Korean Fried Crispy Potatoes Recipe | Easy & Spicy Korean Style Snack 5 Step कोरियन फ्राइड आलू रैसिपि

Last Updated: October 17, 2025

1 Min Read
share

Share

Korean Fried Crispy Potatoes Recipe | Easy & Spicy Korean Style Snack 5 Step कोरियन फ्राइड आलू रैसिपि- Friends, अगर आप आलू के शौकीन हैं और कुछ क्रिस्पी, मसालेदार और सॉसी स्नैक चाहते हैं, तो Korean Fried Crispy Potatoes आपके लिए परफेक्ट हैं। ये आलू बाहर से सुनहरे और क्रिस्पी होते हैं और अंदर से सॉफ्ट, साथ ही थोड़े स्पाइसी-सॉसी फ्लेवर के साथ लाजवाब।

यह रेसिपी घर पर बनाने में आसान है और इसे बनाने के लिए ज्यादा समय भी नहीं लगता। कुछ आसान स्टेप्स और टिप्स के साथ आप इसे बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी और टेस्टी बना सकते हैं। इसे हरी चटनी, मेयोनीज़ या कोरियन चिली सॉस के साथ सर्व करें।

Korean Fried Crispy Potatoes Recipe | Easy & Spicy Korean Style Snack 5 Step कोरियन फ्राइड आलू रैसिपि नीचे दी गई।

Delicious Korean Fried Crispy Potatoes served with sesame seeds
Delicious Korean Fried Crispy Potatoes served with sesame seeds

तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 35 मिनट
सरविंग: 5-4 लोगो के लिए

सामग्री (Ingredients):

आलू (Potato) – 5 (मीडियम साइज के) या 500 ग्राम
सिरका (Vinegar) – 1 चम्मच
नमक (Salt) – स्वाद अनुसार
कॉर्न फ्लोर (Corn Flour) – 1/4 कप
मैदा (Refined flour)- 1/4 कप
काली मिर्च (Black pepper) – एक चुटकी (वेकल्पिक)
बेकिंग सोडा (Baking soda) – एक चुटकी
बर्फ वाला पानी (Ice Cold Water) – अवशयकता अनुसार

Final Cooking

लाइट सोया सॉस – 1 बड़े चम्मच
शहद (Honey) – 2 बड़े चम्मच
अदरक (Ginger) – 1/2 चम्मच
लहसुन (Garlic) – 1/2 चम्मच
सफ़ेद तिल (White sesame seed) – सजाने के लिए
कोरियन चिली सॉस (Gochujang) – 2 बड़े चम्मच

बनाने का तरीका (Step-by-Step Method):

1 – सबसे पहले आलू को छिल कर काट लें, एक बर्तन मे पानी उबाले उसमे सिरका और नमक डाले और कटे हुये आलू डाल कर, आलू को 5-6 मिनट तक पकाए। फिर आलू को पानी से बाहर निकाले और उन्हे एक छननी पर डाले और उन्हे पूरी तरह से ठंडा होने दें। ध्यान रखे के आलू को ज्यादा न उबाले केवल आधा उबालना है।

2- अब घोल बनाने के लिए एक बड़े कटोरे मेदा, मकई का आटा, नमक, काली मिर्च, बेकिंग सोडा, और ठंडा पानी डाले लगातार चम्मच चलाते हुये धीरे-धीरे पनी मे डाले। घोल बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए, घोल को अधिक गाढ़ा या पतला न बनाए।

3 – इस के बाद उबाले हुये आलू को घोल मे डाले और कोर्ट करे तथा उन्हे माध्यम गरम तेल (165 डिग्री सेल्सियस) मे माध्यम आंच पर हल्का सुनहरा भूरा होने तक तल लें। जब आलू हल्के सुनहरे रंग के हो जाए तो उन्हे छलनी से निकाल ले और रख दे।

4 – एक अलग स्टोव पर धीमी आंच पर तेल रखे और इसे धीरे-धीरे गरम होने दें जब तक की यह तापमान (180 डिग्री सेल्सियस) तक न पाहुच जाए, आलू को अतिरिक्त कुरकुरा करने के लिए सॉस मे डालने से पहले उन्हे भुने। सभी आलू को दुबारा भुनने के बाद आंच बंद कर दे।

5 – एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें। लहसुन डालकर हल्का भूनें। Gochujang, सोया सॉस और शहद डालें और 1-2 मिनट पकाएँ जब तक सॉस गाढ़ा न हो जाए।फिर आंच बंद कर दें। तले हुए आलू को सॉस में डालें और अच्छे से कोट करें। ऊपर से हरा प्याज और तिल डालकर सजाएँ।

Your Delicious Korean Crispy Fried Potatoes Are Ready.

सुझाव (Tips):

1 – ज्यादा क्रिस्पी आलू चाहिए तो दो बार फ्राई करें। छोटे या मीडियम आकार के आलू लें।

2 – आलू को पहले हल्का फ्राई करें, फिर निकाल कर ठंडा करें। फिर दोबारा फ्राई करें। इससे आलू बहुत क्रिस्पी बनते हैं।

3 – तेल बहुत ज्यादा गरम या कम न हो। मध्यम-उच्च तापमान पर फ्राई करें। अगर तेल बहुत गर्म होगा तो आलू अंदर से कच्चे रह सकते हैं।

4 – फ्राई किए आलू को सीधे सॉस में न डालें। हल्का ठंडा कर लें ताकि सॉस के साथ आलू क्रिस्पी रहे। सर्विंग से पहले तिल और हरा प्याज डालें। यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि डिस्प्ले भी आकर्षक लगता है।

Korean Fried Crispy Potatoes Recipe | Easy & Spicy Korean Style Snack 5 Step कोरियन फ्राइड आलू रैसिपि।

Korean Fried Crispy Potatoes Recipe | Easy & Spicy Korean Style Snack 5 Step कोरियन फ्राइड आलू रैसिपि।