Delicious Moong Dal Halwa Recipe 2 Stepमूंग दाल का हलवा बनाने की विधि- Friends, आज हम आप को एक एसी मिठाई के बारे मे बताने जा रहे है जो न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि पौष्टिक भी है। जी हां, हम बात कर रहे है मूंग दाल हलवा की। यह एक भारतीय मिठाई है जो मूंग की दाल, घी, चीनी और दूध से बनाई जाती है।
मूंग दाल हलवा भारत की सबसे मशहूर और रिच मिठाइयो मे से एक है। यह खासतौर पर त्योहारो और शादी-ब्याह मे बनाया जाता है। इसका स्वाद घी, दूध और मेवे के साथ इतना शानदार होता है की हर कोई बार-बार बनाने का मन करता है।
मूंग दाल का हलवा बनाने मे समय और मेहनत जरूर लगती है, लेकीन इस का स्वाद आपकी सारी मेहनत वसूल कर देता है। देसी घी मे भुनी हुई मूंग दाल जब दूध, चीनी और मेवो के साथ पकती है। मूंग दाल हलवे की खासियत यह है की यह रिच, स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। घी दूध और ड्राई फ्रूट्स से मिलने वाली ऊर्जा इसे सरदियों के मौसम मे और भी खास बना देती है।
यही वजह है की भारत मे सरदियों की शादियो और त्योहारो मे मूंग दाल हलवा जरूर परोसा जाता है। हलवे का स्वाद तभी पूरा आता है जब इसे गरमा-गरम परोसा जाए। आप चाहे तो इसे ऊपर से सूखे मेवो और केसर से गरनिश कर सकते है। मूंग दाल प्रोटीन से भरपूर होता है।
Delicious Moong Dal Halwa Recipe 2 Stepमूंग दाल का हलवा बनाने की विधि। मूंग दाल का हलवा बनाना बहुत आसान है। आपको बस मूंग दाल को भिगोन होगा, फिर इसे पीसकर घी मे भूनना होगा। इस के बाद , इस मे दूध, चीनी मिला कर पकाना होता है। जब यह मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इस मे इलायची पाउडर, केसर और मेवो मिला कर परोसे। बस इतना ही आसान होता है इसे बना बस सही माप से आप मूंग दाल हलवा बना सकते है।
Delicious Moong Dal Halwa Recipe 2 Stepमूंग दाल का हलवा बनाने की विधि नीचे दी गई है।



तैयारी का समय: 15 मिनट
पकाने का समय: 50-60 मिनट
सरविंग: 4-5 लोगो के लिए (500-600 ग्राम हलवा बनेगा)
सामग्री (Ingredients):
धुली हुई मूंग दाल (Yellow Moong Dal) – 1 कप
देसी घी (Ghee) – 1/2 कप
दूध (Milk) – 2 कप
चीनी (Sugar) – 1 कप
इलायची पाउडर (Cardamom powder) – 1/2 छोटा चम्मच
काजू (Cashews) – 8-10 (कटे हुये)
बादाम (Almond) – 8-10 (कटे हुये)
पिस्ता (Pistachios) – 6-7 (कटे हुये)
केसर (Saffron stands) – 6-7 धागे (वेकल्पिक)
बनाने की विधि (Step-by-Step Method):
1-सबसे पहले मूंग की दाल को अच्छे से धोकर 4-5 घंटे पानी मे भिगो दें। फिर भीगी हुई दाल का पानी निकाल कर मिक्सर जार मे हल्का दरदरा पीस ले। अब एक कढ़ाई मे घी गरम करे और पीसी हुई दाल डाल कर माध्यम आंच पर सुनहरा और खुशबूदार होने तक भुने।
2- जब दाल का रंग सुनहरा हो जाए और खुशबू आने लगे तो इस मे दूध डाल कर लगातार चम्मच चलते रहे ताकि दाल मे गुठलिया न बने। अब इस मे चीनी, काजू, बादाम, केसर और पिस्ता डाले और चम्मच चलाते रहे जब तक हलवा गाढ़ा न हो जाए। फिर इस मे इलायची पाउडर मिलाये और 3-4 मिनट तक पकाए। जब हलवा अच्छे से पक जाए तब आंच बंद कर दें।
Delicious Moong Dal Halwa Recipe Is Ready.
सुझाव (Tips):
*दाल को अच्छे से भूनना सबसे जरूरी है, तभी हलवा स्वादिष्ट बनेगा।
*दूध की जगह आप चाहे तो खोया (मावा) भी डाल सकते है, इस से हलवे का स्वाद और रिच हो जाता है।
*चीनी की मात्रा अपनी स्वाद अनुसार डाले।
*हलवे मे घी की मात्रा अच्छी होनी चाहिए तभी इस का असली स्वाद आयगा।






