Healthy Ragi Roti Recipe | Nutritious Finger Millet Flatbread 2 Step रागी रोटी रैसिपि, Friends- आजकल जब हर कोई हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की कोशिश कर रहा है, तब मिलेट्स (Millets) ने फिर से भारतीय रसोई में अपनी जगह बना ली है। इन में से एक है रागी, जिसे फिंगर मिलेट भी कहा जाता है — एक ऐसा सुपर फूड जो कैल्शियम, आयरन, और फाइबर से भरपूर है।
रागी रोटी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो वजन कम करना चाहते हैं या डायबिटीज कंट्रोल में रखना चाहते हैं। आइए जानते हैं रागी रोटी के बारे में विस्तार से — इसके फायदे, बनाने का तरीका और इसे हेल्दी डाइट में कैसे शामिल करे।
रागी क्या है?
रागी (Finger Millet) एक पारंपरिक अनाज है जो दक्षिण भारत में बहुत लोकप्रिय है। यह मोटे अनाजों की श्रेणी में आता है और अपने पौष्टिक तत्वों के कारण “सुपर ग्रेन” कहा जाता है। रागी में पाया जाता है —
कैल्शियम: हड्डियों को मजबूत बनाता है।
आयरन: खून की कमी दूर करता है।
फाइबर: पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।
अगर आप एक स्वादिष्ट और हेल्दी भारतीय रोटी की तलाश में हैं, तो रागी रोटी आपके लिए एकदम सही विकल्प है। रागी (फिंगर मिलेट) से बनी यह रोटी कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होती है। यह न सिर्फ ग्लूटन-फ्री है बल्कि वजन कम करने और डायबिटीज वालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
रागी रोटी बनाना बहुत ही आसान ही बस रागी रोटी बनाने का सही तरीका पता होना जरूरी है। इस रैसिपि मे बहुत ही सरल तरीका से रागी रोटी बनाने की विधि बताई गई है।
Healthy Ragi Roti Recipe | Nutritious Finger Millet Flatbread 2 Step रागी रोटी रैसिपि नीचे दी गई है।



तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 10 मिनट
बनती हैं: 3–4 रोटिया
सामग्री(Ingredients):
कप रागी आटा (फिंगर मिलेट आटा) – 1 कप
बारीक कटा प्याज – ½ कप
हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
कद्दूकस की हुई गाजर – 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)
कटा हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच
जीरा – ½ छोटा चम्मच (क्यूमियू सीड्स)
नमक- स्वादानुसार
पानी आवश्यकतानुसार
थोड़ा घी या तेल- सेंक ने के लिए
बनाने की विधि (Step-by-Step Method):
1 – एक बड़े बाउल में रागी आटा, प्याज़, हरी मिर्च, गाजर, धनिया, जीरा और नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी से तरह मिलाएं। धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें। अगर आटा थोड़ा चिपचिपा लगे तो हाथों पर थोड़ा तेल लगाएं।
2 – अब थोड़ा आटा लें और दो प्लास्टिक शीट या बटर पेपर के बीच रखकर हाथों से थपथपाते हुए गोल रोटी बनाएं। या फिर सीधे तवे पर भी थपथपाकर फैला सकते हैं। तवा गर्म करें और रोटी को दोनों तरफ से सेकें। थोड़ा घी या तेल लगाकर हल्की सुनहरी होने तक पकाएं। फिर आंच बंद कर दें। आप की रागी की रोटी तैयार है। दही या अचार के साथ सर्व करे।
Healthy Ragi Roti Recipe Is Ready.
सुझाव (Tips):
*अगर बेलने में कठिनाई हो तो थोड़ा गेहूं का आटा मिला सकते हैं।
*रागी आटे में पालक प्यूरी , चुकंदर, या मेथी के पत्ते मिला सकते है।
*आटे में थोड़ा दही या ओट्स पाउडर डालें ताकि रोटी और सॉफ्ट बने।
Healthy Ragi Roti Recipe | Nutritious Finger Millet Flatbread 2 Step रागी रोटी रैसिपि।






