Tamatar ka Bharta Recipe Step 8, Tamatar Ka Bharta बनाना बहुत असान है। टमाटर का भरता बनाने के लिए टमाटर को उबालकर या भूनकर इसका पल्प निकाला जाता है, फिर उसे तेल मे जीरा, प्याज़ और मसालो के साथ पकाया जाता है। Tamatar Ka Bharta बनाने की विधि नीचे दी गई है।

तैयारी का समय: 5-10 मिनट
पकाने का समय: 20-25 मिनट
सरविंग- 4
सामग्री:
टमाटर- 6
सरसों का तेल- 2 बड़े चम्मच (स्वादनुसार)
हरी मिर्च-4
लहसुन-20-25
हरा धनिया की ठंडल- 1 मुट्ठी
जीरा- 1 छोटा चम्मच
करी पत्ती-9-10
प्याज- 2 बड़े (कटे हुए)
हल्दी पौडर-1/2 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च- 1 बड़ा चम्मच
नमक- स्वादनुसार
काला नमक- 1 चुटकी
गरम गरम-1 चुटकी
ताजा धनिया पत्तिया- मुट्ठी भर
विधि:
1-सबसे पहले मध्यम तेज आंच पर एक पापड़ जाली रखे, उसमे टमाटर रखे और उनपर थोड़ा सा सरसों का तेल लगाय। टमाटर को आंच पर तब तक पकाय जब तक वे पूरी तरह से जल कर नरम न हो जाए।
2- फिर उन्हे एक कटोरे मे रखे, ढक दे और कुछ मिनट के लिए रख दे। अब एक पेन को तेज आंच पर रखे। फिर उसमे हरी मिर्च लहसुन और धनिया के ठंडल डाले,सभी सामग्री को चार-पांच मिनट तक चलाते हुए भुने जब तक कि वे हल्के से जलने जाएं फिर उन्हें कटोरे में डाल दे।
3- फिर हरी मिर्च, लहसुन धनिया के ठंडल सामरी को एक छोटे मिक्सचर जार में डाले बहुत कम पानी डाले और इसे एक मोटी मोटी पेस्ट में पीस ले।
4- टमाटर को छिलकर मोटा मोटा काट ले उन्हें पूरी तरह से मेश ना करें बस बारीक काट ले उन्हें मोटा ही रखें।
5- तड़के के लिए कढ़ाई को तेज आंच पर रखें और उसमें सरसों का तेल डाले सरसों के तेल को तब तक गर्म करें जब तक कि उसमें से धुआ ना उठने लगे फिर आंच बंद कर दो और इसे थोड़ा ठंडा होने दे।
6- फिर इसमे जीरा, राई, कड़ी पत्ता, तैयार पेस्ट और प्याज डाले अच्छी तरह से हिलाए तेज आंच पर प्याज को नरम होने पकाए।
7- फिर आंच कम करके हल्दी पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाले तुरंत चम्मच चलायें और फिर टमाटर, नमक, काला नमक, चीनी डालें अच्छी तरह से चलाओ दो-तीन मिनट तक पकाए।
8- अंत में स्वादि चखे और यदि आवश्यकता हो तो नमक समयोजित करे और गरम मसाला और ताजा धनिया पत्तियां डालें।अब आंच बंद कर दे।
9- आपका स्वादिष्ट झटपट और बेहद आसान Tamatar ka Bharta Recipe Step 8, Tamatar Ka Bharta तैयार है इसे रोटी के साथ परोसे।
सुझाव:
*टमाटर का भरता बनाने के लिए अच्छे टमाटर का उपयोग करे।





