Masala Milk Recipe-A Healthy and Delicious Drink मसाला दूध बनाने की विधि- Friends, भारतीय परम्पराओ मे दूध को हमेशा से स्वस्थयवर्धक माना गया है। जब इस मे केसर, इलायची पाउडर, और सूखे मेवे मिल जाते है, तो यह और भी पौष्टिक और स्वादिष्ट हो जाता है। यही वजह है की मसाला दूध न सिर्फ एक ड्रिंक है बल्कि यह हमारी सेहत के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है। महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर भारत मे इसे खासतौर पर त्योहारो और शादी-ब्याह के अवसरो पर भी परोसा जा सकता है।
सरदियों की ठंडी रात हो या त्योहारो का कोई खास मौका, मसाला दूध (Masala Milk) सभी को पसंद आता है। दूध मे सूखे मेवे और मसालो का अनोखा मेल इसे न सिर्फ स्वादिष्ट बनाता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इस मे मौजूद केसर, बादाम, पिस्ता, काजू और इलायची शरीर को गर्माहट देती है और Immunity को बढ़ाती है।
मसाला दूध पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। मसाला दूध इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। मसाला दूध मे मौजूद केसर और ड्राई फ्रूट्स गलो और हेल्दी स्किन देने मे मदद करता है।
Masala Milk Recipe-A Healthy and Delicious Drink 3 Step मसाला दूध बनाने की विधि नीचे दी गई है।
Masala Milk Recipe-A Healthy and Delicious Drink 3 Step मसाला दूध बनाने की विधि।



तैयारी का समय: 5 मिनट
पकाने का समय: 20 मिनट
सरविंग: 2 गिलास
मसाला दूध बनाने की सामग्री (Ingredients for Masala Milk):
फूल क्रीम दूध (Full cream milk) – 500 ml (लगभग 2 कप)
चीनी (Sugar) – 2 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)
बादाम (Almond) – 7-8
काजू (Cashews) – 5-6
पिस्ता (Pistachios) – 5-6
इलायची पाउडर (Cardomom powder) – 1/2 छोटा चम्मच
केसर (Saffron stands) – 3-4 धागे (दूध मे भिगोये हुये)
मसाला दूध बनाने की विधि (Step-by-Step Method):
1- सबसे पहले बादाम, काजू, पिस्ता को एक ब्लेंडर जार मे डाले और बारिक पीस ले। आपका मसाला तैयार है।
2- एक गहरे पैन मे दूध डालकर उबाल ले और 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकाए ताकि दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए। अब इस मे भीगे हुये केसर का दूध डाले। इस से दूध को सुनहरा रंग और शानदार खुशबू मिलेगी।
3- अब बादाम, काजू, पिस्ता का पीसा हुआ पाउडर डाले, फिर इस मे चीनी डाले। इसे 5 मिनट धीमी आंच पर पकने दे ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से मिल जाए। गिलास या कुल्हड़ मे डालकर ऊपर से सूखे मेवे डालकर सर्व करे।
Masala Milk Recipe-A Healthy and Delicious Drink Is Ready.
सुझाव (Tips):
*मसाला दूध को और रिच बनाने के लिए आप ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डाले।
*मसाला दूध पीने के लिए घर का बना हुआ मसाला सबसे ज्यादा अच्छा होता है।
*अगर आप को मीठा नहीं पसंद है तो चीनी का इस्तेमाल न करे।
*मसाला दूध का स्वाद तब और अच्छा आता है जब दूध को 10-15 मिनट धीमी आंच पर उबला जाए। इस से दूध क्रीमी और रिच हो जाता है।
*बादाम, पिस्ता, काजू को 1-2 घंटे भिगो कर इन्हे बारीक काट कर भी डाल सकते है। मसाला दूध को हेल्दी बनाने के लिए इस मे चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल कर सकते है।
*केसर को हमेशा गुनगुना दूध मे भिगोकर डाले। इस से रंग और खुशबू दोनों अच्छे होते है।
*सरदियों मे गरम और गरमियो मे ठंडा मसाला दूध परोसे। दोनों तरीके से मसाला दूध का स्वाद शानदार रेहता है।
*अगर आप चाहे तो इस मे जायफल और काली मिर्च का पाउडर भी डाल सकते है बस 1 चुकती से ज्यादा न इस्तेमाल करे।
Masala Milk Recipe-A Healthy and Delicious Drink 3 Step मसाला दूध बनाने की विधि।
Masala Milk Recipe-A Healthy and Delicious Drink 3 Step मसाला दूध बनाने की विधि।






