Healthy Moong Dal Cheela Recipe 2 Step-मूंग दाल का चीला बनाने की विधि- मूंग दाल चीला एक हेल्दी, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली डिश है, जिसे आप नाश्ते, लंच या डिनर में कभी भी खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए ज्यादा तेल की जरूरत नहीं पड़ती, और यह प्रोटीन से भरपूरपू होता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं या हेल्दी ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं, उनके लिए यह रेसिपी परफेक्ट है।
भारत में सुबह का नाश्ता दिन भर की एनर्जी का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। जब बात आती है हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते की, तो मूंग दाल चीला सबसे आगे निकल जाता है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि जल्दी बन भी जाता है।
मूंग दाल चीला को आप नाश्ते,लंच या डिनर में भी खा सकते हैं। खासकर जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह डिश बेहद फायदेमंद है क्योंकि इसमें ज्यादा तेल नहीं लगता और यह आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। जो भिगोई हुई मूंग दाल को पीसकर बनाया जाता है। इसमें मसाले और हरी सब्जियाँ डालने से यह और भी पौष्टिक और स्वादिष्ट बन जाता है। इसे हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ सर्व किया जाता है।
भारतीय किचन में दालों का उपयोग सदियों से होता आ रहा है। मूंग दाल चीला उत्तर भारत की एक पारंपरिक डिश है, जिसे पहले गाँवों में नाश्ते या हल्के खाने के रूप में बनाया जाता था। आज यह हेल्थ कॉन्शस लोगों और जिम जाने वालों के बीच भी बेहद पॉपुलर हो गया है। इस मे पनीर या सबजिया डाल कर भी बनाया जा सकता है। या बैटर में पालक का पेस्ट डाल कर भी और हेल्दी बनाया सकता है।
डोसा बनाने के लिए दाल-चावल को भिगोकर खमीर उठाना पड़ता है, जबकि चीला तुरंत बनने वाली डिश है, जिसे सिर्फ दाल भिगो कर और पीस कर बनाया जा सकता है। इस रैसिपि मे बहुत ही कम सामग्री मे चीला की बनाने की विधि बताई है, और बहुत ही आसान तरीके से।
Healthy Moong Dal Cheela Recipe 2 Step-मूंग दाल का चीला बनाने की विधि नीचे दी गई है। Healthy Moong Dal Cheela Recipe 2 Step-मूंग दाल का चीला बनाने की विधि।




तैयारी का समय: 5 मिनट
पकाने का समय: 5-10 मिनट
सरविंग: 5-6
सामग्री (Ingredients):
मूंग दाल (धुली या छिलके वाली) – 1 कप
हरी मिर्च – 2
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
नमक – स्वादानुसार
हल्दी – ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
तेल – जरूरत अनुसार
मूंग दाल चीला बनाने की विधि (Step-by-Step Method):
1- दाल भिगोएँ – सबसे पहले मूंग दाल को 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। बैटर तैयार करें – भीगी हुई दाल को मिक्सी में डालें। इसमें हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा पानी डाल कर, एक स्मूद पेस्ट बना लें। मसाले मिलाएँ – इस पेस्ट में नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिलाएँ।
2- चीला सेंकें कें – तवा गर्म करें, उस पर हल्का तेल लगाएँ और एक कड़छी बैटर डाल कर गोल आकार में फैला दें। क्रिस्पी बनाएँ – किनारों पर थोड़ा तेल डालें और दोनों तरफ से सुनहसुरा भूरा होने तक सेक लें। फिर आंच बंद कर दें। आपका हेल्दी और टेस्टी मूंग दाल चीला तैयार है। इसे हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें।
Healthy Moong Dal Cheela Recipe Is Ready.
सुझाव (Tips):
*मूंग दाल चीला को आप पनीर या वेज स्टफिंग भर कर और भी टेस्टी बना सकते हैं।
*चाहें तो आप इसमें बारीक कटी प्याज, टमाटर, गाजर और शिमला मिर्च डाल कर इसे और भी हेल्दी और टेस्टी बना सकते हैं।
*इसे दही और अचार के साथ परोसने पर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
*इसे तेल कम डाल कर नॉन-स्टिक तवे पर सेंके तो यह और भी हेल्दी रहेगा।
*नाश्ते में इसे हरी चटनी और दही के साथ लें, यह पचने में आसान है।







