Sweet Potato Fries At home, Sweet Potato Fries (शकरकंद फ्राइज) एक स्वादिष्ट और पोस्टिक स्नैक्स है, जो शकरकंद से बनाया जाता है। शकरकंद फ्राइज को अक्सर मसालों और तेल के साथ पकाया जाता है और यह एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। शकरकंद फ्राइज का स्वाद और टेक्सचर दोनों ही बहुत पसंद किए जाते हैं, और यह एक अच्छा विकल्प है जब आप कुछ कुरकुरे और स्वादिष्ट चाहते हैं तो इसकी रेसिपी दी गई है।

तैयारी का समय: 15-20 मिनट
पकाने का समय: 40-45 मिनट
सरविंग- 3
सामग्री:
शकरकंद- 3 (मीडियम साइज)
नमक- स्वाद अनुसार
सिरका(विनेगर)- 2 चम्मच
काली मिर्च का पाउडर- स्वाद अनुसार
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 चुटकी
चाट मसाला- 1 चुटकी
गरम मसाला- 1 चुटकी
नींबू का रस- एक चम्मच
हरा धनिया पत्तिया- 1/2 कप (कटा हुआ)
विधि:
1- सबसे पहले सभी शकरकंद को धोकर साफ करें और छिल ले इसके बाद शकरकंद को लंबे और मोटे (1 सेमी – 1 सेमी) फ्रेंच फ्राइज में काट ले। कटे हुए फ्राइज को ठंडे पानी में तब तक धोय जब तक पानी साफ ना हो जाये।
2- एक बर्तन में पानी डालकर तेज आंच पर रखें और उबालें ले फिर उसमें स्वाद अनुसर नमक और सिरका डालें।
3- कटे हुए तले हुए को उबलते हुये मे पानी डालें, ढककर 3 मिनट तक पकाए। फिर उन्हें पानी में से छान ले और एक छलनी में डालकर कमरे के तापमान तक ठंडा होने दे।
4- एक बड़े बर्तन में तेल गर्म करें, तेल को 185/190 डिग्री सेल्सियस तेल में सावधान से फ्राइज डाले एक मिनट तक तले और निकाल कर ठंडा होने दे।
5- ठंडा होने के बाद उन्हें फिर से गर्म 180/190डिग्री सेल्सियस तेल में डाले और मध्यम धीमी आंच पर सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तले, तल जाने के बाद उन्हें गर्म तेल से निकले और आंच बंद कर दे।
6- अपने स्वाद अनुसर नमक और काली मिर्च छिड़के और फ्राइज को अच्छी तरह से कोट करें आप इस स्तर पर परोस सकते हैं।
आपका स्वादिष्ट Sweet Potato Fries At home, (शकरकंद के कूरकुरे फ्राइज) तैयार है।
सुझाव:
शकरकंद को अच्छी तरह से सुखाना जरूरी है ताकि वह तेल में अच्छी तरह से पक सके।





