Delicious Kaju Makhana Curry Recipe No Onion No Garlic In 4 Step काजू मखाना करी बनाने की विधि – friends, अगर आप अपने खाने मे कुछ रिच, क्रीमी और रॉयल फ्लेवर चाहते है तो काजू मखाना करी एक अच्छा विकल्प है। इस मे मखाने की कुकुराहट और काजू की मलाईदार ग्रेवी का स्वाद लाजवाब लगता है। यह डिश पार्टी, त्योहारो या किसी खास मौको पर बनाई जाती है।
यह डिश न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि हेल्दी भी है। मखाने केल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होते है जबकि काजू इस कृ को रिच और रॉयल बनाते है। यह डिश रोटी, बटर रोटी या पराठा या जीरा राइस के साथ खूब अच्छी लगती है।

Delicious Kaju Makhana Curry Recipe No Onion No Garlic In 4 Step काजू मखाना करी बनाने की विधि- Delicious Kaju Makhana Curry Recipe No Onion No Garlic In 4 Step काजू मखाना करी बनाने की विधि नीचे दी गई है।

तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 25-30 मिनट
सरविंग: 3-4
सामग्री(Ingredients):
Base Gravy
टमाटर (Tomato)- 4 माध्यम आकार के
काजू (Cashews)- 24-25
धनिया (Fresh Coriander Stems)- 1-2 कप
अदरक (Ginger)- 1 इंच
कश्मीरी लाल मिर्च (Kashmiri red chilli)- 3-4
नमक (Salt)- एक चुटकी
हरी इलायची (Green Cardamom)- 2-3
तेज पत्ता (Bay leaf)- 1
दालचीनी (Cinnamon)- 1 इंच
Flying Cashew and Makhana
घी (Ghee)- 1 चम्मच
तेल (Oil)- 1 चम्मच
काजू (Cashew)- 30-32
मखाना (Makhana)- 2 कप
Tempering and Final Cooking
मक्खन (Butter)- 1 बड़े चम्मच
तेल (Oil)- 1 बड़े चम्मच
जीरा (Cumin seeds)- 1 चुटकी
हल्दी पाउडर (Turmeric powder)- 1/4 चम्मच
गरम मसाला (Garam Masala)- 1/2 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (Kashmiri red chilli powder)- 1 चम्मच
नमक (Salt)- स्वाद अनुसार
जिंजर फ़्लेक्स (Ginger flakes)- 1 इंच
हरी मिर्च (Green chilli)- 2
भुनी हुई कसूरी मेथी पाउडर (Roasted kasuri methi powder)- 1/2 चम्मच
गरम मसाला (Garam masala)- 1/2 चम्मच
हरा धनिया (Fresh coriander)- 1 कप
बनाने की विधि (Step-by-Step: Method):
1 – काजू मखाना बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई ले, उस मे टमाटर, काजू, धनिया के डंठल, हरी मिर्च, अदरक, कश्मीरी लाल मिर्च, एक चुटकी नमक, हरी इलायची, तेज पत्ता, और दालचीनी डाल दें। सभी सामग्री को ढक्कने लायक गरम पानी डाले, ढक्कन लगाए और टमाटर को पूरी तरह से गलने तक पकने दे।
2- अब एक दूसरी कढ़ाई मे घी या तेल गरम करे, उसमे काजू डाले और उसे सुनहरा होने अक भुने फिर निकाल ले। उसी कढ़ाई मे मखाने को कुकुरा होने तक भुने। काजू और मखाने को एक आलग कटोरे मे निकले। टमाटर का मिश्रण पूरी तरह ठंडा हो जाने पर, सबूत मसले निकाल दें और जरूरत के अनुसार पानी डालकर मुलायम प्यूरि बना लें।
3 – एक पेन मे मक्खन या तेल गरम करे, उसमे जीरा डाले और चटकने दे, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाये। तैयार टमाटर-काजू प्यूरि डाले और मिश्रण से तेल अगल होने तक पकाए।
4- अब ग्रेवी मे तले हुये काजू और मखाना डाले। बारीक कटी हुई अदरक, कटी हुई हरी मिर्च, भुना हुआ कसूरी मेथी पाउडर, एक चुटकी गरम मासाला, और ताजा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाये। जरूरत हो तो गाढ़ापन लाने के लिए गरम पानी डाले। थोड़ी देर धीमी आंच पर पकाए। फिर आंच बंद कर दें। आप की स्वादिष्ट, बिना प्याज और लहसुन की काजू मखाना करी तैयार है। अपनी पसंद की रोटी या पराठे के साथ सर्व करे।
Delicious Kaju Makhana Curry Recipe No Onion No Garlic Recipe Is Ready.
सुझाव (Tips):
*मखाना और काजू को टालने से उनका स्वाद बढ़ जाता है और टेकचर कुरकुरा हो जाता है।
*काजू मखाना करी की Consistency कंट्रोल करने के लिए पानी या फ्रेश क्रीम का इस्तेमाल कर सकते है।
*काजू मखाना करी बनाने के बाद कम से कम 10-15 मिनट धक के रखे इससे मसले और स्वाद अच्छी तरह सेट हो जाते है।
*काजू पेस्ट की जगह आप पोंपपि सीड्स(खसखस) भी डाल सकते है और फ्लेवर और बढ़ जाएगा।
*अगर आप रिच फ्लेवर चाहते है तो तेल की जगह घी या बटर का इस्तेमाल कर सकते है।








