Delicious Rainbow Cake Recipe In Hindi, अगर आप किसी खास मौके को और भी रंगीन और यादगार बनाना चाहते है? तो आज ही ट्राई करे ये घर पर बनने वाली Rainbow Cake Recipe। ये रंग-बिरंगे केक न सिर्फ देखने मे बेहद खूबसूरत होता है, बल्कि इसका स्वाद भी सभी को पसंद आता है।
इस रैसिपि मे हम अप को बताएयगे एकदम आसान तरीके से Rainbow Cake कैसे घर पर बनाए, वो भी बिना किसी प्रोफेशनल मशीन के।Rainbow Cake Recipe In Hindi रंग-बिरंगे केक बनाए घर पर नीचे इसकी रैसिपि दी गई है।



सामग्री (Ingredeints):
Cake बेटर के लिए-
मैदा(Maida)- 2 कप बेकिंग पाउडर (Baking Pouder)-2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा (Baking Soda)- 1/2 छोटा चम्मच नमक (Salt)- 1/4 छोटा चम्मच दही (Dahi)- 1 कप दूध (Milk)- 1/2 कप चीनी (Sugar)- 1 कप (पिसी हुई) तेल (Oil)- 1/2 कप वेनिला एसेंस- 1 छोटा चम्मच फूड्स कलर – रेड, औरेंज, येलो, ग्रीन, ब्लू, पर्पल
व्हिप्ड क्रेयम के लिए:
हेवी व्हिप्ड क्रीम – 2 कप (ठंडी) पिसी चीनी- 3 बड़े चम्मच वेनिला एसेंस- 1 छोटा चम्मच
बनाने की विधि (How to Make Raibow Cake):
1- ओवन को प्रीहिट करे – ओवन को प्रीहिट करने के लिए, ओवन को 180 Cसी पर प्रीहिट कर ले। अगर आप के पास ओवन नहीं है तो, कढ़ाई को या कूकर मे नमक डालकर 10 मिनट तक गरम कर ले।
2- अब केक बैटर बनाने के लिए, एक बाउल मे दही, तेल और पिसी चीनी डालकर अच्छी तरह फेटे। अब इसमे दूध और वेनिला एसेंस मिलाये। एक दूसरे बाउल मे मैदा, बेकिंग पौडर, बेकिंग सोडा, और नमक छान ले। फिर सुखी सामग्री को धीरे-धीरे वेट मिक्स मे मिलाये चिकना बैटर तैयार कर ले।
3- अब बैटर को 6 बराबर भागो मे बाँट ले, हर भाग मे अलग अलग रंग का फूड कलर मिलाये-रेड, औरेंज, येलो, ग्रीन, ब्लू पर्पल।
4- एक टीन को ग्रीस करे और हर कलर की एक-एक लेयर को अलग-अलग बेक करे (10-12 मिनट तक ) ।आप चाहे तो एक साथ दो लेयर भी बेक कर सकते है।
5- फिर क्रीम तैयार करने के लिए, व्हिप्ड क्रीम को पिसी चीनी वनीला एसेंस के साथ बीटर से फेटे, जब तक सॉफ्ट पिक्स न बने। फिर फ्रिज मे रख दे जब तक लेयर ठंडी हो।
6- सबसे नीचे पर्पल लेयर रखे, उस पर क्रीम लगाए। उसके ऊपर ब्लू, ग्रीन, येलो, औरेंज, और रेड लेयर रखे, हर एक के बीच मे क्रीम लगते रहे। अंत मे ऊपर और साइड मे अच्छी तरह से क्रीम लगाकर स्मूद कर ले।
Rainbow Cake Recipe In Hindi Is Ready.Delicious Rainbow Cake Recipe Step 6 In Hindi.
सजावट के लिए (Decoration Tips For Ranibow Cake):
ऊपर से रंग-बिरंगे स्प्रिकल्स डाले। चाहे तो White Chocolate भी उपयोग कर सकते है।
सुझाव (Pro Tips):
*सभी लेयर्स को पूरी तरह ठंडे होने के बाद उपयोग करे वरना क्रीम पिघल जायगी।
व्हिप्ड क्रीम को हमेशा ठंडा रखे ताकि वो अच्छे से बीट हो।
Looking for a fun and festive dessert? This Rainbow Cake Recipe is perfect for birthdays and celebrations. With its soft texture and colorful layers, it’s a treat your family will love!






