Chana Masala Recipe | Restaurant Style Delicious Chana Masala at Home चना मसाला बनाने की विधि

Last Updated: January 20, 2026

1 Min Read
share

Share

Chana Masala Recipe | Restaurant Style Punjabi Chana Masala at Home चना मसाला बनाने की विधि – Friends, भारतीय रसोई में अगर किसी सब्ज़ी ने सबसे ज़्यादा लोकप्रियता हासिल की है, तो वह है चना मसाला। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक, ढाबों से लेकर फाइव-स्टार होटल तक और घर की साधारण थाली से लेकर खास मेहमानों की दावत तक – हर जगह चना मसाला बड़े शान से परोसा जाता है।

चना मसाला, जिसे छोले मसाला भी कहा जाता है, प्रोटीन से भरपूर एक पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन है। चना मसाला खासतौर पर शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले न केवल स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि पाचन के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

पंजाबी स्टाइल चना मसाला अपनी गाढ़ी ग्रेवी, मसालों की खुशबू और हल्की-सी खटास के लिए जाना जाता है। आमतौर पर इसे भटूरे, पूरी, पराठा, कुलचा या सादे चावल के साथ खाया जाता है।

Chana Masala Recipe | Restaurant Style Punjabi Chana Masala at Home चना मसाला बनाने की विधि। Chana Masala Recipe | Restaurant Style Punjabi Chana Masala at Home चना मसाला बनाने की विधि। Chana Masala Recipe | Restaurant Style Punjabi Chana Masala at Home चना मसाला बनाने की विधि।

Chana Masala Recipe | Restaurant Style Punjabi Chana Masala at Home
Chana Masala Recipe | Restaurant Style Punjabi Chana Masala at Home

आवश्यक सामग्री (Ingredients):

मुख्य सामग्री

सफेद चना – 1 कप

पानी – उबालने के लिए

ग्रेवी के लिए

तेल – 3 टेबलस्पून

तेज पत्ता – 1

साबुत जीरा – 1 टीस्पून

प्याज़ (बारीक कटे) – 2 मध्यम

अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबलस्पून

टमाटर प्यूरी – 3 मध्यम टमाटर

हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)

सूखे मसाले:

हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून

लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून

धनिया पाउडर – 2 टीस्पून

जीरा पाउडर – 1 टीस्पून

गरम मसाला – 1 टीस्पून

चना मसाला पाउडर – 1½ टीस्पून

अमचूर पाउडर – 1 टीस्पून

नमक – स्वाद अनुसार

सजाने के लिए:

हरा धनिया – बारीक कटा

अदरक जूलिएन

नींबू के टुकड़े

चना मसाला बनाने की तैयारी:

1- 1 कप सफेद चना अच्छे से धोकर 8–10 घंटे या रात भर पानी में भिगो दें। भिगोने से चना जल्दी और अच्छे से गलता है।

2- कुकर में भीगा हुआ चना डालें स्वाद के लिए थोड़ा नमक डालें 5–6 सीटी तक उबालें ठंडा होने दें।

बनाने की विधि (Step-by-Step Method):

1- कढ़ाही में तेल गर्म करें। अब इसमें साबुत जीरा और तेज पत्ता डालें और जीरा चटकने दें। अब बारीक कटे प्याज़ डालें। मध्यम आंच पर प्याज़ को सुनहरा भूरा होने तक भूनें। यही स्टेप ग्रेवी को गहरा स्वाद देता है।

2- अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें। 2–3 मिनट तक भूनें जब तक कच्ची महक खत्म न हो जाए। अब टमाटर प्यूरी डालें और अच्छे से मिलाएँ।
इसके बाद डालें: नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर डाले मसालों को तब तक भूनें जब तक तेल अलग न दिखने लगे

3- अब उबले हुए चने ग्रेवी में डालें। अच्छे से मिलाएँ ताकि चने मसालों से कोट हो जाएँ। अब थोड़ा-सा उबला हुआ चने का पानी डालें। ढककर 10–12 मिनट धीमी आंच पर पकाएँ। अब डालें चना मसाला पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर डाले और 2 मिनट पकाएँ और गैस बंद कर दें।

Chana Masala Recipe.

सुझाव (Tips):

1️⃣ चना सही तरह से भिगोना- चना कम से कम 8–10 घंटे या रातभर भिगोएँ भिगोते समय 1 चुटकी नमक डालने से चना अंदर तक गलता है।

2️⃣ चना उबालने का सही तरीका- प्रेशर कुकर में 5–6 सीटी काफ़ी होती हैं।

3️⃣ प्याज़ अच्छी तरह भूनें- प्याज़ को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनना ज़रूरी है कच्चा प्याज़ रहने से ग्रेवी का स्वाद खराब हो जाता है।

4️⃣ टमाटर मसाला अच्छे से पकाएँ- टमाटर प्यूरी तब तक पकाएँ जब तक तेल अलग न दिखे, यही स्टेप चना मसाला को रेस्टोरेंट जैसा बनाता है।

5️⃣ मसालों का सही संतुलन रखें- चना मसाला पाउडर ज़्यादा न डालें।

6️⃣ ग्रेवी गाढ़ी बनाने की ट्रिक- 2–3 चम्मच उबले चने को मैश करके ग्रेवी में मिलाएँ, इससे ग्रेवी नैचुरली गाढ़ी और क्रीमी बनती है।

7️⃣ धीमी आँच पर पकाएँ- चना मसाला को 10–15 मिनट धीमी आँच पर पकाएँ, इससे चना मसालों का स्वाद अच्छे से सोख लेता है।