Refreshing Berry Mint Burst Juice | No-Sugar Natural Drinkबिना चीनी का बेरी मिंट बर्स्ट जूस | सेहतमंद और स्वादिष्ट- Friends, एक बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद जूस है। इसमें ताज़े बेरीज़ (जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रसभरी) और पुदीना (mint) का ठंडा स्वाद होता है। यह जूस पूरी तरह नेचुरल है और इसमें कोई भी शुगर (चीनी) नहीं डाली जाती, इसलिए यह डायट फ्रेंडली और हेल्दी ड्रिंक है।
अगर आप कोई ऐसा जूस ढूंढ रहे हैं जो बिना चीनी के मीठा, ठंडा और हेल्दी हो — तो Berry Mint Burst Juice आपके लिए एकदम सही है। इसे बनाना बहुत आसान है — बस बेरीज़, पुदीना, नींबू का रस और ठंडा पानी या नारियल पानी मिलाकर ब्लेंड कर लें। आपका नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक तैयार है।
गर्मियों के मौसम में जब शरीर को ठंडक और एनर्जी की ज़रूरत होती है, तब Berry Mint Burst Juice एक परफेक्ट हेल्दी ड्रिंक है। यह जूस न सिर्फ़ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-C और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ब्लूबेलू बेरी, स्ट्रॉबेरी और फ्रेश मिंट का यह कॉम्बिनेशन आपके दिन को फ्रेश और एनर्जेटिक बना देता है।
बेरी एक छोटी, रसीली और मीठी फल की किस्म होती है जो झाड़ियों या छोटे पौधों पर उगती है। इनमें पानी, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं।
बेरीज़ के रंग आमतौर पर लाल, नीले, बैंगनी या काले होते हैं।
मुख्य प्रकार की बेरीज़ (Types of Common Berries):
Strawberry (स्ट्रॉबेरी): सबसे मशहूर और मीठी बेरी। इसमें विटामिन C बहुत अधिक होता है जो इम्यून सिस्टम मजबूत करता है और स्किन को ग्लो
देता है।
Blueberry (ब्लूबेरी): गहरे नीले रंग की होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स बहुत ज्यादा होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
Blackberry (ब्लैकबेरी): हल्की खट्टी-मीठी होती है। इसमें फाइबर और विटामिन K होता है जो पाचन और हड्डियों के लिए अच्छा है।
Raspberry (रसभरी): इसका स्वाद हल्का खट्टा-मीठा होता है।
Berry Mint Burst Juice के फायदे (Benefits):
स्किन ग्लो बढ़ाए – बेरीज़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो देते हैं। इसमें मौजूद बेरीज़ आपके शरीर को विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स देती हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं।
यह गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और ताजगी देता है।



तैयारी का समय (Preparation Time): 5 मिनट
ब्लेंड करने का समय (Blending Time): 2 मिनट
जूस की मात्रा: लगभग 2 गिलास (प्रति गिलास 200 ml)
🍇 सामग्री (Ingredients):
ब्लूबेरी (Blueberries) – ½ कप
स्ट्रॉबेरी (Strawberries) – ½ कप
पुदीने की पत्तियां (Fresh Mint Leaves) – 10–12
नींबू का रस (Lemon Juice) – 1 टेबलस्पून
शहद या गुड़ (Honey or Jaggery) – 1 टेबलस्पून
ठंडा पानी (Chilled Water) – 1 कप
बर्फ के टुकड़े (Ice Cubes) – आवश्यकतानुसार
बनाने का तरीका (How to Make Berry Mint Burst Juice):
1 – सबसे पहले ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धो लें। मिक्सर में बेरीज़, पुदीना, नींबू का रस और शहद डालें। ठंडा पानी डालकर इसे स्मूद ब्लेंड कर लें।
2 – जूस को छलनी से छान लें ताकि फाइबर अलग हो जाए। एक गिलास में डालें, ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और पुदीने की पत्ती से गार्निश करें। आप का स्वादिष्ट जूस तैयार है।
Your Refreshing Berry Mint Burst Juice are Ready.
🌿 सुझाव (Tips):
1- आप चाहें तो इसमें थोड़ा काला नमक डालकर टेस्टी ट्विस्ट दे सकते हैं।
2- अगर ब्लूबेरी नहीं मिल रही हो तो आप ब्लैकबेरी या अंगूगूर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3- जूस को ठंडा-ठंडा ही परोसें ताकि रिफ्रेशिंग फ्लेवर बना रहे।
4- इसमें चीनी की जगह शहद या खजूर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे यह और भी हेल्दी बन जाता है।
5- अगर आप डिटॉक्स ड्रिंक बनाना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा नारियल पानी मिलाएं। ठंडक बढ़ाने के लिए आप खीरा या तुलसी की पत्तियाँ भी डाल सकते हैं।
6- इसे हमेशा फ्रेश बनाकर तुरंतु पिएं ताकि सारे विटामिन्स बने रहें।
Refreshing Berry Mint Burst Juice | No-Sugar Natural Drink 2 Stepबिना चीनी का बेरी मिंट बर्स्ट जूस | सेहतमंद और स्वादिष्ट।
Refreshing Berry Mint Burst Juice | No-Sugar Natural Drink 2 Stepबिना चीनी का बेरी मिंट बर्स्ट जूस | सेहतमंद और स्वादिष्ट।





