Eggless Mayonnaise Recipe | Thick & Creamy Homemade Easy Mayo Without Egg in 3 Step:मेयोनेज़ बनाने की विधि

Last Updated: December 4, 2025

1 Min Read
share

Share

Eggless Mayonnaise Recipe | Thick & Creamy Homemade MayoWithout Egg मेयोनेज़ बनाने की विधि – Friends, मेयोनेज़ आज के समय में दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सॉस/डिप बन गई है। चाहे आप बर्गर बनाएं, सैंडसैंविच, फ्रेंच फ्राइज, मोमोज, पिज़्ज़ा या फिर सलाद — Mayonnaise हर जगह शानदार स्वाद जोड़ती है। मार्केट में मिलने वाली मेयो भले ही टेस्टी होती है, लेकिन उसमें प्रिज़र्वेटिव्स, फ्लेवर्स और कई रीफाइंड इंग्रीडिएंट्स मिलाए जाते हैं जो रोज़ाना सेवन के लिए सही नहीं माने जाते।

इसीलिए आज हम आपको घर पर बिल्कुल आसान तरीके से Eggless Mayonnaise Recipe बताने वाले हैं। इसमें न तो अंडा है और न ही कोई प्रिज़र्वेटिव। सिर्फ कुछ सिंपल घर की सामग्री के साथ आप Market Style Creamy & Thick Mayo बना सकते हैं। इसका टेक्सचर इतना बढ़िया बनता है कि आप इसे हर तरह की डिश में यूज़ कर सकते हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं या अंडा नहीं खाते तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है।

मार्केट में मिलने वाला मेयो अक्सर अंडे से बनाया जाता है, लेकिन बहुत से लोग अंडा नहीं खाते या फिर उन्हें प्रिज़र्वेटिव वाले प्रोडक्ट पसंद नहीं होते। ऐसे में घर पर बनाया गया Eggless Mayonnaise एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प है।

घर पर मेयो बनाने का सबसे बड़ा फायदा है कि आप अपने हिसाब से इसमें फ्लेवर एड कर सकते हैं। यदि आपको तेज फ्लेवर पसंद है तो लहसुन वाला गार्लिक मेयो बनाइए। मसालेदार पसंद है? तो चिली मेयो तैयार करिये। अगर स्मोकी टेस्ट चाहिए तो तंदूरी मेयो भी बना सकते हैं। यानी एक बेस मेयो और उसमें बदलाव कर के आप अनगिनत तरह के फ्लेवर तैयार कर सकते हैं।

इस रेसिपी की खासियत यह है कि आप इसे ब्लेंडर, बीटर या फिर हाथ से व्हिस्क करके भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। बस सही अनुपात और सही तकनीक की जरूरत होती है। इस रेसिपी में हम आपको वह सभी टिप्स देंगे जिनसे मेयो ना फटे और हमेशा स्मूद और क्रीमी बने।

Eggless Mayonnaise Recipe
Eggless Mayonnaise Recipe
Eggless Mayonnaise Recipe

⭐ सामग्री (Eggless Mayonnaise Recipe Ingredients):

दूध (फुल क्रीम, ठंडा) – 1/2 कप
रिफाइंड ऑयल / सूरज मुखी तेल- 1 कप
सफेद सिरका या नींबू का रस – 1-2 चम्मच
चीनी – 1/2 चम्मच
नमक स्वाद अनुसार

बनाने की विधि (Eggless Mayonnaise Recipe Step-by-Step):

1- एक ब्लेंडर जार लें और उसमें ठंडा दूध डालें। दूध ठंडा होना बेहद जरूरी है, तभी मेयो सही से इमल्सिफाई होगी। अब इसमें नमक, चीनी, काली मिर्च और अगर यूज़यू करना चाहें तो डालें। ब्लेंड करना शुरू करें, ब्लेंडर को कम स्पीड पर चलाते हुए दूध को 10–15 सेकंड तक ब्लेंड करें।

2- तेल डालते हुए मेयो गाढ़ी करें, अब सबसे मुख्य और जरूरी स्टेप: तेल को पतली धार में डालें और साथ ही ब्लेंडर को लगातार चलाते रहें। धीरे-धीरे दूध और तेल एक साथ मिलकर क्रीमी और गाढ़ा होना शुरू हो जाएगा। अगर एकदम ज्यादा तेल डाल दिया जाए, तो मेयो फट सकती है। इसलिए धैर्य रखें और धीरे-धीरे डालें। 2–3 मिनट लगातार ब्लेंड करने के बाद आपको क्रीमी स्टिक मेयो तैयार मिल जाएगी।

3- जब मेयो गाढ़ी हो जाए, तब इसमें सिरका या नींबू का रस डालें और 10 सेकंड फिर ब्लेंड करें। इससे ✔ टेक्सचर और ज्यादा गाढ़ा हो जाएगा। तैयार मेयो को एक एयरटाइट जार में भरें और फ्रिज में रखे।

Eggless Mayonnaise Recipe.

सुझाव (Tips):

1️⃣ हमेशा ठंडा दूध इस्तेमाल करें ठंडा दूध ही तेल के साथ अच्छे से इमल्सिफाई होकर मेयो को गाढ़ा बनाता है।

2️⃣ तेल धीरे-धीरे पतली धार में डालें एकदम ज्यादा तेल डालने से मेयो फट सकती है। धीरे-धीरे जोड़ते रहें और ब्लेंडर चलाते रहें।

3️⃣ ब्लेंडर को बीच में बंद न करें, लगातार ब्लेंड करने से टेक्सचर परफेक्ट क्रीमी बनता है।

4️⃣ यदि मेयो पतली हो जाए, थोड़ा-थोड़ा तेल और डालकर ब्लेंड करें, मेयो तुरंत गाढ़ी हो जाएगी।

5️⃣मेयो फट जाए, 1-2 चम्मच ठंडा दूध डालें और फिर से ब्लेंड करें — तुरंत ठीक हो जाएगी।