Delicious Mawa Gujiya Recipe | Traditional Indian Sweet for Festivals in 4 Step: गुजिया बनाने का तरीका

Last Updated: November 10, 2025

1 Min Read
share

Share

Delicious Mawa Gujiya Recipe | Traditional Indian Sweet for Festivals गुजिया बनाने का तरीका- Friends, गुजिया भारत की सबसे लोकप्रिय पारंपरिक मिठाइयों में से एक है, जिसे खासतौर पर होली और दिवाली जैसे त्योहारों पर बनाया जाता है। इसकी मीठी खुशबू, कुरकुरी बनावट और मावा से भरा स्वाद हर किसी को मोह लेता है।

मावा गुजिया खासतौर पर उत्तर भारत में बहुत प्रसिद्ध है। इसे बनाने के लिए मैदा मै (आटा), मावा, सूखे मेवे, नारियल और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। बाहर से यह सुनहरी और कुरकुरी होती है, जबकि अंदर से मुलायम और मीठे स्वाद से भरपूर।

गुजिया केवल मिठाई नहीं बल्कि हमारे त्योहारों की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। जब घर में गुजिया तली जाती है, तो उसकी खुशबू पूरे घर में फैल जाती है और त्यौहार का माहौल जीवंत हो उठता है।

मावा गुझिया की खासियत इसकी परतदार बनावट और अंदर की भरावन है। जब आप इसे काटते हैं तो बाहर से यह हल्की कुरकुरी और अंदर से बेहद मुलायम व मीठी लगती है। इसकी फिलिंग में मावा (खोया), नारियल, काजू, जूबादाम, किशमिश और इलायची का मेल एक ऐसा स्वाद देता है जो हर बाइट को खास बना देता है।

गुझिया बनाना जितना आसान लगता है, उतना ही इसमें धैर्य और सही तकनीक की जरूरत होती है। आटा गूंथने से लेकर मावा को भून और गुझिया को सही तापमान पर तलने तक, हर कदम में सावधानी रखनी होती है। अगर एक बार आप इसे सही तरीके से बना लें, तो यह मिठाई हफ्तों तक ताज़ा रहती है और हर बार खाने पर वही पुराना त्योहारी स्वाद देती है।

आज के समय में गुझिया के कई रूप देखने को मिलते हैं — जैसे चॉकलेट गुझिया, बेक्ड गुझिया, नारियल गुझिया, लेकिन मावा गुझिया का स्वाद सबसे क्लासिक और रिच माना जाता है। त्योहारों के इस मौसम में जब घर में गुझिया बनती है, तो उसका आनंद सिर्फ खाने में नहीं, बल्कि बनाने की प्रक्रिया में भी होता है। जब परिवार के लोग मिलकर गुझिया भरते हैं, तो वह पल यादगार बन जाते हैं। यही भारतीय संस्कृति की खूब सूरती है — खुशियाँ बाँटने का नाम ही त्योहार है, और गुझिया उस खुशी की मिठास।

Delicious Mawa Gujiya Recipe | Traditional Indian Sweet for Festivals गुजिया बनाने का तरीका। Delicious Mawa Gujiya Recipe | Traditional Indian Sweet for Festivals गुजिया बनाने का तरीका। Delicious Mawa Gujiya Recipe | Traditional Indian Sweet for Festivals गुजिया बनाने का तरीका।

Delicious Mawa Gujiya Recipe
Delicious Mawa Gujiya Recipe

तैयारी का समय: 25 मिनट
पकाने का समय: 20 मिनट
बनेगी लगभग: 15–18 गुझिया

सामग्री (Ingredients):

आटा गूंथने के लिए:

मैदा – 2 कप
घी – 4 टेबलस्पून (मोयन के लिए)
पानी – आवश्यकता अनुसार

भरावन के लिए:

मावा (खोया) – 1 कप
पिसी चीनी – ¾ कप
काजू – 2 जू टेबलस्पून (कटा हुआ)
बादाम – 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)
किशमिश – 1 टेबलस्पून

तलने के लिए:

घी या रिफाइंड तेल – आवश्यकतानुसार

👩‍🍳विधि (How to Make Delicious Mawa Gujiya):

1- एक बड़े बर्तन में मैदा लें, उसमें घी डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि मोयन अच्छी तरह हो जाए। फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। इसे 15–20 मिनट ढककर रख दें।

2- एक पैन गर्म करें और उसमें मावा डालकर हल्की आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। ठंडा होने पर इसमें पिसी चीनी, सूखे मेवे, नारियल और इलायची पाउडर मिलाएं।

3- आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें। बेलकर उसमें 1–2 टेबलस्पून मावा मिश्रण भरें। किनारों पर हल्का पानी लगाएं और गुझिया मोल्ड या हाथों से बंद करें। किनारों को उंगली या कांटे से दबाएं ताकि भरावन बाहर न निकले।

4- एक कड़ाही में घी गर्म करें और धीमी आंच पर गुझिया को सुनहरा और कुरकुरी होने तक तलें। एक साथ बहुत सारी गुझिया न डालें। तलने के बाद अतिरिक्त घी निकाल दें। गुझिया को ठंडा होने दें और फिर परोसें। आप इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखकर 7–10 दिन तक सुरसुक्षित रख सकते है।

Delicious Mawa Gujiya Recipe is Ready.

🌸 सुझाव (Tips):

गुझिया तलते समय आंच हमेशा धीमी रखें ताकि वे अंदर तक कुरकुरी बनें।

मावा में चीनी डालने से पहले उसे पूरी तरह ठंडा कर लें।

भरावन में स्वाद के लिए आप थोड़ा सा केसर भी मिला सकते हैं।