Delicious Green Chutney Recipe in 2 Ways – EasyHomemade Chutney for Snacks ताज़गी और मसालेदार स्वाद से भरपूर चटनी घर पर बनाए

Last Updated: October 8, 2025

1 Min Read
share

Share

Delicious Green Chutney Recipe in 2 Ways – EasyHomemade Chutney for Snacks ताज़गी और मसालेदार स्वाद से भरपूर चटनी घर पर बनाए , अगर आपको समोसा, पकौड़ा, चाट या सैंडविच पसंद है, तो ग्रीन चटनी इनके बिना अधूरी है। यह चटनी हर स्नैक्स को देती है एक ताज़ा, खट्टा-तीखा स्वाद।
आज हम बनाएंगे ग्रीन चटनी दो अलग-अलग तरीकों से —एक पुदीना धनिया वाली तीखी चटनी, और दूसरी दही वाली क्रीमी धनिया चटनी।

अगर आप किसी भी स्नैक या इंडियन डिश के साथ कुछ ऐसा चाहते हैं जो स्वाद को और बढ़ा दे, तो मिंट – कोरिएंडर स्पाइसी चटनी यानी पुदीना-धनिया की तीखी चटनी एकदम परफेक्ट चॉइस है। यह चटनी हर भारतीय रसोई की शान होती है — बनाना आसान, पर स्वाद में लाजवाब।

Delicious Green Chutney Recipe in 2 Ways – EasyHomemade Chutney for Snacks ताज़गी और मसालेदार स्वाद से भरपूर चटनी घर पर बनाए।

Delicious Green Chutney

तैयारी का समय: 2 मिनट
बनाने का समय: 5 मिनट

ग्रीन चटनी के लिए सामग्री (2 तरीके)

तरीका 1 – पुदीना-धनिया तीखी चटनी

सामग्री (Ingredients):

ताज़ा धनिया पत्ते – 1 कप
ताज़ा पुदीना पत्ते – ½ ते कप
हरी मिर्च – 2
लहसुन – 2 कलियाँ
अदरक – ½ इंच
नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
पानी – 2–3 टेबलस्पून

पुदीना-धनिया तीखी चटनी बनाने की विधि (Step-by-Step Method):

1 – धनिया और पुदीना को अच्छे से धो लें। अब मिक्सर में सभी सामग्री (पत्ते, मिर्च, लहसुन , अदरक, नींबू रस, नमक) डालें। 2–3 टेबलस्पून पानी डाल कर बारीक पीस लें।

2 – फिर चटनी को एक बाउल मे निकले, स्वाद चखें और नींबू या नमक एडजस्ट करें। आपकी खट्टी-तीखी पुदीना चटनी तैयार है।

Delicious Green Chutney Recipe Is Ready.

तरीका 2 – क्रीमी धनिया चटनी (दही वाली)

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी थाली में एक ऐसी चटनी हो जो हर डिश के साथ कमाल का स्वाद दे, तो आज हम लाए हैं — क्रीमी धनिया चटनी विद दही। ये चटनी सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि टेक्सचर में भी बेहद स्मूद और क्रीमी होती है।

इस चटनी की सबसे बड़ी खासियत है इस का स्मूद टेक्सचर और फ्रेश हर्बी फ्लेवर। धनिया और पुदीना की ताज़गी जब ठंडी दही के साथ मिलती है, तो एक ऐसी चटनी बनती है जो हर खाने के साथ परफेक्ट लगती है — चाहे वो भारतीय स्नैक्स, ग्रिल्ड डिशेज़ या रोज़ाना का खाना हो। दही से इस में एक हल्की सी खटास और मलाईदारपन आता है, जिससे ये चटनी सिर्फ तीखी नहीं बल्कि क्रीमी और बैलेंस्ड स्वाद वाली बनती है।

सामग्री (Ingredients):

ताज़ा धनिया पत्ते – 1 कप
हरी मिर्च – 1
लहसुन – 1 कली
अदरक – ½ इंच
नींबू का रस – 1 टीस्पून
ताज़ा दही – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
पानी – ज़रूरत अनुसार

दही वाली क्रीमी धनिया चटनी बनाने की विधि (Step-by-Step Method):

1 – मिक्सर में धनिया, मिर्च, लहसुन , अदरक और नींबू का रस डालें। थोड़ा पानी डाल कर बारीक पीस लें। अब इस में दही और नमक डालें और दोबारा पीसें।

2 – अब चटनी को एक बाउल मे निकाले। यह चटनी सैंडविच और टिक्का के लिए परफेक्ट है। आप की दही वाली क्रीमी धनिया चटनी तैयार है।

Creamy Dhaniya Chutney Recipe Is Ready.

सुझाव (Tips):

*चटनी पीसते समय 1–2 बर्फ के टुकड़े डालें, इस से रंग हरा बना रहेगा।

*हमेशा फ्रेश धनिया और पुदीना का इस्तेमातेमाल करें।

*अलग स्वाद के लिए थोड़ा भुना हुआ मूंगफमूंली या नारियल मिला सकते हैं।

*समोसा, पकौड़ा, चाट या भेलपुरी के साथ परोसें।

*ब्रेड या रोल में फैलाकर सैंडविच बनाएं।

*दही ठंडी और गाढ़ी होनी चाहिए ताकि चटनी क्रीमी बने।

*यदि आप ज्यादा तीखी पसंद करते हैं, तो मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं।

Delicious Green Chutney Recipe in 2 Ways – EasyHomemade Chutney for Snacks ताज़गी और मसालेदार स्वाद से भरपूर चटनी घर पर बनाए।

Delicious Green Chutney Recipe in 2 Ways – EasyHomemade Chutney for Snacks ताज़गी और मसालेदार स्वाद से भरपूर चटनी घर पर बनाए।

Delicious Green Chutney