Delicious Garlic Chutney Recipe – How to Make Spicy Lal Lasun Chutney at Home गार्लिक चटनी की विधि, लाल लहसुन की चटनी (Garlic Chutney) भारतीय रसोई की एक ज़ायकेदार रेसिपी है जो हर खाने का स्वाद दोगुना कर देती है। ये चटनी खासतौर पर राजस्थानी, गुजराती और महाराष्ट्रीयन थाली में परोसी जाती है। चाहे दाल-चावल हो, पराठे हों या ढोकला — ये तीखी लाल चटनी सबके साथ लाजवाब लगती है।
अगर आपको तीखा खाना पसंद है, तो यह लाल लहसुन की चटनी (Garlic Chutney) आपके दिल को जीत लेगी। राजस्थान और महाराष्ट्र की पारंपरिक चटनियों में से एक, ये चटनी अपने ज़ायकेदार स्वाद और लाल रंग के लिए मशहूर है। इसे अक्सर ढोकला, पराठा, वड़ा पाव, दाल-चावल या यहाँ तक कि स्नैक्स के साथ भी परोसा जाता है।
इस चटनी में लहसुन का तीखापन, सूखी लाल मिर्च और नींबू के रस की हल्की खटास — तीनों मिलकर एक ऐसा स्वाद बनाते हैं जो हर किसी को पसंद आता है।
गार्लिक चटनी, जिसे लहसुन की चटनी भी कहा जाता है, भारतीय खाने का एक बहुत ही लोकप्रिय और स्वादिष्ट हिस्सा है। यह मुख्य रूप से लहसुन , लाल मिर्च और मसालों से बनाई जाती है। इसका स्वाद तीखा, चटपटा और खुशखुबूदार होता है जो किसी भी डिश को तुरंतु स्वादिष्ट बना देता है।
गार्लिक चटनी के प्रकार (Types of Garlic Chutney):
सूखी गार्लिक चटनी (Dry Garlic Chutney) –
महाराष्ट्र की मशहूर चटनी जो वडा पाव के साथ खाई जाती है। इस में लहसुन , लाल मिर्च और मूंगफली को भूनकर पाउडर बनाया जाता है।
लाल गीली चटनी (Red Garlic Chutney) –
यह मिक्सर में पीसकर बनाई जाती है। इसका टेक्सचर स्मूद और स्वाद तीखा होता है।
टमाटर गार्लिक चटनी –
इस में टमाटर और लहसुन मिला कर साउथ इंडियन टच दिया जाता है।
Delicious Garlic Chutney Recipe – How to Make Spicy Lal Lasun Chutney at Home 2 Step गार्लिक चटनी की विधि।




तैयारी का समय: 2 मिनट
पकाने का समय: 10 मिनट
सरविंग: 2 लोगो के लिए
सामग्री (Ingredients):
लहसुन की कलियाँ – 12-15
सूखी लाल मिर्च – 5-6 (स्वाद अनुसार)
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
तेल – 2 छोटे चम्मच
पानी – 2-3 चम्मच
गार्लिक चटनी बनाने की विधि (How to Make Garlic Chutney):
1 – सबसे पहले सूखी लाल मिर्च को हल्के गरम पानी में 10 मिनट तक भिगो दें। इस से ये नरम हो जाएंगी और पीसने में आसान रहेंगी। मिक्सर जार में लहसुन की कलियाँ, भीगी हुई लाल मिर्च, नमक, नींबू का रस और थोड़ा पानी डालें। इसे बारीक पेस्ट बना लें।
2 – अब एक छोटी कड़ाही में तेल गरम करें और इस में ये पिसी हुई चटनी डाल कर 1-2 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें। इस से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। अब आंच बंद कर दें। आपकी मसालेदार लाल लहसुन की चटनी तैयार है।
Delicious Garlic Chutney Recipe Is Ready.
सुझाव (Tips):
*अगर आप बहुत ज्यादा तीखा पसंद नहीं करते, तो लाल मिर्च की मात्रा कम रखें।
*इस चटनी में थोड़ा सा भुना हुआ जीरा पाउडर डाल ने से स्वाद और बढ़ जाता है। आप इस में थोड़ा-सा टमाटर डाल कर भी mild version बना सकते हैं।
*ताज़े और छोटे आकार के लहसुन की कलियाँ सबसे बेहतर रहती हैं। पुराना लहसुन स्वाद में तेज़ और कभी-कभी कड़वा हो सकता है। इसलिए ताजा लहसुन का इस्तेमाल करे।
*अगर आप सूखी लहसुन चटनी बना रहे हैं, तो लहसुन को हल्का सुनहसुरा होने तक ही भूनें— ज़्यादा भूने पर कड़वाहट आ जाती है।
*लाल मिर्च पाउडर या सूखी लाल मिर्च की मात्रा अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट करें। टीप: अगर बहुत तीखी मिर्चें हैं तो थोड़ा टमाटर या नारियल डालकर बैलेंस करें।
*लहसुन की चटनी को रोटी, पराठा, दाल-चावल या वडा-पाव के साथ परोसें – सें स्वाद दोगुना हो जाएगा।
Delicious Garlic Chutney Recipe – How to Make Spicy Lal Lasun Chutney at Home 2 Step गार्लिक चटनी की विधि।
Delicious Garlic Chutney Recipe – How to Make Spicy Lal Lasun Chutney at Home 2 Step गार्लिक चटनी की विधि।





