Simple Banana Milkshake Recipe 2 Step Delicious and Healthy: बनाना मिल्कशेक रैसिपि

Last Updated: August 18, 2025

1 Min Read
share

Share

Simple Banana Milkshake Recipe : बनाना मिल्कशेक रैसिपि- Friends, अगर आप भी गरमियो मे ठंडी-ठंडी ड्रिंक पीने के शोकीन है, तो बनाना शेक आपके लिए एकदम परफेक्ट है। बनाना शेक बहुत जल्द बन जाने वाला ड्रिंक है। सिर्फ 5 मिनट और आपका टेस्टी शेक तैयार हो जाता है। इसमे नेचुरल स्वीटनेस होती है इसलिए ज्यादा चीनी डालने की जरूरत नहीं है। यह पोकिट-फ्रेंडली है। केला और दूध हर घर मे आसानी से मिल जाता है। जिसे यह हेल्दी ओर रिच फ्लेवर वाला बनाना शेक बनकर तैयार हो जाता है।

बनान (केला) शेक सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि एनर्जी बूस्टर है। बच्चे हो या बड़े, इसे पीना सबको पसंद आता है। खासकर गरमियो मे ठंडा-ठंडा बनाना शेक शरीर को तुरंत राहत देता है। इसके साथ ही यह कम समय मे बनने वाला हेल्दी ड्रिंक है। बनाना शेक पीने से वजन हेल्दी तरीके से बढ़ता है। ये प्रोटीन से भरपूर होता है, बनाना शेक मे स्वाद और हेल्थ दोनों साथ-साथ मिलते है।

बनाना शेक हर घर की पसंदीदा ड्रिंक है। यह नाश्ते मे या गरमियो की दुपहर मे ठंडा -ठंडा पीने के लिए एकदम परफेक्ट है। केला (Banana) पोटेशियम, कैल्शियम और नेचुरल शुगर से भर पुर होता है।, इसलिए यह शेक स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

बनाना शेक की रैसिपि बहुत ही सरल है, बस 2-3 सामग्री से इस ड्रिंक को तैयार किया जाता है। अगर आप चाहे तो इसमे ओर आइस क्रीम या चॉक्लेट मिला सकते है। इससे इसका स्वाद ओर भी बढ़ जाएगा। हमने बहुत ही सरल तरीके से रैसिपि बताने की कोशिश की है। बनाना शेक थोड़ा हेवी होता है तो इसे एक समय मे ज्यादा न पिये। नीचे बनाना शेक की रैसिपि दी गई है। सिर्फ 2 स्टेप मे बहुत ही आसान तरीके के साथ।

बनाना शेक थकान दूर करता है और आगर आप वजन बढ़ाना चाहते है तो यह आपके लिए नेचुरल हेल्दी ड्रिंक है। दूध का केल्शियम हड्डियों और दाँतो को मजबूत बनाता है। अगर आप चाहते है के बनाना शेक और ज्यादा स्वादिष्ट लगे तो आप इसमे आइसक्रीम मिला सकते है।

Simple Banana Milkshake Recipe 2 Step Delicious and Healthy: बनाना मिल्कशेक रैसिपि

Simple Banana Milkshake Recipe 2 Step Delicious and Healthy: बनाना मिल्कशेक रैसिपि नीचे दी गई है बहुत ही सरल विधि।

Banana Shake Recipe
Banana Shake Recipe

इसमे 2 बड़े गिलास (250 ml वाले) बनाना शेक बनेगा

बनाना मिल्कशेक बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Banana Shake):

पके हुये केले (Banana) – 2 (छिलकर टुकड़ो मे काट ले)
ठंडा दूध (Chilled dudh)- 2 कप (साधारण या बादाम दूध)
चीनी या शहद (Sugar or Shahd) – 2 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)
बर्फ के टुकड़े (Iced Crubs)- 4-5
बादाम, काजू, पिस्ता (Almond, cashews, pistachios) – कटे हुये (गरनिश के लिए)

बनाना मिल्कशेक बनानी की विधि (How to Make Banana Shake – Step-by-Step):

1- बनाना शेक बनाने के लिए सबसे पहले केले छिलकर छोटे-छोटे टुकड़ो मे काट ले, फिर मिक्सर मे केले, दूध, चीनी या शहद और बर्फ के टुकड़े डालकर स्मूद ब्लेन्ड करे।

2- गिलास मे निकाल कर ऊपर से कटे हुये ड्राई फ्रूट्स से सजाये और ठंडा-ठंडा परोसे।

Simple Banana Milkshake Recipe Is Ready.

सुझाव (Tips):

*हमेशा पके हुये केले ही इस्तेमाल करे, इससे शेक मीठा और टेस्टी बनेगा।

*दूध पसंद न हो तो बादाम दूध, ओट्स दूध का प्रयोग कर सकते है।

*बनाना शेक तुरंत पिये, इसे स्टोर कर के न रखे।

*बहुत ज्यादा चीनी न डाले, क्यूकी बनाना खुद मीठा होता है।

*दूध और केला दोनों ही बहुत ही हेवी होते है, इसलिए बहुत ज्यादा एक बार मे न पिये।

*अगर आप चाहे तो बनाना शेक मे चीनी की जगह खजूर का भी इस्तेमाल कर सकते है।

*आप चाहे तो इसमे आइसक्रीम या चॉक्लेट का भी इस्तेमाल कर सकते है।

Banana Shake Recipe