Aloo Gobhi Recipe for 1 Kg | Delicious Potato Cauliflower Curry at Home: आलू गोभी बनाए आसान तरीके से

Last Updated: November 7, 2025

1 Min Read
share

Share

Aloo Gobhi Recipe for 1 Kg | Delicious Potato Cauliflower Curry at Home: आलू गोभी बनाए आसान तरीके से- Friends, आलू गोभी एक पारंपरिक भारतीय सब्जी है जो लगभग हर घर में बनाई जाती है। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों होती है क्योंकि इसमें आलू की सॉफ्टनेस और गोभी की हल्की कुरकुराहट का बेहतरीन संगम होता है। चाहे लंच हो या डिनर, रोटी, पराठा या चावल — हर चीज़ के साथ यह सब्जी लाजवाब लगती है।

अगर आप 1 किलो आलू गोभी की सब्जी बनाना चाहते हैं, जो लगभग 6 से 8 लोगों के लिए पर्याप्त होती है, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और मसालों की खुशबू आपके पूरे किचन में महक भर देगी।

आलू गोभी केवल एक सब्जी नहीं बल्कि भारतीय खाने की पहचान है। यह रेसिपी न केवल स्वादिष्ट है बल्कि पौष्टिकता से भरपूर भी है। गोभी में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जबकि आलू में कार्बोहाइड्रेट और ऊर्जा की भरपूर मात्रा होती है। यह संयोजन न केवल स्वाद बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है।

आलू गोभी की खासियत यह है कि इसे आप अलग-अलग तरीकों से बना सकते हैं — सूखी (ड्राई), ग्रेवी वाली, पंजाबी स्टाइल, या फिर घर के देसी अंदाज़ में तड़का लगाकर। हर तरीका अपने आप में अलग स्वाद देता है।

1 किलो आलू गोभी की रेसिपी बनाना बेहद आसान है। इसमें कोई भी जटिल सामग्री की ज़रूरत नहीं होती — बस कुछ बेसिक मसाले जैसे हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, और गरम मसाला ही इसके स्वाद को निखारने के लिए काफी हैं। प्याज, टमाटर और अदरक-लहसुन का तड़का इसे और भी मज़ेदार बना देता है।

Aloo Gobhi Recipe for 1 Kg | Delicious Potato Cauliflower Curry at Home
Aloo Gobhi Recipe for 1 Kg | Delicious Potato Cauliflower Curry at Home
Aloo Gobhi Recipe for 1 Kg | Delicious Potato Cauliflower Curry at Home

तैयारी का समय: 15 मिनट
पकाने का समय: 25–30 मिनट
सरविंग: 6-8 लोगो के लिए

सामग्री (Ingredients for 1 Kg Aloo Gobhi):

मुख्य सामग्री:

आलू – 500 ग्राम (4–5 मध्यम आकार के)
गोभी – 500 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
टमाटर – 3 मध्यम (बारीक कटे)

मसाले:

हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 2 छोटे चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया – सजाने के लिए
नमक – स्वादानुसार

🔥 बनाने का तरीका (How to Make Aloo Gobhi Recipe for 1 Kg):

1- गोभी को टुकड़ों में काटें और गर्म पानी में हल्का सा उबाल लें ताकि उसमें मौजूद कीड़े या गंध निकल जाएं। फिर उसे छान लें। एक कढ़ाही में थोड़ा तेल गरम करें। उसमें आलू के टुकड़े डालकर हल्का सुनहसु रा होने तक तल लें। इससे आलू सब्जी में टूटते नहीं हैं। अब उसी कढ़ाही में थोड़ी और गोभी डालकर 5–7 मिनट तक हल्का भून लें ताकि वह कुरकुरी बने।

2- अब एक पैन में तेल गरम करें, जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, प्याज़ डालें और सुनहरा भूनें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक चलाएँ। इसके बाद टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें। मसाले को तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न हो जाए। अब तले हुए आलू और गोभी डालें, मसाले में अच्छे से मिलाएँ। थोड़ा पानी डालकर ढक दें और धीमी आंच पर 10–12 मिनट तक पकाएं ताकि सब्जी पूरी पू तरह गल जाए।

3- जब सब्जी पूरी तरह पक जाए तब आंच बंद कर दें और सब्जी को ढककर 10 -15 मिनट तक रख दे , फिर सर्व करे।

Aloo Gobhi Recipe for 1 Kg is Ready.

सुझाव (Tips):

टमाटर और मसाले तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न हो जाए — यही असली स्वाद का राज़ है।

पकने के बाद थोड़ी नींबू की कुछ बूंदें डालें — इससे फ्लेवर और ताजगी बढ़ती है।

अंत में कसूरी मेथी और हरा धनिया डालना न भूलें, यह डिश को रेस्टोरेंट-स्टाइल स्वाद देता है। इससे आलू और गोभी अंदर तक मसाले को अच्छे से सोख लेते हैं।

अगर आप सूखी सब्जी चाहते हैं, तो पानी न डालें, और अगर ग्रेवी वाली बनानी हो तो ½ कप पानी डालें।