बादाम का हलवा भारतीय मिठाई है, जो बादाम की पौष्टिकता और हलवे की मिठास को मिलता है। बादाम का हलवा विभिन्न उत्सव और समारोह में परोसा जा सकता है। बादाम का हलवा बनाना बहुत ही आसान है। नीचे इसकी विधि दी गई है।

सामग्री:
बादाम- 250 ग्राम
घी- 150 ग्राम
गेहूँ का आटा- 15 ग्राम
चीनी- 150 ग्राम या स्वादानुसार
पानी- 720 मिली (3 कप)
केसर- चुटकी भर
विधि
1- बादाम का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को पूरी रात भीगो दे, फिर उन्हें उबलते पानी में दो मिनट तक उबाले बादाम को छान के और छील ले।
2- छिले हुए बादाम को मिक्सर जार में डाले और बिना अतिरक्त पानी में डाले दर्दरा पीस ले।
3- अब एक बर्तन में चीनी, पानी और केसर डालें और उन्हें उबाल आने तक पकाएं, फिर आंच बंद कर दे और एक तरफ रख दो।
4- एक बड़ी कढ़ाई में घी और गेहूँ का आटा डाले और धीमी आंच पर चम्मच चलाते हुए तब तक पकाये जब तक कि उसका रंग बिस्किट जैसा न हो जाए।
5- अब इसमें पिसे हुए बादाम डाले अच्छी तरह से मिलाएँ और धीमी आँच पर सुनहरा होने तक पकाएँ। जब चाशनी का रंग भूर हो जाए और वह थोड़ा घी अलग हो जाए, तो कढ़ाई में धीमी-धीमी चाशनी डाल और धीमी आंच पर अच्छी तरह चम्मच चलायें।
6- बादाम को जब तक पकाये जब तक हलवा गाढ़ा नहीं हो जाए और घी अलग ना हो जाए। हलवा चम्मच से आसान से गिरना चाहिए।
7- इसे ज्यादा ने पकाया वरना वह बहुत सख्त हो जाएगा और फिर आंच बंद कर दे।
आपका स्वादिष्ट बादाम का हलवा तैयार है।
सुझाव:
*बादाम को रात भर भीगोकर छिलने से इसका स्वाद और पौष्टिकता बढ़ जाती है।
*हलवे को हमेशा धीमी आंच पर पकायें।
*चीनी की मात्रा अपने स्वाद अनुसार रखें।
*बादाम का हलवा बनाने के लिए आप दूध का भी उपयोग कर सकते हैं।





