Rajma Chawal Recipe | Punjabi Style Perfect Rajma Chawal at Home: राजमा चावल रेसिपी | पंजाबी स्टाइल परफेक्ट राजमा चावल बनाने की विधि

Last Updated: January 2, 2026

1 Min Read
share

Share

Rajma Chawal Recipe | Punjabi Style Perfect Rajma Chawal at Home: राजमा चावल रेसिपी | पंजाबी स्टाइल परफेक्ट राजमा चावल बनाने की विधि- Friends, राजमा चावल भारतीय रसोई का एक ऐसा व्यंजन है, जिसे खाते ही दिल खुश हो जाता है। खासतौर पर उत्तर भारत और पंजाब में Rajma Chawal सिर्फ एक खाना नहीं बल्कि एक भावना है। रविवार का दिन हो, खास मेहमान आए हों या कुछ सादा लेकिन स्वादिष्ट खाने का मन हो – राजमा चावल हर मौके पर फिट बैठता है।

पंजाबी स्टाइल राजमा चावल की सबसे बड़ी खासियत इसका गाढ़ा, मसालेदार और खुशबूदार ग्रेवी वाला राजमा होता है, जो उबले हुए सादे चावल के साथ मिलकर एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाता है। यह रेसिपी स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है क्योंकि राजमा प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर होता है।

पंजाबी स्टाइल राजमा चावल की सबसे बड़ी खासियत इसका गाढ़ा, मसालेदार और खुशबूदार राजमा होता है, जिसे धीमी आंच पर लंबे समय तक पकाया जाता है। सही तरीके से पकाया गया राजमा न केवल नरम और स्वादिष्ट होता है, बल्कि उसकी ग्रेवी चावल के साथ मिलकर एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाती है। इसमें डाले जाने वाले साबुत मसाले, टमाटर-प्याज का मसाला और अंत में डाला गया मक्खन इसे खास पंजाबी स्वाद देता है। मक्खन डालने से पंजाबी स्वाद आता है, यही कारण है कि ढाबों और पंजाबी घरों में राजमा चावल का स्वाद अलग और ज्यादा लाजवाब होता है।

Rajma Chawal Recipe | Punjabi Style Perfect Rajma Chawal at Home: राजमा चावल रेसिपी | पंजाबी स्टाइल परफेक्ट राजमा चावल बनाने की विधि। Rajma Chawal Recipe | Punjabi Style Perfect Rajma Chawal at Home: राजमा चावल रेसिपी | पंजाबी स्टाइल परफेक्ट राजमा चावल बनाने की विधि। Rajma Chawal Recipe | Punjabi Style Perfect Rajma Chawal at Home: राजमा चावल रेसिपी | पंजाबी स्टाइल परफेक्ट राजमा चावल बनाने की विधि।

Rajma Chawal Recipe | Punjabi Style Perfect Rajma Chawal at Home
Rajma Chawal Recipe | Punjabi Style Perfect Rajma Chawal at Home
Rajma Chawal Recipe | Punjabi Style Perfect Rajma Chawal at Home

आवश्यक सामग्री (Ingredients):

राजमा के लिए:

राजमा – 1 कप

पानी – भिगोने के लिए

तेल या घी – 3 टेबलस्पून

तेज पत्ता – 1

जीरा – 1 टीस्पून

दालचीनी – 1 छोटा टुकड़ा

लौंग – 2

हरी इलायची – 2

मसाले के लिए:

प्याज (बारीक कटा) – 2 मध्यम

टमाटर (प्यूरी) – 2 बड़े

अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबलस्पून

हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)

सूखे मसाले:

हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून

लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून

धनिया पाउडर – 2 टीस्पून

गरम मसाला – 1 टीस्पून

नमक – स्वादानुसार

🌿 सजाने के लिए:

हरा धनिया – बारीक कटा

मक्खन – 1 टेबलस्पून (ऑप्शनल)

राजमा तैयार करने की विधि (How to Prepare Rajma):

1- सबसे पहले राजमा को अच्छे से धो लें। अब इसे 8–10 घंटे या रात भर पानी में भिगो दें। इससे राजमा जल्दी पकता है और पचाने में आसान होता है। पुराना राजमा हो तो 12 घंटे भिगोना बेहतर रहता है।

2- भीगे हुए राजमा का पानी निकाल दें। अब कुकर में राजमा डालें, उसमें 3 कप पानी और थोड़ा नमक डालकर 5–6 सीटी तक उबालें। राजमा इतना नरम होना चाहिए कि उंगलियों से दबाने पर आसानी से मैश हो जाए।

3- कढ़ाही में तेल या घी गर्म करें। अब इसमें जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग और इलायची डालें। खुशबू आते ही प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट भूनें। इसके बाद टमाटर प्यूरी डालें और तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ दे।

4- अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें। मसाले को धीमी आंच पर 2–3 मिनट अच्छे से भूनें। अब उबला हुआ राजमा और उसका थोड़ा पानी मसाले में डालें।अच्छे से मिलाकर ढक दें और धीमी आंच पर 20–25 मिनट पकने दें। बीच-बीच में चमचे से राजमा को हल्का मैश करें, इससे ग्रेवी गाढ़ी और स्वादिष्ट बनेगी।

5- अब गरम मसाला और मक्खन डालें। 2 मिनट पकाकर गैस बंद कर दें। ऊपर से हरा धनिया डालें।

Rajma Chawal Recipe.

🍚 परफेक्ट चावल बनाने की विधि

बासमती चावल – 1 कप

पानी – 2 कप

नमक – ½ टीस्पून

1- चावल को 20 मिनट भिगो दें। अब कुकर या पतीले में पानी उबालें, नमक डालें और चावल डालकर पकाएं। चावल खिले-खिले और नरम होने चाहिए। फिर आंच बंद करे।

सुझाव (Tips):

हमेशा अच्छी क्वालिटी का राजमा लें।

राजमा को पूरा समय दें, जल्दी न पकाएं।

धीमी आंच पर पकाने से स्वाद दोगुना होता है।

मक्खन डालने से पंजाबी स्वाद आता है।