White Sauce Pasta Recipe | Creamy & Delicious White Sauce Pasta at Home: व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी – रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी पास्ता घर पर

Last Updated: January 4, 2026

1 Min Read
share

Share

White Sauce Pasta Recipe | Creamy & Delicious White Sauce Pasta at Home: व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी – रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी पास्ता घर पर- Friends, आज के समय में पास्ता सिर्फ इटालियन डिश नहीं रहा, बल्कि यह भारतीय किचन का भी एक अहम हिस्सा बन चुका है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पास्ता बहुत पसंद आता है। खासतौर पर White Sauce Pasta Recipe उन लोगों की पहली पसंद होती है, जिन्हें क्रीमी, चीज़ी और हल्का स्वाद पसंद है।

व्हाइट सॉस पास्ता को White Pasta, Creamy Pasta या Cheese Pasta भी कहा जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बहुत ही कम समय में, कम सामग्री से और बिना ज्यादा मेहनत के बनाया जा सकता है। अगर आपके घर अचानक मेहमान आ जाएँ या बच्चों को कुछ टेस्टी और हेल्दी खिलाना हो, तो व्हाइट सॉस पास्ता एक परफेक्ट ऑप्शन है।

White Sauce Pasta Recipe | Creamy & Delicious White Sauce Pasta at Home: व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी – रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी पास्ता घर पर।

🍝 White Sauce Pasta क्या है?

White Sauce Pasta एक क्रीमी पास्ता डिश है, जिसमें Milk, Butter और Maida (All-Purpose Flour) से बनी व्हाइट सॉस का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें उबला हुआ पास्ता, सब्ज़ियाँ और चीज़ मिलाकर एक रिच और स्मूद डिश तैयार की जाती है।

White Sauce Pasta Recipe | Creamy & Delicious White Sauce Pasta at Home
White Sauce Pasta Recipe | Creamy & Delicious White Sauce Pasta at Home

📝 आवश्यक सामग्री (Ingredients):

पास्ता उबालने के लिए:

पास्ता (Penne / Fusilli / Macaroni) – 2 कप

पानी – 6–7 कप

नमक – 1 छोटा चम्मच

तेल – 1 छोटा चम्मच

व्हाइट सॉस के लिए:

मक्खन (Butter) – 2 टेबलस्पून

मैदा (Maida) – 2 टेबलस्पून

दूध (Milk) – 2 कप (गुनगुना)

काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच

ऑरेगैनो – 1 छोटा चम्मच

चिली फ्लेक्स – ½ छोटा चम्मच

नमक – स्वाद अनुसार

सब्ज़ियाँ:

शिमला मिर्च – ½ कप (कटी हुई)

स्वीट कॉर्न – ½ कप

गाजर – ¼ कप (पतली कटी हुई)

ब्रोकली – ¼ कप (ऑप्शनल)

अन्य:

चीज़ (Cheese) – ½ कप (ग्रेट किया हुआ)

ऑलिव ऑयल / बटर – 1 टेबलस्पून

White Sauce Pasta बनाने की विधि (Step-by-Step: Method):

1- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी उबालें। जब पानी अच्छे से उबलने लगे तो उसमें नमक और थोड़ा-सा तेल डालें। अब पास्ता डालकर मध्यम आंच पर 8–10 मिनट तक उबालें। ध्यान रखें कि पास्ता थोड़ा-सा कच्चा-सा रहे, क्योंकि बाद में यह सॉस के साथ और पकता है। उबलने के बाद पास्ता को छान लें और ठंडे पानी से हल्का-सा धो लें ताकि वह चिपके नहीं।

2- एक कढ़ाही या पैन में 1 टेबलस्पून मक्खन गरम करें। अब इसमें प्याज़ डालकर हल्का ट्रांसपेरेंट होने तक भूनें। फिर गाजर, शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न, ब्रोकली और मशरूम डालें। सब्ज़ियों को तेज़ आंच पर 2–3 मिनट तक हल्का-सा क्रंची रहने दें। सब्ज़ियां ज़्यादा गलनी नहीं चाहिए, तभी पास्ता का टेक्सचर अच्छा लगता है।

3- अब उसी पैन में बचा हुआ मक्खन डालें। मक्खन पिघलते ही उसमें मैदा डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 1–2 मिनट तक भूनें। ध्यान रखें कि मैदा का रंग बदले नहीं, सिर्फ कच्चापन खत्म होना चाहिए।

3- अब धीरे-धीरे दूध डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न पड़े। जब सॉस गाढ़ी होने लगे तो उसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स और मिक्स्ड हर्ब्स डालें। अगर आप चीज़ डालना चाहते हैं तो इसी समय डालें और अच्छी तरह मिला लें।

4- अब तैयार व्हाइट सॉस में भुनी हुई सब्ज़ियां डालें। फिर उबला हुआ पास्ता डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें। अगर सॉस बहुत ज़्यादा गाढ़ी लग रही हो तो थोड़ा-सा गर्म दूध या पास्ता का पानी मिला सकते हैं। 2–3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि पास्ता सॉस का स्वाद अच्छे से सोख ले। फिर आंच बंद करे।

White Sauce Pasta Recipe.

सुझाव (Tips):

हमेशा फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें।

मैदा और मक्खन की मात्रा बराबर रखें।

दूध डालते समय आंच धीमी रखें और लगातार चलाते रहें।

चीज़ डालने से पास्ता और ज़्यादा क्रीमी और रिच बनता है।

सॉस ज़्यादा गाढ़ी हो जाए तो थोड़ा-सा दूध डालकर एडजस्ट करें।