Schezwan Sauce Recipe | Authentic Spicy Schezwan Chutney in 10 Minutes शेजवान चटनी की विधि – Friends, इंडो-चाइनीज़ फूड की बात हो और Schezwan Sauce का नाम न आए तो स्वाद अधूरा रह जाता है। यह चटनी न सिर्फ़ अपने तीखे स्वाद और लाल रंग के लिए मशहूर है, बल्कि यह कई तरह की रेसिपी को तुरंत स्पेशल बना देती है। Schezwan Sauce को हिंदी में कई जगह शेज़वान चटनी भी कहा जाता है। आप इसे मोमोज, स्प्रिंग रोल, नूडल्स, फ्राइड राइस, कटलेट, पकोड़े, सैंडसैंविच, बर्गर , पिज़्ज़ा, डोसा—किसी के साथ भी परोस सकते हैं।
बाज़ार में Schezwan Sauce कई ब्रांड्स में मिलती है, पर उसमें प्रिज़र्वेटिव्स और आर्टिफिशियल फ्लेवर होते हैं। वहीं घर पर बनी Schezwan Chutney ताज़ी, हेल्दी और आपके स्वाद अनुसार स्पाइसी बनती है। इसे आप 1–2 हफ्तों तक फ्रिज में आराम से स्टोर कर सकते हैं।
शेज़शे वान चटनी की सबसे बड़ी पहचान है —
✔ लाल सूखी सू मिर्च की तड़क
✔ लहसुन का ज़बरदस्त फ्लेवर
✔ सिरके से आने वाली हल्की खटास
यह रेसिपी उन लोगों के लिए बेस्ट है जो फास्ट फूड में देसी तड़का पसंद करते हैं। घर पर बनाए जाने वाले मोमोज और नूडल्स को अगर आप इस तीखी चटनी के साथ परोसेंगे तो वो रेस्टोरेंट वाला स्वाद तुरंत मिल जाएगा।
सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह रेसिपी बहुत आसान है और सिर्फ़ 10 मिनट में तैयार हो जाती है। बस आपको सही तरीके से मिर्चों को उबालकर पेस्ट बनाना होता है और फिर मसालों के साथ भूनकर एकदम लज्जतदार Schezwan Sauce तैयार हो जाती है।
Schezwan Sauce Recipe | Authentic Spicy Schezwan Chutney in 10 Minutes शेजवान चटनी की विधि। Schezwan Sauce Recipe | Authentic Spicy Schezwan Chutney in 10 Minutes शेजवान चटनी की विधि। Schezwan Sauce Recipe | Authentic Spicy Schezwan Chutney in 10 Minutes शेजवान चटनी की विधि ।



चलिए, अब बिना देर किए सीखते हैं Authentic Spicy Schezwan Chutney की सही विधि!
📝 सामग्री (Ingredients):
मुख्य सामग्री
सूखी लाल मिर्च – 20–25 ( कश्मीरी, रंग के लिए बेहतरीन)
लहसुन – 15–20 कलियाँ (कटा हुआ)
अदरक – 1 इंच (कटा हुआ)
तेल – 3–4 बड़े चम्मच
सिरका – 1 बड़ा चम्मच
सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच
टोमेटो केचप – 2 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च क्रश – 1 छोटा चम्मच (Optional, extra spicy)
काली मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
चीनी – ½ छोटा चम्मच
पानी – जरूरत अनुसार
वैकल्पिक सामग्री (Optional)-
सफेद तिल – 1 छोटा चम्मच
टोमैटो प्यूरी – 1 बड़ा चम्मच (कंसिस्टेंसी के लिए)
हरा प्याज़ — 1 बड़ा चम्मच (फ्लेवर के लिए)
🍳 बनाने की विधि (How to Make Schezwan Chutney):
1- सबसे पहले सूखी लाल मिर्चों को धोकर उनका डंठल हटाएँ। इन्हें गर्म पानी में 15–20 मिनट भिगो दें। नरम हो चुकी मिर्चों को पानी छानकर ब्लेंडर में डालें। थोड़ा पानी डालकर चिकना पेस्ट बना लें। कश्मीरी मिर्च रंग अच्छी देती है और ज्यादा तीखी भी नहीं होती।
2- एक कड़ाही या पैन में तेल गर्म करें। इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन डालें और हल्का गोल्डन होने तक भूनें। अब अदरक डालकर 1 मिनट sauté करें। इस स्टेप से शेज़ वान चटनी में असली फ्लेवर आता है।
3- अब लाल मिर्च पेस्ट को कड़ाही में डालें। इसे 4–5 मिनट धीमी आँच पर पकाएँ। तेल अलग होता दिखाई देने लगे तो समझें मिर्च अच्छी भुन गई है। अब सोया सॉस,
टोमेटो केचप, सिरका, नमक, चीनी और काली मिर्च डाले अच्छी तरह मिलाएँ। पानी डालकर 1–2 मिनट चलाएँ। ना ज्यादा पतली और ना ज्यादा गाढ़ी हो ।
4- अगर पसंद करें तो— हल्का-सा तिल डालें, Gas off करके ठंडा होने दे।
Schezwan Sauce Recipe.
सुझाव (Tips):
1️⃣ मिर्च पहले उबालें, भिगोकर उबालने से रंग और फ्लेवर दोनों बेहतर आते हैं।
2️⃣ कश्मीरी मिर्च ज़रूर लें, इससे चटनी का रंग एकदम लाल होता है और तीखापन कम रहता है।
3️⃣ लहसुन ज्यादा रखें, शेज़ वान चटनी की पहचान लहसुन है — इसलिए कम न करें।
4️⃣ धीमी आँच पर पकाएँ, Flavour गहरा और Restaurant-Style आता है।
5️⃣चम्मच हमेशा सूखा, इस्तेमाल करें गीला चम्मच डालने से चटनी जल्दी खराब हो जाएगी।





