Matar Aloo Pulao Recipe | 1 Kilo Chawal ka Tasty and Delicious Pulao at Home मटर आलू पुलाव बनाने की विधि

Last Updated: December 1, 2025

1 Min Read
share

Share

Matar Aloo Pulao Recipe | 1 Kilo Chawal ka Tasty and Delicious Pulao at Home मटर आलू पुलाव बनाने की विधि – Friends, सब्ज़ियों से भरा और मसालों की खुशबू से मटर आलू पुलाव उत्तर भारत की एक बेहद लोकप्रिय डिश है। जब घर पर पार्टी हो, मेहमान आए हों या फिर किसी खास मौके पर बड़े परिवार के लिए झटपट और स्वाद से भरपूर खाना बनाना हो तो मटर आलू पुलाव एक परफेक्ट विकल्प साबित होता है। इसमें ताज़े आलू और हरी मटर की मिठास, देसी मसालों की महक और बासमती चावल की लम्बाई—सब मिलकर इसे बेहद स्वादिष्ट बनाते हैं।

यह रेसिपी खास तौर पर 1 किलो चावल की मात्रा में बनाई जा रही है, जिसे आप 8–10 लोगों के लिए सर्व कर सकते हैं। यह पुलाव बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।इस रेसिपी में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि कैसे आप घर में ही बिल्कुल परफेक्ट रेस्टोरेंट स्टाइल 1 Kilo Chawal Ka Matar Aloo Pulao तैयार कर सकते हैं।

Matar Aloo Pulao Recipe | 1 Kilo Chawal ka Tasty and Delicious Pulao at Home मटर आलू पुलाव बनाने की विधि। Matar Aloo Pulao Recipe | 1 Kilo Chawal ka Tasty and Delicious Pulao at Home मटर आलू पुलाव बनाने की विधि। Matar Aloo Pulao Recipe | 1 Kilo Chawal ka Tasty and Delicious Pulao at Home मटर आलू पुलाव बनाने की विधि।

Matar Aloo Pulao Recipe | 1 Kilo Chawal ka Tasty and Delicious Pulao at Home
Matar Aloo Pulao Recipe | 1 Kilo Chawal ka Tasty and Delicious Pulao at Home

सामग्री (Ingredients) – 1 किलो चावल के लिए

मुख्य सामग्री

बासमती चावल – 1 किलो
आलू – 4–5 बड़े (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
हरी मटर (फ्रेश या फ्रोजन) – 250 ग्राम
प्याज़ – 5–6 मध्यम आकार के (पतला कटा हुआ)
टमाटर 4–5 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 6–8 (लंबाई में कटी हुई)
अदरक-लहसुन पेस्ट 1–2 बड़े चम्मच
दहि – 1 कप

साबुत मसाले

तेज पत्ता – 2–3
दालचीनी – 1–2 टुकड़े
हरी इलायची – 3–4
काली मिर्च – 1 चम्मच
लौंग – 5–6
जीरा – 1 चम्मच

पाउडर मसाले

नमक स्वादानुसार – (लगभग 4–5 चम्मच)
धनिया पाउडर – 3 चम्मच
गरम मसाला – 2 चम्मच
बिरयानी मसाला (ऑप्शनल) – 1 चम्मच

घी – 4–5 बड़े चम्मच
तेल- 1 कप
हरा धनिया – 1 गुच्छा (कटा हुआ)
पानी लगभग – 2.5–3 लीटर

प्री-प्रिपरेशन (Pre-Preparation)-

चावल को अच्छी तरह धोकर 20–25 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
आलू को छीलकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें।
प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च को काटकर तैयार रखें।
हरी मटर को भी धोकर रखें।

🍳 बनाने का तरीके (Step-by-Step Method):

1- भारी तले वाले बर्तन में मसाले भूनें- कड़ाही या बड़े भगोने में तेल और घी गर्म करें। तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची, जीरा और काली मिर्च डालें। मसालों को चटकने दें ताकि खुशबू निकले।

2- प्याज़ को भूनें- अब कटा हुआ प्याज़ डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें। जब प्याज़ ब्राउन हो जाए, अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और 1 मिनट पकाएँ।

3- टमाटर और मसाले मिलाए- टमाटर, हरी मिर्च डालें और नरम होने तक पकाएँ। अब धनिया पाउडर, नमक डालकर मसाले को तेल छोड़ने तक चलाएँ।

4- आलू व मटर पकाए- कटे हुए आलू डालें और 5 मिनट भूनें। हरी मटर डालकर 3–4 मिनट पकाएँ। अब दही डालें और अच्छे से मिलाएँ ताकि मसाला आलू और मटर पर लिपट जाए।

5- चावल मिलाए- अब भिगोया हुआ चावल पानी छानकर डालें। धीरे-धीरे मिक्स करें, ताकि दाने टूटें नहीं। लगभग 2.5–3 लीटर पानी डालें। तेज आंच पर उबाल आने दें। उबलने लगे तो आंच धीमी कर दें और ढक्कन बंद कर दें। लगभग 20–25 मिनट धीमी आंच पर पकाएँ। जब चावल पूरी तरह पक जाएँ और पानी सूख जाए तो गैस बंद कर दें।

Matar Aloo Pulao Recipe.

सुझाव (Tips):

भारी तले का बर्तन इस्तेमाल करें पुलाव नीचे से जलेगा नहीं।

ज्यादा चलाएँ नहीं वरना दाने टूटेंगे ।

गैस बंद करने के बाद 10 मिनट ढका रहने दें, फिर ऊपर से गरम मसाला + कटा धनिया डाले साथ में रायता, सलाद, पापड़ के साथ सर्व करे।