Bhindi Aloo Recipe-Easy And Tasty Dry Sabzi For Roti Or Lunchbox Bhindi आलू एक लोकप्रिय व्यंजन है जो भिंडी आलू से बनाया होता है। यह अंजन अपने स्वाद के लिए जाना जाता है। भिंडी आलू को रोटी के साथ परासे।

तैयारी का समय: 10-15 मिनट
पकाने का समय: 20-25 मिनट
सरविंग- 4
सामग्री:
भिन्डी- 250 ग्राम
आलू- एक
प्याज़- 2
सरसों का तेल- 2 बड़े चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
लहसुन- 1 चम्मच (बारिक कटा हुआ)
हरी मिर्च- 2
हिंग- 1/4 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
धनिया पाउडर-1 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च- 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर-1 चम्मच
कसूरी मेथी- 1 चम्मच
नमक- स्वाद अनुसार
गरम मसाला- 1/2 चम्मच
हरा धनिया- 1/2 कप
विधि:
1- सबसे पहले भिंडी को धोय और उसे सुखा ले, एक बार सुख जाने के बाद उन्हें मोटे टुकड़ों में काट ले और एक कटोर में डाल दे। इसी तरह आलू को भी एक ही आकार के टुकड़ों में काट ले।
2- अब एक कड़ाही को तेज आंच पर रखें, उसमें 2 चम्मच सरसों का तेल डाले। तेल को अच्छी तरह गर्म करे फिर आंच धीमी कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
3- इसके बाद इसमें 1/2 चम्मच जीरा, 1 चम्मच लहसुन (बारीक कटा हुआ), हरी मिर्च 2 (बारिक कटी हुई), 1/4 चम्मच हिंग डाले और अच्छी तरह से चम्मच चलायें मध्यम धीमी आंच पर 2 मिनट तक पकाये।
4- अब इसमें 1 प्याज (कटी हुई) डाले, प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भुने। इसके बाद इसमे 1 आलू (कटा हुआ) डाले और तेज आंच पर 2-3 मिनट तक पकाय, फिर ढक्कन ढक दे और धीमी आंच पर 4-5 मिनट पकाय।
5- जब आलू लगभग पक जाए तो इसमें सभी पाउडर मसाले जैसे- 1/4 हल्दी चम्मच, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच आमचूर पाउडर, 1 चम्मच कसूरी मेथी और नमक स्वाद अनुसार डाले।
6- सभी मसाले डालने के बाद अच्छे से चम्मच चलाय, धीमी आंच पर एक दो मिनट तक पकायें इसके बाद इसमें भिन्डी डाले अच्छी तरह से चम्मच चलायें फिर ढक्कन ढक कर जब तक पकायें जब तक भिंडी पक न जाय।
7- अंत में स्वाद चखे और यदि अवशयकता हो तो नमक सही करें और गरम मसाला और ताज हरा धनिया पत्तियां डालें अब आज बंद कर दो
आपकी स्वादिष्ट Bhindi Aloo Recipe-Easy And Tasty Dry Sabzi For Roti Or Lunchbox तैयार है।
सुझाव:
*भिंडी में आलू डालने के लिए आलू को ज्यादा मोटा ना काटे भिंडी के आकार का ही काटे।
*आलू को पहले उबाल कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं इसे पकाने का समय कम होगा।
*भिंडी आलू में अन्य सामग्री जैसे टमाटर और प्याज को भी डाल सकते हैं।





