Vegetable Upma Recipe वेजिटेबल उपमा बनाने की विधि

Last Updated: August 6, 2025

1 Min Read
share

Share

Vegetable Upma Recipe, वेजिटेबल उपमा(Vegetable Upma) एक लोकप्रिय नाश्ता है। जो सूजी (रवा) और विभिन्न Vegetables से बनाया जाता है। यह एक हल्का और पौष्टिक विकल्प है। जो सुबह के नाश्ते में परोसा जाता है। इस (Vegetable Upma)वेजिटेबल उपमा बनाने की विधि नीचे दी गई है।

तैयाई का समय: 10-15 मिनट
पकाने का समय:15-20 मिनट
सरविंग- 4-5

सामग्री:

घी- 1 एक छोटा चम्मच
उपमा (रवा)- 1 छोटा चम्मच
काजू- 10-12
मुंगफली- 1 बड़ा चम्मच
सरसों के बीज- 1 छोटा चम्मच
उड़द दाल- 1 छोटा चम्मच
चना दाल- 1 छोटा चम्मच
अदरक- 1 छोटा चम्मच (घीसा हुआ)
हरी मिर्च- 2 (कटी हुई)
प्याज- 1 मध्यम आकार की (बारीक कटी हुई)
करी पत्ते- 10-12
फ्रेंच बीन्स-5-6 (कटी हूई)
गाजर- 1 छोटे आकार की (कटी हूई)
शिमला मिर्च- 1/2 मध्यम आकार की (कटी हुई)
हरी मटर- 1/4 कप
नमक- स्वाद अनुसार
चीनी- एक चुटकी
काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
नींबू का रस- 1/2 चम्मच
ताजा हरा धनिया पत्तियां- 1/2 कप (कटा हुआ)
घी- 1 चम्मच

विधि:

1- उपमा बनाने के लिए सबसे पहले सब्जियों को छोटी-छोटी टुकडों में काट ले, आप सभी सब्जियों को एक ही कटोरे में मिला सकते हैं, क्योंकि उन्हें एक साथ मिलाया जायगा, बस प्याज को अलग रखना चाहिए।

2- एक पेन को मध्यम आंच पर रखें जब यह हल्का गर्म हो जाए तो इसमें 2 चम्मच घी डाले और इसे गर्म होने दें। फिर इसमे 1 कप रवा डाले और इसे मध्यम धीमी आंच पर तीन-चार मिनट तक लगातार चलाते हुए भूने। भुनने के बाद रवा को कटोरे में रखें और ठंडा होने दे।

3- मेवे तलने के लिए एक कढ़ाई को तेज आंच पर रखें। फिर उसमें घी डाले और मध्यम गर्म होने दें, फिर 10 काजू और 1 चम्मच मुंगफली डालें उन्हें मध्यम से धीमी आंच हल्का सुनहरा होने तक भुने, फिर उन्हें एक कटोरे में डाले।

4- अब उसकी कढ़ाई में 1 चम्मच राई, 1 चम्मच उड़द दाल, 1 चम्मच चना दाल डालें धीमी आंच पर तब तक पकाये जब तक हल्के सुनहरी रंग की न हो जाए।

5- फिर इसमे 1 चम्मच अदरक (बारीक काटा हुआ), 2 हरी मिर्च (बारिक कटी हुई), 1 प्याज (बारिक कटी हूई) डाले अच्छे से चम्मच चलायें, प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भुने।

6- अब इसमें 10-12 कड़ी पत्ते डालें और सारी सब्जियां कटी हुई डाल दें। तेज आंच पर दो तीन मिनट तक पकाएं, फिर इसमे रवा से तीन गुना पानी डालें। अगर एक कप रवा है तो तीन कप पानी डालें। नमक स्वादनुसर 1 चुटकी चीनी, 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर डालें और पानी को उबलने दें।

7- फिर भुना हुआ रवा डाले और लगातार चम्मच चलाते हुए मध्यम तेज आंच पर अच्छे से पकायें। फिर ढक्कन ढक कर 5-6 मिनट तक पकायें दो मिनट बाद ढक्कन खोल एक बार चम्मच चलाओ।

8- जब धीमा आंच पर पक जाए तो ढक्कन हटा कर उपमा को हिलाय, फिर ढक्कन लगा दे। आंच बंद कर दें और इसे 5 मिनट तक के लिए ऐसे ही रख दें यह बहुत ही महत्वपूर्ण है।

9- इसके बाद ढक्कन हटा कर इसमें तले हुए मेरे, 1/2 चम्मच नींबू का रस, ताजा धनिया पत्तियां डाले और घी डाले अच्छे से चम्मच चलाय।

Vegetable Upma Recipe, वेजिटेबल उपमा(Vegetable Upma) तैयार है इसे नारियल की चटनी और सांभर के साथ गरमा गरम परोसे।

सुझाव:

*वेजिटेबल उपमा बनाने के लिए उपमा रवा का उपयोग करें।

*आप अपनी पसंद की सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं।