Tomato Ketchup Recipe | Thick & Tasty Homemade Tamatar Sauce at Home टमाटर केचप बनाने की विधि

Last Updated: December 3, 2025

1 Min Read
share

Share

Tomato Ketchup Recipe | Thick & Tasty Homemade Tamatar Sauce at Home टमाटर केचप बनाने की विधि – Friends, टमाटर केचप एक ऐसी चटनी है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी की फेवरेट होती है। चाहे समोसा हो, फ्रेंच फ्राइज, पकोड़े, सैंडविच, पिज्जा, बर्गर या फिर किसी भी स्नैक्स की बात हो — एक चम्मच टमाटर केचप उसके स्वाद को दोगुना कर देता है। मार्केट में मिलने वाले केचप में प्रिज़र्वेटिव, कलर और आर्टिफिशियल फ्लेवर मिलाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिहाज से सही नहीं होते।

ऐसे में घर पर बनाए गए हेल्दी, थिक और टेस्टी Tomato Ketchup का कोई जवाब नहीं! घर का बना टमाटर केचप केमिकल-फ्री, प्रिज़र्वेटिव-फ्री और पूरी तरह सुरसुक्षित होता है। आप इसमें मिठास, खट्टापन और मसालों को अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट भी कर सकते हैं।

इस रेसिपी में हम जानेंगे कि कैसे आसानी से आप घर पर ही मार्केट स्टाइल रिच रेड, गाढ़ा, चमकदार और बेहद स्वादिष्ट Tamatar Sauce बना सकते हैं। बस कुछ आसान स्टेप्स और शानदार टेस्टी केचप तैयार।

टमाटर में विटामिन A, C, और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है, जो स्किन को बेहतर बनाता है। जब हम घर पर Tamatar Sauce तैयार करते हैं, तो इसमें हम अपनी पसंद के मसाले और मिठास डाल सकते हैं—जैसे कोई कम तीखा पसंद करता है तो लाल मिर्च कम कर सकता है, कोई थोड़ा मीठा खाना पसंद करता है तो शक्कर की मात्रा बढ़ा सकता है। इस तरह Homemade Tomato Ketchup पूरी तरह आपके स्वाद अनुसार बनता है।

घर पर Tamatar Sauce बनाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। केवल कुछ सामान्य घरेलू सामग्री—टमाटर, चीनी, नमक, सिरका और कुछ खास मसालों की मदद से आप बाज़ार से कहीं ज्यादा स्वादिष्ट Tomato ketchup बना सकते है।

Tomato Ketchup Recipe | Thick & Tasty Homemade Tamatar Sauce at Home टमाटर केचप बनाने की विधि। Tomato Ketchup Recipe | Thick & Tasty Homemade Tamatar Sauce at Home टमाटर केचप बनाने की विधि। Tomato Ketchup Recipe | Thick & Tasty Homemade Tamatar Sauce at Home टमाटर केचप बनाने की विधि।

Tomato Ketchup Recipe
Tomato Ketchup Recipe
Tomato Ketchup Recipe

तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 45-50 मिनट
सरविंग: 750 ml-1 Lt r Homemade Tomato Ketchup

🍅 सामग्री (Ingredients):

लाल पके टमाटर – 1 किलो
लहसुन की कलियाँ – 6-8
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
चीनी- ½ कप से 1 कप (स्वाद अनुसा र)
नमक – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
सिरका (Vinegar) – 2 बड़े चम्मच
दालचीनी या साबुत मसाले वैकल्पिक
पानी – आवश्यकता अनुसार

बनाने का तरीका (Step-by-Step Method):

1- टमाटरों को अच्छी तरह धोकर चौकोर टुकड़ों में काट लें। लहसुन की कली और अदरक छोटा काट लें। एक बड़े बर्तन में टमाटर, अदरक और लहसुन डालें। इसमें लगभग ½ कप पानी मिलाएँ। पानी बहुत ज्यादा न डालें, टमाटर खुद में ही पानी छोड़ देंग।

2- टमाटर को पकाएँ, गैस पर बर्तन रखकर ढक्कन लगा दें। मध्यम आंच पर 15-20 मिनट पकाएँ। जब टमाटर पूरी तरह गल जाएँ और नरम हो जाएँ, तब गैस बंद कर दें। मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।

3- टमाटर को मिक्सी में पीसें, पकाए हुए टमाटरों को ग्राइंडर में डालें। एक स्मूद प्यूरी बना लें। इसे एक बारीक छलनी से छान लें ताकि बीज और छिलके अलग हो जाएँ। केवल मुलायम पेस्ट ही इस्तेमाल करें।

4- – मसालों के साथ फिर पकाएँ, छानी हुई प्यूरी को फिर से बर्तन में डालें। अब इसमें चीनी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें। धीमी आंच पर इसे गाढ़ा होने तक पकाएँ। बीच-बीच में चलाती रहें ताकि नीचे न लगे।

5- जब केचप मनचाही गाढ़ाई का हो जाए, तब 2 चम्मच सिरका डालें, 2 मिनट और पकाएँ, गैस बंद कर दे। केचप को पूरी तरह ठंडा होने दे, एक साफ, सूखे जार में भरकर फ्रिज में रखें। इसे आप किसी भी स्नैक्स, फ्रेंच फ्राइज, मोमोज, टिक्की, कटलेट, बर्गर और पिज्जा के साथ मजे से खा सकते हैं।

Tomato Ketchup Recipe.

सुझाव (Tips):

ज्यादा लाल और पके टमाटर इस्तेमाल करे।

चीनी मात्रा स्वाद के अनुसार बढ़ा-घटा सकते है।

टमाटर की प्यूरि को छलनी जरूर करे।

मसाले ज्यादा न डाले।