Delicious Peanut Chutney Recipe In Hindi मूंगफली चटनी बनाने की रैसिपि – Friends, अगर आप इडली, डोसा, या पराठे के साथ कोई झटपट बनने वाली टेस्टी चटनी ढूंढ रहे है, तो यह स्वाद मे लाजवाब, बनाने मे आसान और बेहद कृमि होती है।
मूंगफली की चटनी थोड़ी-सी कृमि होती है। मूंगफली को भून के ग्राइंड करना पड़ता है, फिर उस मे थोड़ी हरी मिर्च, लहसुन, नमक, और थोड़ा-सा पानी मिलाके एक स्मूद पेस्ट बन जाता है। मूंगफली की चटनी को इडली या डोसा के साथ सर्व किया जाता है।
मूंगफली की चटनी साउथ इंडियन का एक अहम हिस्सा है। इसे डोसा, इडली जैसे Breakfast के साथ परोसा जाता है। चटनी का स्वाद चटपटा और क्रीमी होता है। अगर आप चाहे तो मूंगफली चटनी मे नारियल भी मिला सकते है, चटनी मे नारियल मिलने से चटनी और क्रीमी हो जाती है।
Delicious Peanut Chutney Recipe In Hindi मूंगफली चटनी बनाने की रैसिपि नीचे दी गई है।



तैयारी का समय: 5 मिनट
बनाने का समय: 10 मिनट
चटनी: 1 कटोरी बनेगी
सामग्री (Ingredients):
मूंगफली (Raw peanut) – 1 कप
हरी मिर्च (Green Chilli) – 2-3 (स्वाद अनुसार)
लहसुन की कालिया – 2-3
इमली – 1 छोटा टुकड़ा या 1/2 चम्मच इमली का पेस्ट
नमक (Salt) – स्वाद अनुसार
पानी (Water) – जरूरत अनुसार
तड़के के लिए (Tempering):
तेल (Oil) – 1 बड़ा चम्मच
राय के दाने (Mustard seeds) – 1/2 चम्मच
करी पत्ते (Curry leaves) – 6-7
सुखी लाल मिर्च (Dry red chilli) – 1
बनाने की विधि (Step-by-Step Method):
1 – सबसे पहले मुगफली को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भुने। फिर मूंगफली के दाने को ठंडा होने दे और उस के छिलके हटा दें।
2 – अब मिक्सी जार मे मूंगफली, लाल मिर्च, लहसुन, इमली और नमक डाले। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर स्मूद चटनी बना ले। एक छोटे पेन मे तेल गरम करे, उस मे राई, करी पत्ते, और सुखी लाल मिर्च डालकर तड़का तैयार कर ले।
3 – इस तड़के को चटनी मे डालकर अच्छे से मिक्स कर ले। आप की स्वादिष्ट मूंगफली की चटनी तैयार है।
Delicious Peanut Chutney Recipe Is Ready.
सुझाव (Tips):
मूंगफली को हल्का सुनहरा होने तक भुनने से उस का फ्लेवर और सुगंध दोगुना बढ़ जाता है।
*अगर आप स्मूद और कृमि टेक्सचर चाहते है, तो भुनने के बाद मूंगफली के छिलके हटा दें।
*इमली ज्यादा डालने से चटनी खट्टी हो जाएगी। हमेशा चटनी स्वाद अनुसार ही डाले।
*राई और करी पत्ता का तड़का डालने से चटनी का स्वाद और भी अच्छा आता है।
Delicious Peanut Chutney Recipe In Hindi मूंगफली चटनी बनाने की रैसिपि।





