Delicious Soft and Fluffy Idli Recipe-इडली बनाने की रैसिपि 3 स्टेप

Last Updated: September 3, 2025

1 Min Read
share

Share

Soft and Fluffy Idli Recipe-इडली बनाने की रैसिपि- भारतीय नाश्ते का नाम हो और इडली का नाम न आए एसा हो नहीं सकता। साउथ इंडिया की यह हेल्दी और लाइट डिश पूरे देश मे बहुत पसंद की जाती है। नरम, स्पंजि और फुली-फुली इडली नारियल चटनी और सांभर के साथ खाने का मजा ही कुछ और है। आइये आज जानते है घर पर परफेक्ट इडली बनाने की आसान रैसिपि।

इडली एक Steam dish है, यानि इस मे तेल या ताली-भुनी चीजो का इस्तेमाल नहीं होता। यह पचने मे भी आसान होता है। प्रोटीन, कार्बोहाइट और फाइबर से भरपूर होने के कारण इसे हेल्दी नाश्ता माना जाता है। इडली को नारियल चटनी, टमाटर चटनी और सांभर के साथ परोसा जाता है।

इडली बनाने के लिए चावल और उड़द दाल का बैटर तैयार कर उसे खमीर उठने दिया जाता है। फिर इस बैटर को खांचे मे डालकर भाप मे पकाया जाता है। न तेल , न ज्यादा मसाले – बस सदा और हेल्दी। यही वजह है की यह डिश इतनी हल्की और पौष्टिक होती है। घर पर बनी इडली ज्यादा हेल्दी होती है क्योकि इस मे आप तेल, मसले और नमक अपनी पसंद के हिसाब से डाल सकते है।

आप को यह जानकारी है की इडली सिर्फ एक ही तरह की नहीं होती, बल्कि इस के कई स्वादिष्ट वेरिएशन भी है:

रवा इडली – सूजी और दहि से बनी झटपट इडली।

मसाला इडली – सब्जियों और मसालो के साथ तड़के वाली इडली।

रागी इडली – रागी इडली हेल्दी और स्वादिश इडली।

आप इडली कई तरीको से बना सकते है हम ने इस रैसिपि मे इडली चावल से ये रैसिपि बताई है जो की बना भी बहुत ही आसान है हम आशा करते है की आप को यह इडली रैसिपि पसंद आए। इडली बनाए के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नही होती बस चावल, उड़द दाल और नमक से इडली को बहुत आसानी से बना जा सकता है। नीचे इडली बनाने की रैसिपि दी गई है।

Soft and Fluffy Idli Recipe-इडली बनाने की रैसिपि।

Delicious Soft and Fluffy Idli Recipe-इडली बनाने की रैसिपि 3 स्टेप

Idli Recipe
Idli Recipe

तैयारी (भिगोने का समय): 6 से 8 घंटे
पकाने का समय: 10 से 12 मिनट (इडली स्टीम करने का समय)
सरविंग: 20-22 माध्यम आकार की इडली

सामग्री (Ingredients):

इडली चावल (Rise)- 2 कप
उड़द दाल (Urad dal) – 1 कप (धुली हुई बिना छिलके वाली)
मेथी दाना (Fenugreek Seeds) – 1 छोटा चम्मच (वेकल्पिक)
नमक (Salt) – स्वाद अनुसार
पानी (Water) – आवशयकता अनुसार
तेल (Oil) – इडली पिलेट्स ग्रीस करने के लिए

बनाने की विधि (Step-by-Step Method):

1- सबसे पहले चावल और उड़द दाल को अलग-अलग 2-3 बार धो ले। अब चावल और मेथी दना एक बाउल मे तथा उड़द दाल दूसरी बाउल मे 6-7 घंटे या रातभर भिगो कर रखे।

2- अब भीगे हुये उड़द को हल्का पानी डाल कर बहुत ही मुलायम और फुला हुआ बैटर बना ले। फिर चावल को थोड़ा दरदारा (सूजी जैसा) पीस ले। दोनों बैटर को अच्छे से मिलकर उस मे नमक डाल दें।

3- बैटर को बड़े बर्तन मे ढक कर 8-10 घंटे या रातभर रखे, सुबह तक बैटर फुल कर दो गुना हो जाएगा। अब इडली पिलेट्स को तेल लगा कर ग्रीस करे। बैटर को हर खांचे मे आधा भरे, इडली स्टीम या कुकर (बिना सिटी लगाए) मे 10-12 मिनट तक स्टीम करे। गरमा गरम नरम इडली को नारियल चटनी या टमाटर या सांभर के साथ सर्व करे।

Soft and Fluffy Idli Recipe Is Ready.

Soft and Fluffy Idli Recipe-इडली बनाने की रैसिपि

सुझाव (Tips):

*हमेशा इडली चावल का इस्तेमाल करे।

*बैटर न ज्यादा पतला हो, न ज्यादा गाढा हो – बस डालने लायक हो।

*इडली को ज्यादा देर न पकाए, वरना वे सख्त हो जाएगी।

Soft and Fluffy Idli Recipe-इडली बनाने की रैसिपि

Idli Recipe