Easy Coconut Laddu Recipe 3 Step नारियल लड्डू बनाने की विधि

Last Updated: August 21, 2025

1 Min Read
share

Share

Easy Coconut Laddu Recipe 3 Step नारियल लड्डू बनाने की विधि – Frends, अगर आप मीठे के शौकीन है और घर पर जल्दी बनने वाले कोई स्वादिष्ट मिठाई ढूंढ रहे है, तो नारियल लड्डू (Coconut Laddu) आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। ये लड्डू न सिर्फ खाने मे लाजवाब होते है बल्कि बहुत आसानी से कम समय मे आसानी से तैयार हो जाते है। चाहे त्योहार का मौका हो, मेहमान आए हो नारियल के लड्डू हर बार अच्छे लगते है।

इस रैसिपि मे आपको ज्यादा सामग्री और मेहनत की जरूरत नहीं है बस कुछ आसान स्टेप्स और मिंटो मे आपकी प्लेट मे नारियल के लड्डू तैयार होंगे। नारियल के लड्डू भारतीय मिठाइयो मे से एक खास मिठाई है। इसे अक्सर रक्षा बंधन, दीपावली जैसे त्योहारो पर बनाया जाता है। इस की खासियत है की इसे बनाने मे ज्यादा समय नही लगती और कम सामग्री मे भी यह स्वादिष्ट बन जाते है ।

भारतीय मिठाइयो मे नारियल के लड्डू की अपनी अलग ही पहचान है। अक्सर इसे कंडेस्ड मिल्क के साथ बनाते है, लेकिन अगर आप के पास कंडेस्ड मिल्क नही है तो चिंता की कोई बात नही। आप नारियल लड्डू सिर्फ दूध और चीनी से भी बेहद आसानी से बना सकते है। बस कंडेस्ड मिल्क की जगह दूध और चीनी का इस्तेमाल करे।Easy Coconut Laddu Recipe 3 Step नारियल लड्डू बनाने की विधि।

Easy Coconut Laddu Recipe 3 Step नारियल लड्डू बनाने की विधि।

Easy Coconut Laddu Recipe 3 Step नारियल लड्डू बनाने की विधि नीचे दी गई है।

Coconut Laddu Recipe
Coconut Laddu Recipe

तैयारी का समय: 5 मिनट
पकाने का समय: 15-20 मिनट
नारियल लड्डू: 10-12 मीडियम आकार के बनेगे

सामग्री (Ingredients):

नारियल हुआ (Fresh या Dry) – 2 कप
कंडेस्ड मिल्क (Condensed milk) – 1 कप
इलायची पाउडर (Ilaychi powder) – 1/2 छोटा चम्मच
घी (Ghee) – 1 छोटा चम्मच
सजावट के लिए – ड्राई फ्रूट्स (बादाम, पिस्ता, काजू)

बनाने की विधि (Step-by-Step Method):

1- सबसे पहले एक कढ़ाई मे घी गरम करे। उसमे कसा हुआ नारियल डालकर हल्का सा (1-2 मिनट तक) भून ले। अब इसमे कंडेस्ड मिल्क डाले और अच्छे से चम्मच चलाते हुये पकाए।

2- जब मिश्रण गढा होने लगे और कढ़ाई छोडने लगे तो समझिए की लड्डू बनने के लिए तैयार है। गेस बंद कर के इलायची पाउडर डाले और अच्छी तरह मिला ले।

3- जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तो हाथो पर थोड़ा सा घी लगा कर छोटे-छोटे लड्डू बना ले। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से सजाये।

Easy Coconut Laddu Recipe Is Ready.

सुझाव (Tips):

*अगर आप बिना कंडेस्ड मिल्क के बनाना चाहते है, तो दूध और चीनी का इस्तेमाल कर सकते है।

*नारियल लड्डू को एयर-टाइट कंटेनर मे स्टोर करे।

*चाहे तो लड्डू को डार्क चॉक्लेट मे डूबोकर चोकोलेट कोकोनट लड्डू भी बना सकते है।

*नारियल लड्डू बनाते समय ध्यान रखे की मिश्रण ज्यादा सूखा न हो, वरना लड्डू टूट सकते है।

*अगर चाहे तो ऊपर से नारियल के पाउडर मे लड्डू को लपेट सकते है, इससे यह और भी आकर्षिक लगते है।

*ताजा कसा हुआ नारियल लड्डू को सॉफ्ट बनाता है।

Coconut Laddu Recipe