Baigan Masala Recipe बैगन मसाला बनाने की विधि:

Last Updated: August 6, 2025

1 Min Read
share

Share

Baigan Masala Recipe बैगन मसाला बनाने की विधि बहुत आसान है, जिसमें छोटे छोटे बैंगन को खास मसाला भर कर पकाया जाता है। इसे बनाने के लिए मुंगफली का इस्तमाल किया जाता है बैगन को ताजी रोटी या जीरा चावल के साथ परोसे।

तैय्यारी का समय: 10 मिनट

पकाने का समय: 45 मिनट

सरविंग: 6-7

सामग्री:

भूनी हुई मूंगफली- 1 /4 कप का
बैंगन- 300 ग्राम
नमक- 1 चम्मच (स्वादानुसार)
हरि मिर्च- 3-4
जीरा- 1 छोटा चम्मच (पिसा हुआ)
तेल- 4 बड़े चम्मच
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
सरसों के बीज- 1/2 छोटा चम्मच
अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
प्याज़- 1/2 कप
टमाटर- 1/2 कप
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच

विधि:

1- बैगन की स्टफिंग के लिए सबसे पहले 1/4 कप भुना हुआ मुंगफली ले। 3-4 हरी मिर्च ले, जीरा 1 छोटा चम्मच और नमक 1 चम्मच ले। अब इस सभी मसाले एक जार में डाल कर बिना पानी के पीस ले।

2- अब 300 ग्राम छोटा छोटा बैगन ले, बैगन को बिच में से काट ले और उसके अंदर की स्टफिंग से भर दे।

3-एक कढ़ाई में 4 बड़े चम्मच तेल डालें, उसमें 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1/2 छोटा चम्मच सरसों के बीज और 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डालें। दो-तीन मिनट के बाद इसमें 1/2 कप प्याज बारिक कटा हुआ डाले और इसे 4-5 मिनट तक भूने।

4-अब प्याज हल्का सुनेरा भून जाए, तब इसमें 1/2 कप टमाटर बारिक कटा हुआ डाले, टमाटर को नरम होने तक पकाएँ। फिर इसमे हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच जीरा पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच और गरम मसाला 1/2 छोटा चम्मच डाले अब सभी मसालों को अच्छे से मिलायें।

5- जब सभी मसाले अच्छे तरह से पक जाएं, तब इसमें स्टफिंग बैगन डाल दें, अब इस मिश्रण को धक कर हल्के आंच पर 5-6 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में चममच चलाते रहे,अब इस मिश्रण को जो मुंगफल वाला मसाला है उसे डालें, इसके बाद स्वाद अनुसर नमक डालें।

6-अब मिश्रण को 3-4 मिनट तक धक कर पकने दे, अब इसमें 2 कप पानी डालें और इसे ढककर 15 मिनट तक पकाएं, बीच-बीच में चम्मच चलाते रहें। जब बैगन अच्छे तरीके से गल जाए तब तक पकाएँ। फिर इसमे हरा धनिया पत्तियां (बारी काटा हुआ) डाले और 2 मिनट तक ढक्कर पकाए, फिर आच बंद कर दें ।

आपका Baigan Masala Recipe बैगन मसाला बनाने की विधि बैगन मसाला तैयार है।

सुझाव:

*बैगन के अंदर मसाला अच्छे से भरे बैगन के अंदर ज्यादा मसाला होने पर बैगन का बहुत अच्छा स्वाद आता है।

`