Dry Fruit Ladoo Recipe | Healthy & Sugar Free Dry Fruits Laddu in 3 Step: बनाने की आसान विधि- Friends, ड्राई फ्रूट लड्डू (Dry Fruit Ladoo) एक ऐसी हेल्दी और टेस्टी मिठाई है जिसे बिना ज्यादा मेहनत के घर पर बनाया जा सकता है। आजकल लोग चीनी से बनी मिठाइयों की बजाय शुगर फ्री और हेल्दी स्वीट खाना पसंद करते हैं, और ऐसे में ड्राई फ्रूट लड्डू सबसे बेहतरीन विकल्प है।
ड्राई फ्रूट लड्डू (Dry Fruit Ladoo) एक ऐसी हेल्दी और टेस्टी मिठाई है जिसे बिना ज्यादा मेहनत के घर पर बनाया जा सकता है। आजकल लोग चीनी से बनी मिठाइयों की बजाय शुगर फ्री और हेल्दी स्वीट खाना पसंद करते हैं, और ऐसे में ड्राई फ्रूट लड्डू सबसे बेहतरीन विकल्प है।
ड्राई फ्रूट लड्डू बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद होते हैं। यह रेसिपी खास तौर पर व्रत, त्योहार, सर्दियों, डाइट प्लान और वेट गेन करने वालों के लिए बहुत उपयोगी है। इस लेख में हम आपको Dry Fruit Ladoo Recipe स्टेप-बाय-स्टेप बताएँगे, साथ ही इसके फायदे, टिप्स, वैरायटी और स्टोरेज के तरीके भी साझा करेंगे।
ड्राई फ्रूट लड्डू का सेवन शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। यह खासतौर पर सर्दियों के मौसम में बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि ड्राई फ्रूट्स शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। बच्चों के लिए यह लड्डू एक हेल्दी स्नैक है, जिसे टिफिन में भी दिया जा सकता है। वहीं, वर्कआउट करने वालों और वजन बढ़ाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी यह एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है।
त्योहारों और खास मौकों पर ड्राई फ्रूट लड्डू का अपना अलग ही महत्व होता है। दिवाली, राखी, या किसी भी शुभ अवसर पर इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और मेहमानों को परोसा जा सकता है। घर पर बने ड्राई फ्रूट लड्डू न सिर्फ शुद्ध होते हैं, बल्कि इनमें किसी तरह के केमिकल या प्रिजर्वेटिव भी नहीं होते।
Dry Fruit Ladoo क्या है?
ड्राई फ्रूट लड्डू एक ऐसी मिठाई है जिसमें कोई मैदा या रिफाइंड शुगर नहीं होती। इसकी मिठास प्राकृतिक होती है, जो खजूर (Dates) या अंजीर (Fig) से आती है। यही कारण है कि यह Sugar Free Sweet Recipe के रूप में बहुत लोकप्रिय है।
Dry Fruit Ladoo के फायदे (Health Benefits)
शरीर को तुरंत एनर्जी देता है
इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है
हड्डियों को मजबूत बनाता है
वजन बढ़ाने में सहायक
बिना केमिकल और प्रिजर्वेटिव के शुद्ध मिठाई



Dry Fruit Ladoo बनाने की सामग्री (Ingredients)
बादाम – ½ कप
काजू – ½ कप
अखरोट – ½ कप
पिस्ता – ¼ कप
खजूर (बीज निकाले हुए) – 1 कप
किशमिश – ¼ कप
मखाना – 1 कप
नारियल का बुरादा – ½ कप
देसी घी – 1 चम्मच
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
तिल के बीज (गार्निश के लिए) – 2 चम्मच
Dry Fruit Ladoo बनाने की विधि (Step by Step Method):
1- सबसे पहले एक कढ़ाही को धीमी आंच पर रखें। उसमें थोड़ा सा घी डालें, बादाम, काजू, अखरोट और पिस्ता को हल्का सुनहरा होने तक भून ले। अब मखाना डालकर कुरकुरा होने तक भूनें, सभी चीजों को ठंडा होने दें।
2- खजूर के बीज निकाल लें, उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें । कढ़ाही में बिना घी डाले खजूर और किशमिश को 2–3 मिनट पकाएँ । खजूर नरम होकर पेस्ट जैसी हो जाएगी।
3- भुने हुए ड्राई फ्रूट्स को मिक्सर में दरदरा पीस लें , ज्यादा बारीक न करें, वरना लड्डू चिपचिपे हो सकते हैं। अब इसमें खजूर का पेस्ट मिलाएँ। मिश्रण में इलायची पाउडर डालें। अच्छे से हाथ से मिक्स करें । अब हाथों पर थोड़ा घी लगाकर गोल-गोल लड्डू बना लें, ऊपर से तिल या नारियल बुरादा लगा सकते हैं।
Dry Fruit Ladoo Recipe.
सुझाव (Tips):
अगर मिश्रण सूखा लगे तो 1–2 चम्मच घी और डालें।
ज्यादा मीठा पसंद हो तो शहद या गुड़ मिला सकते हैं।
डायबिटीज मरीज खजूर कम मात्रा में इस्तेमाल करें।
बच्चों के लिए चॉकलेट फ्लेवर बनाने के लिए कोको पाउडर डाल सकते हैं।





