Delicious Doodh ka Daliya With Jaggery Recipe – Creamy & Nutritious Indian Breakfast 3 Stepगुड़ मे बनाए दूध का दलीया रैसिपि

Last Updated: October 6, 2025

1 Min Read
share

Share

Delicious Doodh ka Daliya With Jaggey Recipe – Creamy & Nutritious Indian Breakfast गुड़ मे बनाए दूध का दलीया रैसिपि – अगर आप दिन की शुरुआत कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी से करना चाहते हैं, तो गुड़ वाला दूध का दलिया आपके लिए परफेक्ट है। यह एक पारंपरिक भारतीय नाश्ता है, जो गेहूं के दलिये, दूध और गुड़ की मिठास से बनता है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत से भरपूर भी है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबको यह हल्का, पौष्टिक और एनर्जी से भरा नाश्ता बेहद पसंद आता है।

दलिया दरअसल गेहूं (Wheat) को दरदरा पीसकर बनाया जाता है। इसे ब्रोकेन व्हीट (Broken Wheat) भी कहा जाता है। यह बिना रिफाइंड किया हुआ अनाज है, इसलिए इसमें गेहूं के सभी पोषक तत्व (फाइबर, विटामिन और मिनरल्स) मौजूद रहते हैं। इसी वजह से दलिया पूरी तरह से फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर एक नैचुरल अनाज है।

सबसे आम और पारंपरिक प्रकार। इसे दूध के साथ मीठा या सब्जियों के साथ नमकीन दोनों तरीकों से बनाया जाता है। यह हल्का और पाचन के लिए अच्छा होता है। वजन घटाने और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

दलिया में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और बार-बार खाने की इच्छा कम करता है। यह लो-कैलोरी फूड है, इसलिए डाइट करने वालों के लिए परफेक्ट है। इस रैसिपि मे चीनी का उपयोग नही किया गया है।

Delicious Doodh ka Daliya With Jaggery Recipe – Creamy & Nutritious Indian Breakfast गुड़ मे बनाए दूध का दलीया रैसिपि नीचे दी गई है।

Doodh ka Daliya with Jaggery
Doodh ka Daliya with Jaggery
Doodh ka Daliya with Jaggery

तैयारी का समय: 5
पकाने का समय: 20-25 मिनट
सरविंग: 2-3 लोगो के लिए

सामग्री (Ingredients):

गेहूं का दलिया (Broken Wheat) – ½ कप
दूध (Milk) – 2 कप
पानी (Water) – 1 कप
गुड़ (Jaggery) (कद्दूकस किया हुआ) – 2–3 बड़े चम्मच या स्वाद अनुसार
घी (Ghee) – 1 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर (Cardamom Powder) – ¼ छोटा चम्मच (वेकल्पिक)
ड्राई फ्रूट्स (काजू, जूबादाम, किशमिश) (Chopped Dry Fruits (Cashew, Almonds, Raisins)) – 2 बड़े चम्मच

बनाने की विधि (Step-by-Step Method):

1 – सबसे पहले दलीये को अच्छे से धो ले, फिर एक कढ़ाई में घी गर्म करें। उसमें दलिया डालें और मध्यम आंच पर सुनहसुरा होने तक भूनें।
(भून ने से दलिये की खुशखु बू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं।)

2 – अब इसमें पानी डालें और तब तक पकाएं जब तक दलिया नरम न हो जाए और सारा पानी सोख ले। दलिया पकने के बाद उसमें दूध डालें और धीमी आंच पर 5–7 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि नीचे ना लगे।

3 – गैस बंद कर दें और दलिया को थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें और अच्छी तरह मिलाएँ जब तक वह पूरी पू तरह घुल न जाए। (अगर आप को इलायची पाउडर पसंद है) तो, अब इलायची पाउडर डाले और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। सब कुछ अच्छे से मिलाएँ। गरमा गरम गुड़ वाला दूध का दलिया तैयार है।
इसे नाश्ते में या रात के हल्के खाने के रूप में परोसें — हर बार स्वाद लाजवाब लगेगा।

Delicious Doodh ka Daliya With Jaggery Recipe Is Ready.

सुझाव (Tips):

*दूध का दलीय बनाने के लिए गेहु का दलीया सबसे अच्छा विकल्प है। आप इसे घर पर भी बना सकते है।

*शुरुआत में दलिया को पानी में थोड़ा पकाएँ, फिर दूध डालें। इस से दलिया चिपकेगा नहीं और सही गाढ़ापन मिलेगा।

*गुड़ को दूध के साथ उबालने पर दूध फटने का डर होता है। इसलिए गैस बंद करने के बाद या थोड़ा ठंडा होने पर ही गुड़ मिलाएँ।

*दलिया को धीमी आँच पर पकाने से यह अच्छी तरह नरम और मलाईदार बनता है।

*काजू, जूबादाम और किशमिश को हल्का घी में भूनकर डालने से स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर होते हैं।

*ऊपर से बादाम और किशमिश डाल कर सर्व करें।

Delicious Doodh ka Daliya With Jaggery Recipe – Creamy & Nutritious Indian Breakfast 3 Stepगुड़ मे बनाए दूध का दलीया रैसिपि।

Delicious Doodh ka Daliya With Jaggery Recipe – Creamy & Nutritious Indian Breakfast 3 Stepगुड़ मे बनाए दूध का दलीया रैसिपि।