Shahi Zarda Recipe | Royal Sweet and Delicious Rice with Dry Fruits: 3 Step इंस्टेंट ज़र्दा राइस | झटपट बनने वाली मीठी डिश

Last Updated: November 4, 2025

1 Min Read
share

Share

Shahi Zarda Recipe | Royal Sweet Rice with Dry Fruits:इंस्टेंट ज़र्दा राइस | झटपट बनने वाली मीठी डिश- Friends, शाही ज़र्दाराइस, एक ऐसी पारंपरिक मिठाई है जो भारतीय व्यंजनों में अपनी सुगंध, रंग और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। “ज़र्दा” शब्द फ़ारसी भाषा के “ज़र्द” से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है “पीला”। यह डिश केसर या फूड कलर से तैयार की जाती है, जिससे इसके चावल सुनहरे और आकर्षक दिखते हैं।

शाही ज़र्दा केवल एक मीठा चावल नहीं बल्कि एक त्योहारों की मिठास है। चाहे शादी हो, ईद, दीवाली या कोई पारिवारिक समारोह, ज़र्दा राइस हर मौके को मीठा बना देता है। इसका हर एक दाना खुशबूदार केसर और इलायची की सुगंध से भरा होता है। ऊपर से डाले गए बादाम, काजू, किशमिश और नारियल की सजावट इसे और भी रॉयल बना देती है।

पुराने ज़माने में यह डिश मुग़ल शाही रसोई में बहुत लोकप्रिय थी। वहां इसे खास मौकों पर परोसा जाता था। केसर, घी, चीनी और मेवे से बना यह पकवान अमीरों की पसंद था। आज भी जब घर में मेहमान आते हैं या कोई फेस्टिव अवसर होता है, तो शाही ज़र्दा बनाना एक परंपरा जैसा है।

इस डिश की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे बनाना बहुत आसान है, और इसका स्वाद ऐसा है कि कोई भी इसे खाकर खुश हो जाता है। इसकी मिठास हल्की होती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो ज़र्दा में ड्राई फ्रूट्स की मात्रा अच्छी होती है, जो इसे एनर्जी देने वाला मिठा भोजन बनाती है। बादाम और काजू शरीर को प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और विटामिन देते हैं। हालांकि, इसमें चीनी और घी की मात्रा मध्यम रखनी चाहिए ताकि यह हेल्दी रहे।

आजकल लोग इस रेसिपी में थोड़े आधुनिधु क बदलाव भी करते हैं — जैसे नारियल का बुरादा डालना, या शक्कर की जगह गुड़ डालना। पर असली “शाही ज़र्दा” वही है जिसमें केसर, घी और सूखे मेवों की भरपूर खुशबू हो।

कुल मिलाकर, शाही ज़र्दा राइस हर भारतीय घर की पारंपरिक मिठाई है जो स्वाद, परंपरा और खुशियों का प्रतीक है। एक कटोरी गरम ज़र्दा, ठंडी दही या रायते के साथ — यह स्वाद का अद्भुत संगम है जो किसी भी भोजन को स्पेशल बना देता है।

Shahi Zarda Recipe | Royal Sweet Rice with Dry Fruits:इंस्टेंट ज़र्दा राइस | झटपट बनने वाली मीठी डिश। Shahi Zarda Recipe | Royal Sweet Rice with Dry Fruits:इंस्टेंट ज़र्दा राइस | झटपट बनने वाली मीठी डिश। Shahi Zarda Recipe | Royal Sweet Rice with Dry Fruits:इंस्टेंट ज़र्दा राइस | झटपट बनने वाली मीठी डिश।

Shahi Zarda Recipe | Royal Sweet Rice with Dry Fruits
Shahi Zarda Recipe | Royal Sweet Rice with Dry Fruits
Shahi Zarda Recipe | Royal Sweet Rice with Dry Fruits

तैयारी का समय: 15 मिनट
पकाने का समय: 25 मिनट
सरविंग: 4-5 लोगो के लिए

सामग्री (Ingredients):

बासमती चावल- 1 कप
पानी- 4 कप
चीनी- ¾ कप (स्वाद अनुसार)
घी- 3 टेबल स्पून
केसर (या पीला फूड कलर)- 1 चुटकी
इलायची पाउडर- ½ टी स्पून
किशमिश- 2 टेबल स्पून
बादाम-काजू (कटा हुआ)- 2 टेबल स्पून
नारियल बुरादा (वैकल्पिक)- 1 टेबल स्पून

विधि (How to Make Shahi Zarda Rice):

1- सबसे पहले बासमती चावल को धोकर 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। एक पैन में 4 कप पानी उबालें, उसमें एक चुटकी केसर या फूड कलर डालें और चावल को 80% तक
पका लें। फिर पानी निकाल दें। एक कड़ाही में चीनी और आधा कप पानी डालें। हल्की आंच पर एक तार की चाशनी तैयार करें।

2- दूसरे पैन में घी गर्म करें, उसमें काजू, बादाम और किशमिश हल्के सुनहरे होने तक भूनें। अब उसी पैन में उबले चावल डालें। उस पर इलायची पाउडर, चाशनी डालें। धीरे-धीरे मिलाएँ ताकि दाने टूटें नहीं।

3- ढककर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएँ ताकि सारा सिरप चावल में समा जाए और सुगंध अच्छी तरह फैल जाए। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स और नारियल बुरादा डालकर परोसें।

Shahi Zarda Recipe is Ready.

🌸 सुझाव (Tips for Perfect Zarda):

🌸बासमती चावल का इस्तेमाल करें ताकि चावल के दाने लंबे और अलग-अलग रहें।

🌸चाशनी ज्यादा गाढ़ी न बनाएं वरना चावल सख्त हो सकते हैं।

🌸घी की जगह तेल न डालें, क्योंकि असली स्वाद घी से ही आता है।

🌸अतिरिक्त रॉयल टच के लिए ऊपर से चांदी का वर्क लगा सकते हैं।