Almond Milk Shake Recipe | Healthy & Creamy Summer Drink at Home in 3 Step:बादाम मिल्क शेक रैसिपि

Last Updated: November 12, 2025

1 Min Read
share

Share

Almond Milk Shake Recipe | Healthy & Creamy Summer Drink at Home in 3 Step:बादाम मिल्क शेक रैसिपि- Friends, गर्मियों के मौसम में ठंडी और हेल्दी ड्रिंक से बेहतर कुछ नहीं होता, और अगर वो ड्रिंक स्वाद और पोषण दोनों से भरपूर हो, तो मज़ा दोगुना हो जाता है। Almond Milk Shake यानी बादाम मिल्क शेक ऐसी ही एक बेहतरीन ड्रिंक है जो स्वाद, सेहत और एनर्जी का शानदार कॉम्बिनेशन है।

यह ड्रिंक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है क्योंकि इसका स्वाद क्रीमी, स्मूथ होता है। इसमें बादाम का रिच फ्लेवर, दूध की मुलायमियत और थोड़ी सी मिठास इसे हर मौसम की पसंदीदा ड्रिंक बनाती है।

बादाम मिल्क शेक न सिर्फ टेस्ट में लाजवाब होता है बल्कि यह शरीर को तुरंतु एनर्जी देता है। इसमें मौजूद बादाम, विटामिन E, प्रोटीन, कैल्शियम और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं, जो हमारी स्किन, हेयर और ब्रेन हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं। अगर आप जिम जाते हैं या वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो यह शेक आपकी डायट में शामिल होना चाहिए। वहीं,
जो लोग डेयरी फ्री ऑप्शन चाहते हैं, वे बादाम दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टफुल पीना चाहते हैं, तो Almond Milk Shake एक ऐसा विकल्प है जिसे आप अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं। यह शेक खासतौर पर बच्चों और युवाओं के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह ब्रेन हेल्थ को सपोर्ट करता है और याददाश्त को तेज़ करता है। बादाम में मौजूद पोषक तत्व दिमाग़ के लिए अमृत समान माने जाते हैं। यही कारण है कि पुराने समय से ही दादी-नानी हमें सुबह-सुबह भिगोए हुए बादाम खिलाने की सलाह देती थीं।

आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल में जब समय की कमी है, तो भिगोए हुए बादाम और दूध को ब्लेंड करके बना Almond Milk Shake इस परंपरा को आधुनिक और स्वादिष्ट रूप में पेश करता है। इसे बनाना बेहद आसान है और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है। आप इसे ब्रेकफास्ट में ले सकते हैं, जिम के बाद एनर्जी ड्रिंक के रूप में पी सकते हैं या गर्म दोपहर में एक ठंडे पेय के रूप में एन्जॉय कर सकते हैं।

Almond Milk Shake Recipe | Healthy & Creamy Summer Drink at Home in 3 Step:बादाम मिल्क शेक रैसिपि। Almond Milk Shake Recipe | Healthy & Creamy Summer Drink at Home in 3 Step:बादाम मिल्क शेक रैसिपि।

Almond Milk Shake Recipe | Healthy & Creamy Summer Drink at Home
Almond Milk Shake Recipe | Healthy & Creamy Summer Drink at Home

तैयारी का समय: 5 मिनट
बनाने का समय: 10 मिनट
सरविंग: 2 गिलास

सामग्री (Ingredients):

बादाम (Almonds) -10–12 (रातभर भिगोए हुए)
ठंडा दूध (Cold Milk) – 2 कप
चीनी या शहद (Sugar/Honey) – 1–2 टेबलस्पून (स्वादानुसार)
इलायची पाउडर (Cardamom Powder) – ¼ टीस्पून
केसर (Saffron – optional) – कुछ धागे
बर्फ के टुकड़े (Ice Cubes) – 4–5
बादाम स्लाइस (गर्निश के लिए) 1 टेबलस्पून

बादाम मिल्क शेक बनाने की विधि (How to Make Almond Milk Shake):

1- सबसे पहले बादाम को रातभर पानी में भिगो दें। अगर समय कम है, तो 1 घंटे के लिए गुनगुने पानी में भी भिगो सकते हैं। इससे बादाम मुलायम हो जाएंगे और आसानी से ब्लेंड होंगे।

2- अब मिक्सर में भीगे हुए बादाम, दूध, चीनी (या शहद), इलायची पाउडर और बर्फ डालें। इसे 1–2 मिनट तक ब्लेंड करें जब तक कि मिश्रण पूरी तरह से स्मूथ और क्रीमी न हो जाए।

3- अब स्वाद देखें। अगर आपको ज्यादा मीठा पसंद है, तो थोड़ा और शहद या चीनी मिला लें। अगर शेक ज्यादा गाढ़ा लगे, तो थोड़ा और ठंडा दूध डालें। अब ग्लास में डालें, ऊपर से बादाम के पतले स्लाइस, केसर के धागे या थोड़े से चॉकलेट सिरप डालें। आपका हेल्दी और क्रीमी Almond Milk Shake तैयार है।

Almond Milk Shake Recipe is Ready.

🍹 सर्विंग टिप्स (Serving Tips)-

इसे ठंडा-ठंडा ही सर्व करें।

आप इसे नाश्ते में, जिम के बाद या समर पार्टी में परोस सकते हैं।

इसे बनाने के तुरंतु बाद ही पीना सबसे अच्छा रहता है ताकि इसका स्वाद और पोषण बरकरार रहे।

सुझाव (Tips):

बादाम को हमेशा छिलका निकालकर ब्लेंड करें, इससे टेक्सचर स्मूथ रहेगा।

अगर आपको थिक शेक पसंद है, तो दूध थोड़ा कम डालें।

शेक को और रिच फ्लेवर देने के लिए थोड़ा सा घी में भुना हुआ बादाम पाउडर मिला सकते हैं।