Delicious Egg Biryani Recipe – How to Make Perfect Anda Biryani at Home अंडा बिरयानी रैसिपि- Friends, अगर आप बिरयानी लवर हैं तो यह एग बिरयानी रेसिपी (Anda Biryani Recipe) आपके दिल को पसंद आएगी। सुगंधित चावल, मसालेदार अंडे और दम में पकी हुई यह बिरयानी किसी भी खास मौके या वीकेंड के लिए एकदम परफेक्ट है। पार्टी, त्योहार या साधारण दिन – हर मौके के लिए बेस्ट है अंडा बिरयानी।
अगर आप को बिरयानी के पसंद हैं, तो एग बिरयानी (Anda Biryani) को ज़रूर ट्राय करें। यह डिश न सिर्फ आसान है बल्कि बेहद स्वादिष्ट भी है। अंडे के मसालेदार फ्लेवर, सुगंधित बासमती चावल और देसी मसालों की खुशबू — सब मिल कर एक ऐसा जायका बनाते हैं जो हर किसी को पसंद आता है।
एग बिरयानी एक पारंपरिक भारतीय डिश है, जो खास तौर पर दक्षिण भारत में बहुत लोकप्रिय है। इसमें उबले हुए अंडे को मसालेदार ग्रेवी में पकाकर बासमती चावल के साथ परत-दर-परत दम किया जाता है। इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है रिच होता है, लेकिन इसे बनाना बहुत आसान है।
अंडा बिरयानी बहुत पसंद की जाती है, क्योंकि यह सस्ती और जल्दी बनने वाली बिरयानी है।Delicious Egg Biryani Recipe – How to Make Perfect Anda Biryani at Home 3 Step अंडा बिरयानी रैसिपि नीचे दी गई है।
Alt text: Delicious Egg Biryani Recipe – How to Make Perfect Anda Biryani at Home




तैयारी का समय: 15 मिनट
पकाने का समय: 30-35 मिनट
सर्विंग: 3–4 लोगों के लिए
सामग्री (Ingredients):
चावल के लिए:
बासमती चावल – 1½ कप
पानी – 3 कप
तेज पत्ता – 1
दालचीनी – 1 इंच
लौंग – 3
इलायची – 2
नमक – स्वादानुसार
अंडा मसाले के लिए:
उबले हुए अंडे – 4
प्याज (बारीक कटा हुआ) – 2 बड़े
टमाटर (कटा हुआ) – 2 मध्यम
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
हरी मिर्च – 2 (चीरी हुई)
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
हल्दी – ¼ टीस्पून
गरम मसाला – ½ टीस्पून
धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
दही – 3 टेबलस्पून
हरा धनिया और पुदीना – थोड़ा-सा
घी – 2 टेबलस्पून
तेल – 2 टेबलस्पून
बनाने की विधि (Step-by-Step Method):
1 – बासमती चावल धोकर 20 मिनट तक भिगो दें। पानी निकाल कर अलग रख दें। तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची और नमक डाल कर चावल को 80% तक पकाएं। एक पैन में तेल और घी गर्म करें। प्याज को सुनहरा भूरा भू होने तक भूनें। अदरक-लहसुनसु का पेस्ट डालें और खुशबू आने तक पकाएं। अब टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें। तेल अलग होने तक पकाएं। दही डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
2 – उबले हुए अंडों में छोटे-छोटे कट लगाएं और मसाले में डाल दें। मसाले में अच्छे से कोट करें। ऊपर से हरा धनिया और पुदी ना डालें। एक भारी तले के बर्तन में पहले चावल की एक परत लगाएं। फिर अंडे वाला मसाला डालें। इसी तरह लेयरिंग करें और ऊपर से चावल की परत लगाएं। ऊपर से घी, फ्राइड प्याज और पुदी ना डालें।
3 – बर्तन को ढककर धीमी आंच पर 10–15 मिनट तक दम पर पकाएं। गैस बंद कर 5 मिनट बाद परोसें। गरमा गरम एग बिरयानी को रायता, सलाद या पापड़ के साथ परोसें।
Delicious Egg Biryani Recipe Is Ready.
सुझाव (Tips):
*बासमती चावल हमेशा पुराना और लंबा दाना वाला लें।
*प्याज को धीरे-धीरे भूनें नें ताकि वो सुनहरा और मीठा स्वाद दे।
*अगर आप चाहे तो बिरयानी मे ऊपर से केसर वाला दूध डाल सकते है, केसर वाले दूध से रंग और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं। अगर आप इसे और रिच बनाना चाहते हैं, तो ऊपर से केसर दूध डालें।
*बियरनी को रायत और सलाद के साथ परोसें – सें यह कॉम्बिनेशन हमेशा हिट रहता है।
*बिरयानी को दम करते समय घी और फ्राइड प्याज डालना न भूलें, इस से स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ेंगे।
Delicious Egg Biryani Recipe – How to Make Perfect Anda Biryani at Home 3 Step अंडा बिरयानी रैसिपि।
Delicious Egg Biryani Recipe – How to Make Perfect Anda Biryani at Home 3 Step अंडा बिरयानी रैसिपि ।





