Bathua Paratha Recipe | Healthy & Delicious Indian Flatbread 3 Step बथुआ पराठा बनाने की रैसिपि

Last Updated: October 17, 2025

1 Min Read
share

Share

Bathua Paratha Recipe | Healthy & Delicious Indian Flatbread बथुआ पराठा बनाने की रैसिपि- Friends, बथुआ एक सर्दियों में मिलने वाला हरा पत्तेदार सब्ज़ी है, जिसे आमतौर पर भारतीय घरों में स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बथुआ में आयरन, कैल्शियम और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं। बथुआ पराठा एक पौष्टिक और स्वादिष्ट विकल्प है जो बच्चों और बड़े सभी को पसंद आता है।

बथुआ एक हरी पत्तेदार सब्ज़ी है, जो खासकर सर्दियों के मौसम में उत्तर भारत में उगती है। इसे अंग्रेज़ी में “Winter Spinach” भी कहते हैं। यह पौष्टिक, हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन है।

यह पराठा नाश्ते, लंच या डिनर में बनाकर ताज़ा दही, अचार या चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है। बथुआ पराठा एक पौष्टिक और स्वादिष्ट पराठा है, जो बथुए की हरी पत्तियों, आटे और हल्के मसालों से बनाया जाता है। इसे खाने से हड्डियाँ मजबूत होती हैं, पाचन सुधरता है। यह नाश्ते या दोपहर/रात के खाने के लिए भी बेहतरीन है।

Bathua Paratha Recipe | Healthy & Delicious Indian Flatbread 3 Step बथुआ पराठा बनाने की रैसिपि।

बथुआ क्या है?

(Bathua) एक हरा, पोषक तत्वों से भरपूर पत्तेदार सब्ज़ी है, जो खासकर उत्तर भारत में सर्दियों के मौसम में उगाई और खाई जाती है। इसे अक्सर साग, पराठा, या रायते में इस्तेमाल किया जाता है। यहाँ इसके बारे में विस्तार से जानकारी है:

इसमे विटामिन A, C, K होता है और कैल्शियम, आयरन, मैग्मैनीशियम, होता है।

बथुआ मुख्य रूप से सर्दियों में उगता है, यानी नवंबर से फरवरी तक।

प्रोटीन: हरी पत्तेदा ते र सब्ज़ियों में प्रोटीन का अच्छा स्रोत।

Bathua Paratha
Bathua Paratha

आटा गूँथने का समय: 10–15 मिनट
आटे को सेट होने के लिए: 15–20 मिनट
पराठा बेलने और सेंक ने का समय: 15–20 मिनट
सरविंग: (लगभग 6–8 पराठों के लिए)

सामग्री (Ingredients):

गेहूँ का आटा – 2 कप
बथुआ के पत्ते – 1 कप (साफ़ करके बारीक काट लें)
हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
धनिया पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसा नु र
अजवाइन – 1/4 छोटा चम्मच (वैकवै ल्पिक)
तेल /घी – पराठा सेंकसें ने के लिए

बनाने का तरीका (Step-by-Step Method):

1 – सबसे पहले बथुआ को साफ कर के अच्छे से धो लें, फिर बथुआ को गरम पानी मे डालकर उबाले। बथुआ के पत्ते को पानी मे उबाल कर पत्ते नरम हो जाते है। फिर एक बड़े बर्तन में गेहूँ का आटा लें। इसमें बथुआ के पत्ते, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नमक डालें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूँथ लें। गूँथे हुए आटे को 15-20 मिनट ढककर रख दें।

2 – आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। हर लोई को बेलन की मदद से गोल या अंडा आकार में बेलें। बेलते समय हल्का सूखा आटा छिड़क सकते हैं ताकि चिपके नहीं।

3 – तवा गरम करें। बेलें हुए पराठे को गरम तवे पर डालें। एक तरफ 30 सेकंड सेंक ने के बाद पलटें। दूसरी तरफ हल्का सा तेल या घी लगाकर सुनहरा भूरा होने तक सेंकें। दोनों तरफ से अच्छे से सेंक जाने पर पराठा निकाल लें।

Bathua Paratha Recipe Is Ready.

सुझाव (Tips):

1 – बथुआ का कड़वा स्वाद कम करने के लिए पत्तियों को हल्का सा उबालकर पानी निकाल सकते हैं।

2 – पराठा नरम बनाने के लिए आटे में थोड़ी दही या तेल मिला सकते हैं। पराठे को घी में सेंक ने से स्वाद और बढ़ जाता है।

3 – बथुआ पराठा को ताजगी भरे दही, अचार या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।

4 – बथुआ जितना ताज़ा होगा, पराठा उतना ही स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर बनेगा। पुराने पत्तों में कड़वाहट अधिक होती है।

5 – बथुआ का मिश्रण डालकर पराठा बेलते समय धीरे-धीरे बेलें। तवे का तापमान ठीक होना चाहिए। ज्यादा ठंडा तवा पराठा कड़क होगा, ज्यादा गर्म पर जल्दी जल जाएगा।