Crispy Homemade Banana Chips Recipe-केले के चिप्स बनाने की विधि, Friends, आज मे आप को एक स्नेक की रैसिपि बता रहे है जो न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि हेल्दी भी है। Banana Chips यह क्रिसपी और टेस्टी चिप्स आप के लिए एक अच्छा वेकल्प है। बनाना चिप्स बनाना बहुत असान है। बस आप को फ्रेश केला चाहिए, जो आप स्लाइस कर के फ्री कर लेते है। आज कल तो मार्केट मे भी बनाना चिप्स मिलते है, लेकिन घर पर बनाने से आप को पता होता है की क्या डाल रहे है और कितना तेल इस्तेमाल कर रहे है।
बनाना चिप्स, यानी केले के पतले और क्रिसपी चिप्स, यह काफी मशहूर स्नेक्स है, जो घर पर भी असानी से बनाया जा सकता है। यह चिप्स न सिर्फ चाय के साथ अच्छा लगता है बल्कि ट्राइवेल के लिए भी अच्छा वेकल्प है। बनाना चिप्स को हम “Anytime snack” भी कह सकते है। ये स्नेक घर मे असान तरीके से बन जाता है।
Crispy Homemade Banana Chips Recipe 2 Step-केले के चिप्स बनाने की विधि नीचे दी गई है।




तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 20-25 मिनट
सरविंग: 4-5
सामग्री(Ingredients):
कच्चे केले – 4
नमक – स्वाद अनुसार
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
पानी – 1/2 कप
तेल – तलने के लिए
बनाने की विधि (Step-by-Step Method):
1- सबसे पहले कच्चे केले छिल ले, फिर चिप्स काटने वाले स्लाइसर की मदद से पतले-पतले गोल स्लाइस काट लें। अब एक छोटे बाउल मे नमक और हल्दी पाउडर को आधे कप पानी मे घोल ले।
2- अब एक कढ़ाई मे तेल गरम कर ले, जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तो आंच मधायम कर दे। अब केले के स्लाइस तेल मे डाले। तलते समय थोड़ा नमक और हल्दी वाला पानी डाले, इस से चिप्स अच्छे से कुकुरे और हल्के पीले रंग के हो जाएंगे। जब चिप्स सुनहरे और कुरकुरे हो जाए तो टिश्यू पेपर पर निकाले। आंच बंद कर दे, पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयटाइट डिब्बे मे भरकर रखे।
Crispy Homemade Banana Chips Recipe Is Ready.
सुझाव (Tips):
*चिप्स हमेशा कच्चे केले से ही बनाए, पके हुये केले से ये नहीं बनेगे।
*स्लाइस जीतने पतले होंगे, चिप्स उतने ही कुरकुरे बनेगे, इस लिए हमेशा केले के स्लाइस तापले रखे।
*नमक का घोल डालने से चिप्स मे हल्का स्वाद और रंग दोनों आते है। चाहे तो ऊपर से काली मिर्च या चाट मसाला डाल कर और भी मजेदार बना सकते है।
*अगर आप बिना तेल के चिप्स बनाना चाहते है तो आप बनाना स्लाइसेस को ओवन मे बेक कर के भी बनाना चिप्स बना सकते है।
Crispy Homemade Banana Chips Recipe 2 Step-केले के चिप्स बनाने की विधि।
Crispy Homemade Banana Chips Recipe 2 Step-केले के चिप्स बनाने की विधि।





