 1 चुटकी
ब्रोकोली फूल – 200 ग्राम
बादाम- 20
लहसुन- 3
जैतुन का तेल- 1 बड़े चम्माच
लहसुन- 1 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
मशरूम- 1/3 कप
लाल शिमला- 1 (कटी हुई)
लाल मिर्च के फ्लेक्स- 1 चम्मच
चीनी- 1 चुटकी
अजवाइन- 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर-1 चुटकी
पास्ता-200 ग्राम पका हुआ
स्वीट कॉर्न- 1/3 कप (उबला हुआ)

विधि:

1- सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबाले,उसमें 1 चुटकी नमक डाले, ब्रोकोली के फूल, बादाम और लहसुन डाले, ब्रोकोली को नरम होने तक उबाले। फिर उन्हें पानी से निकाल ले, और एक कटोरे में डालकर ठंडा होने दो।

2- ठंडा होने के बाद इसे मिक्सचर ग्राइंडर में कुछ पाने के साथ डाले (वही पानी जो आपने ब्रोकोली उबालने के लिए उपयोग किया था) और इस बारिक पीस ले। कटोरे में छान ले आपकी ब्रोकोली प्युरी तैयार है।

3- सॉस बनाने के लिए एक पेन में जैतुन का तेल डाले तेल को गर्म होने दो।

4- इसके अलावा लहसुन, मशरूम और शिमला मिर्च डाल कर दो-तीन मिनट तक पकाये।

5- इसमे छनी हुई ब्रोकोली प्युरी, नमक, चीनी, अजवाइन, मिर्च के टुकड़े, और काली मिर्च डालकर एक मिनट तक पकाये।

6- अंत में उबला हुआ पास्ता और मक्का डाले अच्छी तरह से चम्मच चलाये गाढ़ापन समायोजित करने के लिए पानी डाले। 1-2 मिनट तक पकाए, फिर आंच बंद कर दे।

आपका स्वादिष्ट ब्रोकोली पास्ता तैयार है।

सुझाव:

*ब्रोकोली को नरम होने तक पकाए।

* आप इसमें अन्य सब्जियां जैसे शिमला मिर्च या गाजर का भी उपयोग कर सकते हैं।