Almond Milkshake Recipe-A Healthy and Delicious Drink 2 Step बादाम मिल्कशेक बनाने की विधि- Friends, गरमियो मे ठंडी-ठंडी ड्रिंक पीने का मजा ही अलग होता है। अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक ढूंढ रहे है, तो बादाम मिल्क शेक आपके लिए परफेक्ट चोईस है। यह शेक न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। बादाम मे प्रोटीन, विटामीन्स और हेल्दी फेट्स भरपूर मात्रा मे होते है, जो आपको एनरजी देने के साथ-साथ दिमाग को तेज और शरीर को मजबूत बनाते है।
बादाम मिल्क शेक एक पोपुलर पेय है जो बादाम, दूध और चीनी से बनाया जाता है। ये न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि यह बहुत फायदेमंद भी होता है। बादाम मिल्क शेक बनाने मे ज्यादा समय नहीं लगता। बस कुछ ही सामग्री से ये सेहतमंद बादाम मिल्क शेक बन कर तैयार हो जाता है।
बादाम एक सूखा मेवा (Dry Fruit) है जिसे “नट्स का राजा” भी कहा जाता है। बादाम को आमतौर पर कच्चा, भिगो कर या फिर ड्राय फ्रूट्स के रूप मे खाया जाता है। इसका इस्तेमाल मिठाइयो, मिल्क शेक, डेजर्ट और कई हेल्दी रैसिपि मे किया जाता है।
अगर आप सेहतमंद जीवन अपनाना चाहते है तो बादाम (Almond) को अपनी डाइट का हिस्सा बनाए। यह छोटा सा ड्राई फ्रूट्स देखने मे भले ही साधरन लगे, लेकिन इस के फायदे इतने गहरे है की इसे प्राचीन काल से ही “सुपरफूड” माना जाता है।
Almond Milkshake Recipe-A Healthy and Delicious Drink 2 Step बादाम मिल्कशेक बनाने की विधि, Almond Milkshake Recipe-A Healthy and Delicious Drink 2 Step बादाम मिल्कशेक बनाने की विधि- नीचे दी गई है।



बादाम के फायदे (Benefit of Almonds):
भिगोये हुये बादाम मे विटामिन E और ओमेगा-3 फेटी एसिड होते है, जो दिमाग की शक्ति और याददाश्त बढ़ाने मे मदद करता है।
भिगोये हुये बादाम खाने से त्वचा चमकदार बनती है और बाल मजबूत होते है।
बादाम केल्शियम और मेग्नेशियम से भरपूर होते है, जो हड्डियों और दाँतो को मजबूत बनाते है।
तैयारी का समय: 2 मिनट
बनाने का समय: 10 मिनट
सरविंग: 2 गिलास (250 ml वाले)
बादाम मिल्कशेक बनाने की सामग्री (Ingredients for Almond Milkshake):
दूध (Milk) – 2 कप (ठंडा)
बादाम (Almond) – 10 से 12 (रातभर भिगोकर छिलका उतारा हुआ)
चीनी (Sugar)- 2-3 बड़े चम्मच स्वाद अनुसार
इलायची पाउडर (Cardamom powder) – 1/4 छोटा चम्मच
बर्फ के टुकड़े (Ice Cubes) – 4-5
केसर (affron) – 4-5 (ओपश्नल, खुशबू और स्वाद के लिए)
बनाने की विधि (Step-by-Step Method):
1- सबसे पहले भीगे हुये बादाम का छिलका उतार ले, मिक्सर जार मे बादाम, चीनी, इलायची पाउडर और थोड़ा दूध डालकर अच्छी तरह पीस ले।
2- अब इस मे बचा हुआ ठंडा दूध और बर्फ के टुकड़े डालकर स्मूद शेक बना ले। अगर आप चाहे तो ऊपर से केसर या कटे हुये बादाम से गरनिश कर सकते है।
Almond Milkshake Recipe-A Healthy and Delicious Drink Is Ready.
सुझाव (Tips):
*अगर आप हेल्दी वर्जन चाहते है तो चीनी की जगह शहद डाल सकते है।
*बादाम मिल्क शेक को सुबह नाश्ते के साथ या शाम को एनर्जी ड्रिंक की तरह पिया जा सकता है।
*बादाम मिल्क शेक को गिलास मे डाले और ठंडा-ठंडा सर्व करे। आप चाहे तो ऊपर से क्रीम या वनीला आइसक्रीम डालकर इसे और भी रिच बना सकते है।






