Palak Paneer Paratha Recipe | Healthy & Nutritious Stuffed Paratha for Breakfast पालक पनीर का पराठा

Last Updated: November 26, 2025

1 Min Read
share

Share

Palak Paneer Paratha Recipe | Healthy & Nutritious Stuffed Paratha for Breakfast पालक पनीर का पराठा- Friends, पालक पनीर पराठा एक बेहद स्वादिष्ट, सेहतमंद और एनर्जी से भरपूर भारतीय डिश है, जिसे आप नाश्ते, लंच या डिनर में आसानी से बना सकते हैं। पालक में Iron, Calcium, Vitamin A, Vitamin C और Fiber भरपूर मात्रा में पाया जाता है, वहीं पनीर Protein और Healthy Fats का एक अच्छा स्रोत है। इस कारण यह पराठा बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक Perfect Meal साबित होता है।

जब हम सामान्य पराठों में पोषण जोड़ना चाहते हैं तो Palak Paneer Paratha एक बेहतरीन विकल्प है। इसे आप टिफिन बॉक्स, स्कूल लंच, ऑफिस लंच या ट्रैवल फूड के रूप में भी ले जा सकते हैं, क्योंकि यह लंबे समय तक Soft रहता है और इसमें भरपूर स्वाद होता है।

नाश्ते में कुछ ऐसा चाहिए जो स्वादिष्ट भी हो और सेहत से भरपूर भी? तो पालक पनीर पराठा एक परफेक्ट चॉइस है। यह भारतीय घरों में खासतौर पर सर्दियों के मौसम में बनाया जाने वाला पौष्टिक नाश्ता है। पालक में आयरन, विटामिन A, C, K और फाइबर भरपूर होता है, वहीं पनीर प्रोटीन और कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है। जब इन दोनों सुपर फूड्स को मिलाकर पराठे में भरा जाता है, तो इसका स्वाद और पौष्टिकता दोनों दोगुना हो जाता है।

इसमें हरा पालक पहले ब्लांच करके गूँथे हुए आटे में मिलाया जाता है और अंदर से पनीर की स्वादिष्ट स्टफिंग भरकर तवे पर सेकते हैं। इसे दही, अचार, चटनी या बटर के साथ परोसें — टेस्ट और भी बढ़ जाएगा।

Palak Paneer Paratha Recipe | Healthy & Nutritious Stuffed Paratha for Breakfast पालक पनीर का पराठा। Palak Paneer Paratha Recipe | Healthy & Nutritious Stuffed Paratha for Breakfast पालक पनीर का पराठा। Palak Paneer Paratha Recipe | Healthy & Nutritious Stuffed Paratha for Breakfast पालक पनीर का पराठा।

Palak Paneer Paratha Recipe Healthy & Nutritious Stuffed Paratha for Breakfast
Palak Paneer Paratha Recipe Healthy & Nutritious Stuffed Paratha for Breakfast

सामग्री (Ingredients):

(4-5 पालक पनीर पराठों के लिए)

🌿 आटे के लिए

गेहूं का आटा – 2 कप
पालक (धोकर कटा हुआ) – 1 गुच्छा (लगभग 2 कप)
तेल /घी – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
पानी – जरूरत के अनुसार

स्टफिंग (भरावन) के लिए

पनीर – 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी
अदरक – 1 टीस्पून (कद्दूकस)
लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
गरम मसाला – ½ टीस्पून
चाट मसाला – ½ टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
घी/तेल – जरूरत के अनुसार (सेकने के लिए)

बनाने का तरीका (Step-by-Step Method)::

1- पालक को अच्छी तरह धोकर कट कर लें। पानी उबालें और इसमें पालक डालकर 2 मिनट पकाएँ। तुरंत पालक को ठंडे पानी में डालें इससे हरा रंग और पोषण बना रहता है)। पानी निचोड़कर मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें।

2- एक बाउल में गेहूं का आटा लें। इसमें पालक का पेस्ट, नमक और थोड़ा तेल डालें। नरम और चिकना आटा गूँथ लें। 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें। एक प्लेट में कद्दूकस किया हुआ पनीर लें। इसमें नमक, मिर्च, अदरक, गरम मसाला, चाट मसाला और हरा धनिया मिलाकर भरावन तैयार कर लें। स्टफिंग ज्यादा सूखी रखें ताकि रोल करते समय फटे नहीं।

3- पालक वाले आटे की छोटी-छोटी लोइयाँ बनाएं। एक लोई को गोल करें और हल्का-सा बेलें। बीच में भरावन रखें और चारों तरफ से मोड़कर सील कर दें। धीरे-धीरे गोल पराठा बेलें।(ध्यान रखें ज्यादा पतला न हो और स्टफिंग बाहर न निकले)।

4- तवा गर्म करें, पराठा डालें। दोनों तरफ हल्का ब्राउन होने तक फ्लिप करें। घी/तेल लगाकर क्रिस्प और सुनहरा होने तक सेक लें। फिर तवे से पराठे उतरे और सभी पराठे इससी तरह बना लें, और आंच बंद करे।

Palak Paneer Paratha Recipe.

सुझाव (Tips for Best Palak Paneer Paratha):

पनीर स्टफिंग को सूखा ही रखें।

बेलते समय पराठा फटने लगे तो आटे से Dust कर लें।

तेल की जगह घी में सेकने से स्वाद बढ़ जाता है।

आप चाहें तो पालक को बारीक काटकर भी आटे में मिला सकते हैं।