Vej Sweet Corn Soup Recipe Step 6वेज स्वीट कॉर्न सूप की रेसिपी

Last Updated: August 6, 2025

1 Min Read
share

Share

Vej Sweet Corn Soup Recipe Step 6 ,एक स्वादिष्ट और पौष्टिक सूप है जो स्वीट कॉर्न और विभिन्न सब्जियों से बनाया जाता है। यह सूप गर्मियों में भी और सर्दियों में भी बहुत पसंद किया जाता है। स्वीट कॉर्न सूप बनाने की बहुत ही सरल रेसिपी दी गई है।

तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 20 मिनट
सर्विंग- 5

सामग्री:

गरम पानी- अवश्यक्ता अनुसर
स्वीट कॉर्न- 1 कप / 300 ग्राम
गरम पानी- 1.5 लीटर
नमक- स्वादनुसार
सफ़ेद मिर्च पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
चीनी- 1 चुटकी (विकल्पिक)
सिरका- 1/4 छोटा चम्मच
लाइट सोया सॉस- 1/2 चम्मच
गजर- 1 छोटे आकार की (कटी हुई)
फ्रेंच बीन्स- 14-15
शिमला मिर्च- 1 छोटे आकार की (कटी हुई)
पनीर- 100/150 ग्राम (कटे हुए)
हरी प्याज- मुट्ठी भर (कटी हुई)

विधि:

1- सबसे पहले स्वीट कॉर्न को चार-पांच मिनट तक उबालें, पहले उन्हें छान लें और दो बराबर हिसों में बांटें, स्वीट कॉर्न को पूरी तरह से ठंडा होने दें।

2- एक स्वीट कॉर्न के भाग को मिक्सचर जार में डालें पानी के साथ हिलाएं और बारीक पूरी बना ले।

3- सूप बनाने के लिए एक कढ़ाई को तेज आंच पर रखें उसमें 1.5 लीटर गर्म पानी के साथ मीठी पूरी डालें और सूप को उबलने दे।

4- जब सूप उबलने लगे तो आंच मध्यम कर दे और इसे 7-8 मिनट तक उबलने दे, सतह पर तैरने वाले मेल को हटा दें।

5- अब इसमें नमक स्वाद अनुसर, चीनी 1 चुटकी (वेकल्पिक), 1/4 चम्मच सफेद मिर्च पाउडर, 1/4 चम्मच सिरका, 1/2 चम्मच हल्का सोया सॉस, उबला हुआ स्वीट कॉर्न, 1 गाजर (कटी हुई), 15 फ्रेंच बीन्स (कटी हुई), 1 शिमला मिर्च (कटी हुई), डाले और सूप को 5-6 मिनट तक पकाए।

6- फिर सूप को गढा होने तक पकाए जितना आपको गाढ़ा चाहिए अपनी इच्छा अनुसार रखें। अंत में पनीर और हरि प्याज डालें और दो-तीन मिनट तक पकाएँ, फिर आंच बंद कर दे।

आपका Vej Sweet Corn Soup Recipe तैयार है।

सुझाव:

*वेज स्वीट कॉर्न सूप में अपनी पसंद की कोई भी सब्जी डाल सकते है।

*ताज़ा स्वीट कॉर्न का उपयोग करने से सुप का स्वाद और अच्छा होगा।