Khajur Imli Ki Mithi Chutney चाट और ढोकले के लिए बेस्ट चटनी की विधि

Last Updated: August 6, 2025

1 Min Read
share

Share

Khajur Imli Ki Mithi Chutney मीठी चटनी एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है जो इमली, खजूर, गुड़ और कुछ मसालों से बनाई जाती है। मीठी चटनी को पकौड़े टिक्की के साथ परोसा जाता है।

तैयारी का समय: 15-30 मिनट (30 मिनट भिगोने के लिये)
पकाने का समय: 35-40 मिनट

सामग्री:

इमाली- 750 ग्राम
खजूर- 250 ग्राम
गुड़- 750 ग्राम
सौठ पाउडर- 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
पानी- 1 लीटर

विधि:

1- एक कटोरे में बिना बीज के खजूर और बिना बीज की इमली डालें उन्हें पूरी तरह से डुबने के लिए गर्म पानी डालें उन्हें ढक दें और 30 मिनट के लिए भीगो दे ताकि वह नरम हो जाए।

2- एक बार भी भिगोने के बाद उनको मिक्सचर ग्राइंडर में डाले और उन्हें पीस ले पेस्ट बना ले यदि आवश्यकता हो तो थोड़ा-सा पानी डाल सकते हैं।इमली के किसी भी रेशेदार को निकालने के लिए पेस्ट को एक भारी तालि वाली बर्तन में चलनी की सहायता से छान ले।

3- अब इमली, खजूर के पेस्ट में 750 ग्राम गुड़, 1 चम्मच सोठ का पाउडर, 1/4 काली मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1 चम्मच काला नमक, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच नमक और एक लीटर पानी डाले। तेज आंच पर पकाय गुड़ को की पूरी तरह से पिघलने तक लगातार चम्मच चलाते रहे।

4- जब मिश्रण उबलने लगे तो आंच मध्यम कर दे और इसे धीमी आंच पर पकने दे। सतह पर तैरते वाली को हटा दें।

5- नियमित चम्मच चलाते हुए पकाते रहें। इसे लगभग 30-40 मिनट तक उबलने दे चटनी पकने और कम होने के साथ-साथ गाड़े रंग की हो जाएगी।

6- लगभग 30 मिनट पकाने के बाद अगर आपकी चटनी थोड़ी पतली लगे लेकिन आपको फिर भी थोड़ी गाड़ी चाहिए तो आप चटनी पकना बंद कर सकते हैं लेकिन ठंडा होने पर थोड़ी गाड़ी हो जाएगी।

7- आंच बंद कर दे और चटनी को पूरी तरह से ठंडा होने दे जैसे-जैसे ठंडी हो गई है गाड़ी होती जाएगी और एक परफेक्ट चटनी जैसा तैयार करेंगे।

आपकी Khajur Imli Ki Mithi Chutney मीठी चटनी तैयार है।

सुझाव:

*मीठी चटनी को आप अपनी इच्छा अनुसर गाढ़ा या पतला रख सकते हैं।

*इमली और खजूर के बिज निकालने के बाद उन्हें 30 मिनट तक भिगोये

*मीठी चटनी को टाइट कंटेनर में स्टोर करें करे।