Mug Cake Recipe- Easy Quick and Delicious in Just 2 Minats सिर्फ 2 मिनट मे बनाए मग केक

Last Updated: August 10, 2025

1 Min Read
share

Share

Mug Cake Recipe- Easy Quick and Delicious in Just 2 Minats- क्या आपको कभी भी अचानक मीठा खाने का मन हुआ है लेकिन ओवन चालू करना या लंबी तैयारी करने का समय नहीं मिला? तो यह Mug Cake Recipe आपके लिय परफेक्ट है। सिर्फ 2 मिनट मे माइक्रोवेव मे बनने वाली ये Cake नरम, फुला-फुला और बहुत टेस्टी होता है।

Mug Cake एक तरह का कुइक और आसानी से बनने वाला Cake है। जो आपको माइक्रोवेव-सेफ मग मे बना सकते है ये फिर्फ 1-2 मिनट मे तैयार हो जाता है। Mug Cake बनाने के लिए आपको बस कुछ बेसिक सामग्री की जरूरत होती है जैसे की मैदा या आटा, चीनी, कोको पाउडर, (अगर चॉक्लेट मग केक बना रहे है), दूध, मक्खन, और वनीला एसेंस चाहिए। आप अपनी पसंद की फलेवर टोपिंग भी कर सकते है।

यह सिंगल सर्फ केक रैसिपि है, मतलब जितना खाना है उतना ही बनाए – कोई बरबादी नहीं। चाहे बच्चो का टिफिन हो या दोस्तो के लिए जल्दी डेजर्ट बनाना हो या खुद के लिए मीठा खाना हो, Mug Cake Recipe हमेशा काम आएगी।

ये आसान मग केक रैसिपि बच्चो से लेकर बड़ो सभी को पसंद आती है और इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। अगर आप के पास ओवन नहीं है तो इसे बिना माइक्रोवेव के भी बना सकते है, आप इसे ओवन मे 180 Cसी पर 10-12 मिनट तक बेन करे। अगर आपके पास माइक्रोवेव, ओवन कुछ भी नहीं है तो आप केक को एक पैन मे भी बना सकते है।

Mug Cake क्यू खास है?

जल्दी तैयार: सिर्फ 2 मिनट मे तैयार हो जाता है।

कम सामान: आसान और रोज के किचन के समान से बंता है।

कस्टमाइज़ करे: इसमे चॉक्लेट चिप्स, ड्राई फ्रूट्स या साल डाल सकते है।

Mug Cake Recipe- Easy Quick and Delicious in Just 2 Minats सिर्फ 2 मिनट मे बनाए मग केक अब घर पर बनाए आसान तरीके से और बहुत ही कम सामग्री मे सरल (Easy Recipe) विधि। नीचे मग केक केक (Mug Cake Recipe) दी गई है।

Mug Cake Recipe
Mug Cake Recipe

चॉक्लेट मग केक के लिए सामग्री (Ingredients for Mug Cake):

मैदा(Maida)- 4 बड़े चम्मच कोको पाउडर(Coco Pouder)- 2 बड़े चम्मच चीनी पाउडर(Sugar Pouder)- 4 बड़े चम्मच बेकिंग पाउडर(Baking Pouder)- 1/4 छोटा चम्मच नमक(Salt)- 1 चुटकी दूध(Milk)- 3 बड़े चम्म्च मक्खन(Butter)- 2 बड़े चम्मच (पिघला हुआ) वनीला एसेंस(Vanila Esens)- 1/2 छोटा चम्मच चॉक्लेट(Chocolate) चिप्स – 1 बड़े चम्मच (Optional)

मग केक बनाने की विधि (Step-by-Step Instruction):

1- सुखी सामग्री मिलाये- एक माइक्रोवेव सेफ मग मे मैदा, कोको पाउडर, चीनी पाउडर, बेकिंग पाउडर, और नमक डालकर अच्छे से मिला ले।

2- गीली सामग्री डाले- अब इसमे दूध, मक्खन और वनीला एसेंस डाले। स्मूद और गुठली रहित बैटर बनने तक मिलाये।

3- टोपिंग डाले- ऊपर से चॉक्लेट चिप्स डाले या अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डाल दे।

4- माइक्रोवेव करे- मग को माइक्रोवेव मे रखे और 1-2 मिनट तक पकाए। केक जब पाक जाए उसे माइक्रोवेव मे से निकल ले।ठंडा होने दे फिर शिधे मग से खाये। चाहे तो ऊपर से Icecream, Whipped Cream, या Chocolate Syrup डाले।

Mug Cake Recipe- Easy Quick and Delicious in Just 2 Minats- Cake Is Ready.

परफेक्ट मग केक के जुझाव (Tips for the Perfect Mug Cake)::

*ज्यादा देर माइक्रोवेव न करे, वरना केक सूखा हो जाएगा।

*ओवरफ्लो रोकने के लिए चोड़ा मग का इस्तेमाल करे।

*वनीला मग केक बनाने के लिए कोको पाउडर हटा दे और सफ़ेद चॉक्लेट चिप्स डाले।

हेल्दी वर्जन के लिए मैदा की जगह गेहु का आटा और चीनी की जगह गुड का इस्तेमाल करे।

*बेकिंग पाउडर के मात्रा सही रखे औ बैटर को ज्यादा न मिलाये।

*अगर आप को थोड़ा कृंची चाहिए तो इसमे बदाम, काजू या अखरोट का इस्तेमाल कर सकते है

Mug Cake Recipe